Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, विराट कोहली और केएल राहुल से इतने रन आगे निकले

IPL 2026 Orange Cap : सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है. वैभव के नाम 400 रन थे और अभिषेक से पहले उनके नाम ऑरेंज कैप थी, जो उन्होंने अभिषेक को पीछे छोड़कर ही मंगलवार को हासिल की थी. अब बुधवार को अभिषेक ने 21 रन बाते ही वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया है. 

अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर से ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा ली है. इसके साथ ही वो रनों के मामले में विराट कोहली और केएल राहुल से भी काफी आगे निकल गए हैं, जो ऑरेंज कैप होल्डर्स की लिस्ट में शमिल हैं. ये दोनों स्टार खिलाड़ी आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप होल्डर्स की टॉप - 5 लिस्ट में शामिल हैं.

अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप किया अपने नाम

दरअसल, आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में एमआई ने जीत के लिए एसआरएच को 244 रनों का लक्ष्य दिया. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अभिषेक शर्मा ने 24 बॉल में 4 चौके और 3 छक्कों के साथ 45 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत उन्होंने ऑरेंज कैप भी अपने नाम कर लिया है.

विराट और राहुल से कितना आगे निकले अभिषेक

अब अभिषेक शर्मा वैभव सूर्यवंशी ने 25, केएल राहुल से 67 और विराट कोहली ने 74 रन आगे हैं. वहीं अभिषेक अपने ही टीममेट हेनरिक क्लासेन से 76 रन आगे हैं. अभिषेक से अब ऑरेंज कैप कौन छीनेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

आईपीएल 2026 के ऑरेंज कैप होल्डर्स के टॉप 5 दावेदार

खिलाड़ी मैच रन सर्वोच्च स्कोर गेंदें  शतक  अर्धशतक चौके छक्के
अभिषेक शर्मा (SRH) 9 425 135* 200 1 3 40 31
वी. सूर्यवंशी (RR) 9 400 103 168 1 2 34 37
केएल राहुल (DC) 8 358 152* 193 1 2 36 19
विराट कोहली (RCB) 8 351 81 216 0 3 37 14
हेनरिक क्लासेन (SRH) 9 349 62 233 0 3 25 14

ये भी पढ़ें : MI vs SRH: रियान रिकेल्टन ने शतक ठोक मचाई तबाही, सनराइजर्स हैदराबाद को मुंबई इंडियंस से मिला 244 रनों का लक्ष्य

Continue reading on the app

खरगोन सौर ऊर्जा संयंत्र एक ‘राष्ट्रीय उपलब्धि’ है: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री

खरगोन, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को खरगोन स्थित जलूद सौर ऊर्जा संयंत्र को राष्ट्रीय उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह मध्य प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन और जनभागीदारी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

खरगोन जिले के महेश्वर के पास जलूद में स्थित 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि जलूद सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने आगे कहा कि यह परियोजना दर्शाती है कि सूर्य के प्रकाश को जनहित में बिजली में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल के तहत लगभग 271 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित इस परियोजना को ग्रीन बॉन्ड के माध्यम से वित्त पोषित किया गया है, जिससे नागरिकों को सीधे निवेश करने की सुविधा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रीन बॉन्ड योजना के माध्यम से देश के नागरिकों को इस परियोजना में भागीदार बनाया गया है और यह अपनी तरह का पहला संयंत्र है, जिसका श्रेय मध्य प्रदेश को जाता है।

निवेश के लाभों पर प्रकाश डालते हुए यादव ने कहा कि व्यक्ति 1 लाख रुपए के 10 बॉन्ड तक खरीद सकते हैं और 20 वर्षों में लगभग 8 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर इन बांडों को बेचा भी जा सकता है, जिससे यह एक लचीला निवेश विकल्प बन जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना इंदौर नगर निगम को बिजली प्रदान करेगी और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा कि यह संयंत्र बिजली उत्पादन और पर्यावरण संरक्षण, दोनों लाभ प्रदान करता है और इसे हरित ऊर्जा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ दृष्टिकोण बताया।

उन्होंने यह भी कहा कि यह परियोजना आर्थिक रूप से व्यवहार्य है और इसकी लागत 10 वर्षों के भीतर वसूल होने की उम्मीद है, जिसके बाद यह लाभ उत्पन्न करेगी।

राज्य के बिजली क्षेत्र का जिक्र करते हुए यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश बिजली की कमी से उबरकर किफायती बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में आगे बढ़ चुका है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि इस परियोजना की आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2023 में रखी थी।

--आईएएनएस

एमएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

बांग्लादेश ने बड़ी गलती की... टी20 विश्व कप बवाल पर शाकिब अल हसन ने तोड़ी चुप्पी, अपनी सरकार को जमकर लताड़ा

Shakib Al Hasan statement: पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन ने इसी साल भारत में खेले गए टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के हटने के फैसले को एक बड़ी गलती बताया है. शाकिब का मानना है कि इससे दोनों देशों के बीच रिश्ते खराब हुए हैं, लेकिन वह ये भी मानते हैं अगर भारत-बांग्लादेश के बीच एक या दो सीरीज खेली जाती है तो दोनों के बीच की कड़वाहट दूर हो जाएगी. Wed, 29 Apr 2026 22:32:14 +0530

  Videos
See all

Mumbai Attack Case: पहले Pahalgam और अब Mumbai में जिहादी ने किया हमला । #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T18:06:58+00:00

Exit Poll 2026: हिमंता लगाएंगे हैट्रिक! BJP | Exit Poll 2026 | Himanta Biswa Sarma | Assam Exit Poll #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T18:07:28+00:00

West Bengal 2026 Exit Poll: बंगाल में बंपर वोटिंग के क्या मायने? Bengal Exit Poll | Bengal Voting #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T18:09:36+00:00

UP Election 2027: 'सिंबल हमारा-कैंडिडेट तुम्हारा' फॉर्मूला, Akhilesh Yadav ने जीत का निकाला फॉर्मूला #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T18:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers