Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका-XI ने वॉर्मअप मैच के पहले दिन बनाए 363 रन:3 बैटर्स की फिफ्टी, जडेजा-कुलदीप और सुथार को 2-2 विकेट; गिल नहीं खेल रहे

भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय वॉर्मअप मैच में श्रीलंका-XI ने पहले दिन 8 विकेट पर 363 रन बना लिए। कोलंबो के नॉनडिस्क्रिप्ट्स क्रिकेट क्लब ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम के लिए निशान मदुष्का (66), रविंदु रसान्था (71) और कप्तान सोनल दिनुशा (52) ने अर्धशतक लगाए। दिन का खेल खत्म होने तक केशरा नुवांथा (9) और दिलुम सुदीरा (1) क्रीज पर मौजूद थे। भारतीय गेंदबाजों में रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव और मानव सुथार ने दो-दो विकेट लिए, जबकि गुरनूर बरार को एक विकेट मिला। पहला विकेट रनआउट के रूप में गिरा। चोट के कारण नहीं खेले कप्तान गिल भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस मुकाबले में नहीं उतरे। BCCI के मुताबिक, गुरुवार के अभ्यास सत्र में उनके दाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी। एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया और उनकी जगह केएल राहुल ने टीम की कप्तानी संभाली। पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी श्रीलंका-XI की शुरुआत शानदार रही। निशान मदुष्का और रविंदु रसान्था ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े। मदुष्का 65 गेंदों में 66 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। इसके बाद रसान्था ने 143 गेंदों में 71 रन बनाए। उन्होंने पसिंदु सूरियाबंदारा (35) और पवन रत्नायके (39) के साथ साझेदारियां कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। दूसरे सेशन में भारत ने वापसी की लंच तक श्रीलंका-XI का स्कोर 1 विकेट पर 138 रन था। दूसरे सेशन में भारतीय स्पिनरों ने वापसी की। जडेजा ने पसिंदु सूरियाबंदारा को बोल्ड किया, जबकि मानव सुथार ने सेट बल्लेबाज रविंदु रसान्था को आउट कर बड़ी सफलता दिलाई। सेशन के अंत तक श्रीलंका-XI ने 246/4 का स्कोर बना लिया। कप्तान दिनुशा की फिफ्टी आखिरी सेशन में कप्तान सोनल दिनुशा ने 71 गेंदों में 52 रन की पारी खेली। उन्होंने रमेश मेंडिस (32) के साथ 63 रन की साझेदारी की। कुलदीप यादव ने अहान विक्रमसिंघे (31) और अंजेला बंदारा (13) को LBW और कैच के जरिए पवेलियन भेजा, जबकि जडेजा ने रमेश मेंडिस को आउट किया। तैयारियों के लिए अहम है वॉर्म-अप मैच तीन दिन का यह वॉर्म-अप मैच भारत के लिए काफी अहम है। टेस्ट की सीरीज से पहले खिलाड़ियों को श्रीलंका की परिस्थितियों और स्पिन के अनुकूल ढलने का मौका मिलेगा। भारत ने अपना पिछला टेस्ट जून में खेला था। भारत फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज टीम के लिए काफी अहम मानी जा रही है। कोचिंग स्टाफ और टीम में बदलाव यह मुकाबला फील्डिंग कोच सुभादीप घोष के कार्यकाल का पहला मैच भी है। BCCI ने पूर्व फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सहायक कोच रयान टेन डोशेट का अनुबंध आगे नहीं बढ़ाया था। बल्लेबाज साई सुदर्शन अभी बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में चोट से उबर रहे हैं। वहीं, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह घुटने की चोट के कारण इस दौरे का हिस्सा नहीं हैं। ……………………………. स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गॉल टेस्ट के लिए भारत की स्पिन पर खास तैयारी:गंभीर ने टूटी-फूटी पिच बनवाई, स्कूली स्पिनरों से कराया बल्लेबाजों का अभ्यास श्रीलंका के स्पिनिंग ट्रैक पर जीत की तैयारी में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने कोलंबो में गॉल जैसी टूटी-फूटी पिच बनवाकर बल्लेबाजों को अभ्यास कराया। गंभीर का कहना है कि पहले टेस्ट की शुरुआत तक टीम हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार होगी। पूरी खबर

Continue reading on the app

Gajanan Sankranti 2026: सावन की गजानन चतुर्थी आज, इन Mantras के जाप से चमक सकती है आपकी Fortune

हिंदू धर्म में हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाता है। यह व्रत भगवान गणेश को समर्पित होता है। वहीं सावन महीने में पड़ने वाली संकष्टी चतुर्थी को गजानन संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन जो भी व्यक्ति श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान गणेश की पूजा करते हैं, उनके जीवन की सभी परेशानियां दूर होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि आती है। इस बार आज यानी की 02 अगस्त को गजानन संक्रांति का व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस दिन की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और मंत्र आदि के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

वैदिक पंचांग के मुताबिक 01 अगस्त की रात 11:07 मिनट से सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरूआत हुई है। वहीं आज यानी की 02 अगस्त की सुबह 11:15 मिनट पर इस तिथि की समाप्ति होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 02 अगस्त संकष्टी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर भगवान गणेश का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें। वहीं शाम को पूजा स्थान पर लकड़ी की चौकी लगाकर लाल कपड़ा बिछाएं। उस पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। फिर धूप-दीप जलाएं और भगवान गणेश को चंदन, रोली और फूल आदि अर्पित करें।

भगवान गणेश को मोदक या लड्डू का भोग लगाएं और दूर्वा अर्पित करें। इसके बाद संकष्टी व्रत कथा का पाठ करें और आरती करें। वहीं चंद्रमा निकलने पर दूध, जल, फूल और अक्षत मिलाकर चंद्रदेव को अर्घ्य दें। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करके व्रत का पारण करें।

मंत्र

वक्रतुंड महाकाय, सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नम कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

ॐ गण गणपतए नमः।।

गजाननं भूतगणादि सेवितं, कपित्थ जंबू फल चारु भक्षणम, उमा शतम् शोक विनाश कार्यक्रम, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम।।

Continue reading on the app

  Sports

रिटायरमेंट के तुरंत बाद दूसरे देश का कप्तान बना ये क्रिकेटर, रोनाल्डो से है ये खास संबंध

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मोइसेस हेनरीके 39 साल की उम्र में बने पुर्तगाल के कप्तान. टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार क्वालिफाई करने का मौका. Tue, 11 Aug 2026 17:01:10 +0530

  Videos
See all

Garjana With Rubika Liyaquat: अमित शाह देंगे जवाब विपक्ष में डर क्यों? | #amitshah #jharkhand #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:44:13+00:00

Jharkhand Protest | Rashtravad: JPSC-JSSC विवाद पर विजय हांसदा ने क्या कहा? | Student Protest | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T12:45:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers