Responsive Scrollable Menu

RBI 2027 में जारी करेगा ₹10,₹20 के प्लास्टिक नोट:अफ्रीकन एयरलाइंस के पूर्व CEO टेवोल्डे गेब्रेमरियम एअर इंडिया में शामिल, 7 अगस्त के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- नेशनल (NATIONAL) 1. टेवोल्डे गेब्रेमरियम एअर इंडिया के नए CEO और MD बने एअर इंडिया 2. कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन का कार्यकाल बढ़ा 3. बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 पारित हुआ बैंकर्स बुक्स एविडेंस एक्ट 4. RBI 2027 में प्लास्टिक नोट लॉन्च करेगा स्पोर्ट्स (SPORTS) 5. CWG 2026 पदक विजेताओं का अभिनंदन और नकद पुरस्कार मिसलीनियस Miscellaneous 6. आज राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार दिए जाएंगे आज का इतिहास ------------ ये खबर भी पढ़ें.. भारत-ताइवान के बीच सीधी फ्लाइट शुरू होगी:पीवी सिंधु BWF चैंपियनशिप 2026 में सीधे तीसरे राउंड में खेल सकेंगी, 6 अगस्त के करेंट अफेयर्स आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-पूरी खबर पढ़ें..

Continue reading on the app

Gadar 2 एक्ट्रेस Ameesha Patel ने शादी के फैसले पर तोड़ी चुप्पी, बताई सिंगल रहने की वजह

बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पसंद से सिंगल रहने का फैसला किया है। सलमान खान, सुष्मिता सेन और तब्बू के बाद अब एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। 51 साल की अमीषा का कहना है कि वह अपनी सिंगल लाइफ से पूरी तरह खुश हैं और फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं रखतीं।

फैन के सवाल पर दिया बेबाक जवाब
हाल ही में, अमीषा पटेल ने एक्स पर Ask Me Anything सेशन किया। इस दौरान एक फैन ने उनसे पूछा, "आप शादी कब कर रही हैं?" इस सवाल का जवाब देते हुए अमीषा ने कहा, "कभी नहीं। सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे पास 100 करीबी परिवार वाले और दोस्त हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं नहीं चाहती कि कोई एक आदमी आकर यह सब बदल दे।" उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

इसे भी पढ़ें: Shreya Kalra ने Lock Upp 2 जीतकर Shivangi Joshi को दिया नया नाम बैक 'स्टेप जोशी'

फैंस ने किया अमीषा के फैसले का समर्थन
अमीषा की बात से कई सोशल मीडिया यूजर्स सहमत नजर आए। एक यूजर ने लिखा कि सिंगल रहकर इंसान अपने सपनों पर ज्यादा ध्यान दे सकता है। वहीं दूसरे ने कहा कि सिंगल लाइफ ज्यादा बेहतर है। एक अन्य फैन ने भी लिखा कि वह अमीषा की सोच से पूरी तरह सहमत हैं।

पहले भी रिलेशनशिप को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
इससे पहले रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में अमीषा पटेल ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक समय गंभीर रिश्ते में थीं, लेकिन जब उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने का फैसला किया तो उनके पार्टनर ने उनका साथ नहीं दिया।

अमीषा ने कहा था कि उन्होंने शादी का विकल्प पूरी तरह बंद नहीं किया है। अगर उन्हें ऐसा जीवनसाथी मिलता है जो उनके करियर और फैसलों का सम्मान करे, तो वह शादी के लिए तैयार हैं। इसे भी पढ़ें: Lock Upp 2 के दावों पर Kushal Tandon ने एकता कपूर को टैग कर मांगी फीस

उम्र नहीं, सोच है ज्यादा जरूरी
पॉडकास्ट में अमीषा ने यह भी कहा था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनसे काफी कम उम्र के लोग भी उन्हें डेट पर ले जाना चाहते हैं। उनके मुताबिक, रिश्ते में उम्र से ज्यादा मानसिक परिपक्वता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि कई बार ज्यादा उम्र के लोग भी उतने समझदार नहीं होते जितनी उम्मीद की जाती है।

गदर 2 के बाद किस फिल्म में आई थीं नजर?
वर्क फ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार 2024 में रिलीज हुई फिल्म तौबा तेरा जलवा में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने गदर 2 में सनी देओल के साथ सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और दुनियाभर में करीब 686 करोड़ रुपये की कमाई की। फिलहाल अमीषा पटेल ने अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान नहीं किया है, लेकिन उनके फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू टेस्ट में ही बल्लेबाजों के लिए काल बन गया था ये भारतीय दिग्गज, झटके थे 16 विकेट, विरोधियों में छा गया था सन्नाटा

क्रिकेट के खेल में हर खिलाड़ी की ये चाहत होती है कि उसका डेब्यू यादगार हो. ऐसा ही एक भारतीय क्रिकेटर नरेंद्र हिरवानी हुए थे, जिन्होंने अपने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में कोहराम मचा दिया था. नरेंद्र हिरवानी ने अपने डेब्यू टेस्ट मैच के दोनों पारियों को मिलाकर कुल 16 विकेट अपने नाम किए थे, जो आज भी एक रिकॉर्ड है. Wed, 12 Aug 2026 05:46:03 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Rubika Liyaquat: बलूचों ने दे दिया Pakistan को बहुत बड़ा झटका! Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:00:30+00:00

News Ki Pathshala | Jharkhand Protest पर Rahul Gandhi चुप क्यों? ये है असली वजह? | Rubika Liyaquat #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:07:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers