ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने एस जयशंकर से की बात, हालात पर हुई चर्चा
नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बुधवार की शाम को विदेश मंत्री एस जयशंकर से फोन पर बात की। दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई और आगे भी लगातार संपर्क में रहने पर सहमति बनी।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का फोन आया। मौजूदा हालात के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई। हम एक-दूसरे के लगातार संपर्क में रहने पर सहमत हुए।
अराघची ने हाल ही में पाकिस्तान, ओमान और रूस का भी दौरा किया। यहां उन्होंने मिडिल ईस्ट के हालातों और होर्मुज संकट को लेकर चर्चा की।
अराघची ने ओमान में सुल्तान हैथम बिन तारिक अल और विदेश मंत्री सैय्यद बदर बिन हमद अल बुसैदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने होर्मुज संकट को लेकर भी बातचीत की।
अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ओमान के सुल्तान से मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, ओमान में हमारे मेजबान का शुक्रिया। दोनों देशों के मामलों और इलाके के डेवलपमेंट पर जरूरी बातचीत हुई। होर्मुज स्ट्रेट के तटीय देश होने के नाते हमारा ध्यान सुरक्षित ट्रांजिट सुनिश्चित करने के तरीकों पर था, जिससे सभी प्यारे पड़ोसियों और दुनिया को फायदा हो। हमारे पड़ोसी हमारी प्राथमिकता हैं।
यात्रा के अंतिम चरण में अराघची रूस पहुंचे, जहां सेंट पीटर्सबर्ग में सोमवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इसके अलावा अमेरिका और इजरायल के साथ मौजूद हालात को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से समर्थन भी मांगा।
रूस की टीएएसएस न्यूज एजेंसी के अनुसार, इस दौरान पुतिन ने कहा कि हम अपनी तरफ से वह सब कुछ करेंगे जो आपके और इलाके के सभी लोगों के फायदे के लिए हो, ताकि यह शांति जल्द से जल्द कायम हो सके।
पुतिन ने कहा कि ईरान के लोग अपनी आजादी के लिए हिम्मत और बहादुरी से लड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान के लोग इस मुश्किल दौर से निकल जाएंगे और शांति आएगी। उन्होंने तेहरान संग अपने रिश्ते मजबूत करने के लिए मास्को की तैयारी पर भी रोशनी डाली।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
जापान: शख्स ने हाई स्कूल के छात्रों पर हथौड़े से किया हमला, पुलिस पर स्प्रे छिड़क कर हुआ फरार
टोक्यो, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। जापान की राजधानी टोक्यो में बुधवार की सुबह एक शख्स ने हाई स्कूल के दो छात्रों पर हथौड़े से हमला कर दिया। आरोप है कि घटना के बाद भागते हुए हमलावार ने पुलिस अधिकारियों पर भी कोई अनजाज स्प्रे छिड़क दिया।
घटना टोक्यो के पश्चिमी हिस्से में फुसा इलाके की एक सड़क पर सुबह करीब 7:20 बजे (स्थानीय समय) हुई।
जापान की प्रमुख समाचार एजेंसी क्योडो के मुताबिक, इस हमले में एक छात्र के चेहरे पर चोट आई, जबकि दूसरे छात्र के कंधे पर चोट लगी। बताया जा रहा है कि हमला करने वाला शख्स लगभग 40 साल का है।
पुलिस के अनुसार, यह सब तब शुरू हुआ जब उस हमलावर आरोपी की मां ने सड़क पर खड़े कुछ छात्रों को चुप रहने के लिए कहा, लेकिन वे वहीं बातचीत करते रहे। इसके बाद आरोपी ने दोनों छात्रों पर हमला कर दिया।
इस घटना को देखने वाले एक स्थानीय निवासी ने तुरंत इमरजेंसी कॉल की और बताया कि एक आदमी हथौड़ा लेकर किसी पर हमला कर रहा है।
पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की मां से बात कर रही थी, तभी उस शख्स ने घर से लाए हुए चाकू से पुलिस को धमकाया और फिर उन पर एक अज्ञात स्प्रे जैसा पदार्थ छिड़क दिया, जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बाद में उसके घर पर छापा मारा, क्योंकि उन्हें शक था कि वह अंदर ही छिपा हुआ है, लेकिन वहां सिर्फ हथौड़ा, चाकू और स्प्रे ही मिला।
क्योडो न्यूज के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि आरोपी पीछे के दरवाजे से भाग निकला था। हालांकि, किसी की भी हालत गंभीर नहीं है, लेकिन पुलिस ने हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इससे पहले फरवरी में पश्चिमी जापान के ओसाका शहर में एक 17 साल के लड़के की हत्या कर दी गई थी और दो अन्य लड़के घायल हो गए थे। यह घटना डोटोनबोरी शॉपिंग इलाके की एक इमारत में हुई थी।
क्योडो के अनुसार, पुलिस को इमरजेंसी कॉल मिली थी, जिसमें बताया गया था कि वहां लोगों को चाकू मारा गया है। पुलिस के मुताबिक, हमला करने वाला संदिग्ध 20 साल के आसपास का युवक था और वारदात के बाद वह पैदल ही भाग गया था और अभी तक फरार है।
जिस लड़के की मौत हुई, उसे सीने समेत कई जगह चाकू लगे थे, और उसे मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। बाकी दो 17 साल के लड़कों को अस्पताल ले जाया गया।
--आईएएनएस
एवाई/डीकेपी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation

















