Responsive Scrollable Menu

SA20 5वां सीजन- फ्रेंचाइजियों ने फाइनल किए खिलाड़ी:सैम करन की डरबन्स में वापसी; 7 अक्टूबर को ऑक्शन में 19 स्लॉट्स के लिए लगेगी बोली

साउथ अफ्रीका की टी-20 लीग SA20 के 5वें सीजन से पहले सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने ऑक्शन से पहले अपने रिटेन और प्री-साइन किए गए खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी है। 7 अक्टूबर को होने वाले ऑक्शन से पहले अब लीग की टीमों में केवल 19 स्लॉट्स ही खाली बचे हैं। टूर्नामेंट का आगाज 17 जनवरी से होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 21 फरवरी को खेला जाएगा। 3 बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप में मिचेल मार्श का डेब्यू ऑस्ट्रेलिया की टी-20 टीम के कप्तान मिचेल मार्श SA20 में अपना डेब्यू 3 बार की चैंपियन सनराइजर्स ईस्टर्न केप के साथ करने जा रहे हैं। द हंड्रेड में सनराइजर्स के स्वामित्व वाली लीड्स टीम का हिस्सा रहे मार्श अब सेंट जॉर्ज पार्क के फैंस के बीच नजर आएंगे। सनराइजर्स की बैटिंग लाइन-अप में उनके साथ क्विंटन डी कॉक, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, जॉर्डन हरमन और कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स शामिल हैं। सैम करन और जो रूट की हुई नई और पुरानी टीमों में वापसी शुरुआती दो सीजन में एमआई केप टाउन का हिस्सा रहे इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन अब डरबन्स सुपर जायंट्स (DSG) के लिए खेलेंगे। यहां वे अपने इंग्लैंड के साथी खिलाड़ी जोस बटलर के साथ मैदान साझा करेंगे। वहीं, इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट एक बार फिर पार्ल रॉयल्स (बोलैंड पार्क) में लौट आए हैं, जहां वे लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के साथ ओपनिंग करते दिखे थे। प्रिटोरिया कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर में साल्ट और शॉर्ट शामिल पिछले सीजन की उपविजेता प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपने टॉप ऑर्डर को मजबूती देने के लिए इंग्लैंड के फिल साल्ट और ऑस्ट्रेलिया के मैट शॉर्ट को अपनी टीम में जोड़ा है। दोनों खिलाड़ी वर्तमान में द हंड्रेड में वेल्श फायर के लिए एक साथ ओपनिंग कर रहे हैं। कैपिटल्स के पास पहले से ही डेवाल्ड ब्रेविस, शेर्फेन रदरफोर्ड, आंद्रे रसेल और कॉनर एस्टरहुइज़न जैसे पावर-हिटर्स मौजूद हैं। 2 टीमों के 19 खिलाड़ियों के स्क्वॉड पूरे डरबन्स सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले ही अपने 19 खिलाड़ियों के पूरे स्क्वॉड लॉक कर लिए हैं। बाकी बची 4 टीमों में 19 स्लॉट्स खाली हैं। जोबर्ग सुपर किंग्स को 7, MI केप टाउन को 6 और प्रिटोरिया कैपिटल्स को 5 खिलाड़ी खरीदने होंगे। सभी 6 फ्रेंचाइजियों ने अपने विदेशी खिलाड़ियों के प्री-साइनिंग स्लॉट्स भर लिए हैं, जबकि सुपर किंग्स के पास अभी वाइल्डकार्ड पिक का विकल्प बाकी है। 17 जनवरी को ओपनिंग मैच, 21 फरवरी को फाइनल SA20 का 5वां सीजन 17 जनवरी (रविवार) से शुरू होगा। पहला मुकाबला सेंट जॉर्ज पार्क में सनराइजर्स ईस्टर्न केप और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा, जो पिछले सीजन के फाइनल का रिपीट होगा। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला (फाइनल) रविवार, 21 फरवरी को न्यूलैंड्स में आयोजित किया जाएगा। डरबन्स सुपर जायंट्स (फुल 19 स्क्वॉड) जोस बटलर, डेवोन कॉनवे, सैम करन, लियम लिविंगस्टोन, सुनील नरेन, केन विलियमसन, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहम, ईथन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोर्ज़ी, डारिन डुपाविलॉन, साइमन हार्मर, इवान जोन्स, एडेन मार्करम, काइल सिमंड्स, क्वेना मफाका, एंडिले सिमलेन, हेनरिक क्लासेन। जोबर्ग सुपर किंग्स (मौजूदा स्क्वॉड) ल्यूस डु प्लॉय, जेसन होल्डर, अकील होसेन, जेम्स विंस, मैथ्यू डी विलीयर्स, डोनावॉन फरेरा, डियान फॉरेस्टर, दुआन जानसेन, राइली रूसो, जानको स्मिट, प्रिनेलन सुब्रायन, जेरेन बाचर। MI केप टाउन का स्क्वॉड राशिद खान, निकोलस पूरन, विल जैक्स, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, रीजा हेंड्रिक्स, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, डेन पीड्ट, थॉमस केबर, जेसन स्मिथ, तियान वान वुरेन, ट्रिस्टन लूस। पार्ल रॉयल्स की टीम जो रूट, डेविड मिलर, सिकंदर रजा, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, गुडाकेश मोती, डेनियल लॉरेंस, थॉमस रियू, काइल वेरेन, ओटनील बार्टमैन, ब्योर्न फोर्टुइन, डेलानो पॉटगीटर, हार्डस विलजोएन, रुबिन हरमन, आसा ट्राइब, कीगन लायन-कैशे, जैकब जोहानेस बैसन, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, न्कोबानी मोकोएना। प्रिटोरिया कैपिटल्स का स्क्वॉड फिल सॉल्ट, मैथ्यू शॉर्ट, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, डेवाल्ड ब्रेविस, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, कॉनर एस्टरहुइजन, विहान लुब्बे, ब्राइस पार्सन्स, गिडियन पीटर्स, लिजाड विलियम्स, कोडी यूसुफ, बायांडा मजोला। सनराइजर्स ईस्टर्न केप का स्क्वॉड मिचेल मार्श, क्विंटन डिकॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, एनरिक नॉर्टजे, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्डन हरमन, पैट्रिक क्रूगर, एडम मिल्ने, रिशाद हुसैन, लुथो सिपामला, सेनुरन मुथुसामी, लुईस ग्रेगरी, जेम्स कोल्स और मिचेल वान ब्यूरेन सीजे किंग, जेपी किंग।

Continue reading on the app

गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, बल्लेबाजों को स्कूली स्पिनरों से प्रैक्टिस कराई

श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। गंभीर का कहना है कि पहले टेस्ट की शुरुआत तक टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम मैच शुरू होने से 11 दिन पहले (मंगलवार, 4 अगस्त) ही श्रीलंका पहुंच गई थी। कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) में टीम अब तक दो बार करीब तीन-तीन घंटे के अभ्यास सत्र कर चुकी है। शुक्रवार से भारत SLC XI के खिलाफ तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा, जिससे खिलाड़ियों को स्थानीय परिस्थितियों में ढलने का मौका मिलेगा। अभ्यास सत्र के दौरान गंभीर ने कहा, ‘15 अगस्त की सुबह हम चाहे पहले बल्लेबाजी करें या गेंदबाजी, हमारे सामने आने वाले हर सवाल का जवाब हमारे पास तैयार होगा।’ गॉल जैसी पिच बनाने के लिए तैयार किया अलग विकेट गॉल की स्पिन और अनियमित उछाल वाली पिच को ध्यान में रखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट क्रिकेट क्लब (NCC) मैदान के एक हिस्से में 22 गज की अनक्यूरेटेड पिच तैयार करवाई। इस पिच पर घास, दरारें और ढीली मिट्टी जानबूझकर छोड़ी गई, ताकि बल्लेबाज गॉल टेस्ट के चौथे और पांचवें दिन जैसी टर्न और अनियमित उछाल वाली परिस्थितियों में पहले से अभ्यास कर सकें। स्कूली स्पिनरों ने भी कराया अभ्यास भारतीय बल्लेबाजों के सामने पहले नेट बॉलर्स ने गेंदबाजी की। बाद में बाउंड्री के पास मौजूद स्थानीय स्कूली बच्चों और युवा स्पिनरों को भी गेंदबाजी के लिए बुलाया गया। इस पिच पर गेंद कभी तेजी से टर्न ले रही थी तो कभी नीची रह रही थी। ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने लंबे समय तक अभ्यास किया। गिल फिट, राहुल और पड़्डिकल ने भी किया अभ्यास बुधवार को अभ्यास के दौरान कप्तान शुभमन गिल के अंगूठे में गेंद लगी थी। हालांकि, गुरुवार को वे पूरी तरह फिट नजर आए और नेट्स में बल्लेबाजी की। केएल राहुल और देवदत्त पड़्डिकल ने भी रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ लंबा अभ्यास किया। WTC फाइनल की रेस में अहम है सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के मौजूदा चक्र में फाइनल की उम्मीदें बनाए रखने के लिए भारत के लिए यह सीरीज काफी अहम है। टीम को फाइनल की दौड़ में मजबूत स्थिति बनाने के लिए श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना होगा। पिछले एक साल में भारत ने इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी, जबकि साउथ अफ्रीका में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था। बुमराह और सुंदर पहले टेस्ट से बाहर टीम में कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस चिंता का विषय बनी हुई है। जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, साई सुदर्शन को अभी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) से मैच खेलने की मंजूरी का इंतजार है। बाकी खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। अभ्यास में बल्लेबाजों की मदद के लिए हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, विप्रज निगम और शिवांग कुमार नेट बॉलर के रूप में टीम के साथ हैं। खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत स्तर पर भी की तैयारी श्रीलंका रवाना होने से पहले खिलाड़ियों ने अलग-अलग जगहों पर तैयारी की। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मुंबई में इनडोर सुविधाओं में बल्लेबाजी का अभ्यास किया। शुभमन गिल ने चंडीगढ़ में लाल गेंद से ट्रेनिंग की, जबकि ऋषभ पंत ने रांची में फिटनेस और बल्लेबाजी पर काम किया। सख्त सुरक्षा के बीच हुआ अभ्यास कोलंबो के NCC मैदान पर भारतीय टीम के अभ्यास के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। मीडिया को जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया, जबकि पूरे परिसर में हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। भारत को 18 साल से नहीं हरा सका श्रीलंका भारत और श्रीलंका के बीच अब तक 17 टेस्ट सीरीज खेली गई हैं। इनमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने 10 सीरीज जीती हैं, जबकि श्रीलंका को 3 में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच 4 सीरीज ड्रॉ रही हैं। श्रीलंका पिछले छह सीरीज से भारत को नहीं हरा सका है। उसने भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज जीत 2008 में दर्ज की थी, यानी उसे करीब 18 साल से भारत के खिलाफ सीरीज जीत का इंतजार है। SLC XI स्क्वॉड निशान मदुष्का, रविंदु रशांता, पसिंदु सूर्यबांडारा, पवन रथनायके, अहान विक्रमसिंघे, सोनल दिनुषा (कप्तान), अंजाला बंडारा (विकेटकीपर), निपुण धनंजय, लाहिरू कुमारा, विश्वा फर्नांडो, असंका मनोज, इसिथा विजेसुंदरा, रमेश मेंडिस, केसरा नुवंथा और दिलुम सुदीरा। ------------------------------------------------------- श्रीलंका टेस्ट से पहले वार्म-अप मैच खेलेगी टीम इंडिया:श्रीलंका इलेवन से होगी भिड़ंत, 15 अगस्त से शुरू होगी सीरीज श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम शुक्रवार से कोलंबो में तीन दिवसीय वार्म-अप मैच खेलेगी। मुकाबला नॉनडेस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब मैदान पर श्रीलंका इलेवन के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारियों का अहम हिस्सा होगा। पूरी खबर

Continue reading on the app

  Sports

दिल्ली में गदर मचाने उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! भारत-अफगानिस्तान के बीच सितंबर में T20 सीरीज, तारीखों का हुआ ऐलान

ind vs afg t20i series: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की तारीखों की पुष्टि कर दी है. सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. मुकाबले 13, 15 और 17 सितंबर 2026 को होंगे. इस शेड्यूल के सामने आते ही फैंस वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग देखने के लिए अभी से उत्सुकता दिखा रहे हैं. Tue, 11 Aug 2026 21:09:09 +0530

  Videos
See all

Shorts: रील में बिजी मां, बच्ची पर मंडराया खतरा! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:41:46+00:00

Rajasthan Viral Video: बच्चे पढ़ने पहुंचे, मिला झरना! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T15:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers