Khajoor Imli Chutney: घर पर बनाएं खट्टी-मीठी खजूर-इमली की चटनी, हर स्नैक का स्वाद होगा दोगुना!
Khajoor Imli Chutney: समोसा, कचौरी या दही भल्ला...इन सभी का असली मजा तभी आता है जब साथ में मिलती है खट्टी-मीठी खजूर-इमली की चटनी। बाजार में मिलने वाली इस चटनी का स्वाद जितना लाजवाब होता है, उतना ही इसे घर पर बनाना आसान भी है बस सही तरीका पता होना चाहिए।
अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर की चटनी का स्वाद बिल्कुल मार्केट जैसा आए, तो अब इंतजार खत्म। कुछ आसान स्टेप्स और सही सामग्री के साथ आप मिनटों में ऐसी चटनी बना सकते हैं, जिसे हर कोई उंगलियां चाट-चाटकर खाएगा।
खजूर इमली चटनी बनाने के लिए सामग्री
- 1 कप बीज निकाले हुए खजूर
- 1/2 कप इमली (भीगी हुई)
- 2 कप पानी
- 1/2 कप गुड़ (स्वाद अनुसार)
- 1 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच काला नमक
- 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चम्मच सादा नमक
- 1 छोटा चम्मच सौंठ पाउडर
खजूर इमली चटनी बनाने का तरीका
खजूर और इमली से तैयार होने वाली चटनी बेहद स्वादिष्ट लगती है। इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में खजूर, इमली और पानी डालकर 10-15 मिनट तक उबाल लें। इससे दोनों चीजें अच्छी तरह सॉफ्ट हो जाएंगी और फ्लेवर भी अच्छे से मिक्स होगा।
उबालने के बाद मिश्रण को ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर में डालकर स्मूद पेस्ट बना लें। जरूरत हो तो थोड़ा पानी और डाल सकते हैं।
अब इस पेस्ट को छलनी से छान लें ताकि इसमें कोई रेशा या गुठली न रहे। इससे चटनी का टेक्सचर एकदम मार्केट जैसा स्मूद बनेगा।
छनी हुई प्यूरी को दोबारा गैस पर रखें और उसमें गुड़, भुना जीरा, काला नमक, सौंठ पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालें। इसे 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
चटनी को तब तक पकाएं जब तक यह हल्की गाढ़ी न हो जाए। ठंडी होने पर यह और गाढ़ी हो जाएगी, इसलिए गैस बंद करने का समय सही रखें।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
Black Pepper: खाने का जायका ही नहीं बदलती काली मिर्च, सेहत को देती है 5 जबरदस्त फायदे
Paneer Kofta: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर कोफ्ता, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करे
Mango Buying: हर बार खट्टा आम खरीद लाते हैं? इन बातों का रखें ध्यान, मीठे और रसीले मैंगों घर लाएंगे
Coriander Storage: तेज गर्मी में भी हरा-भरा रहेगा धनिया! लंबे समय तक फ्रेश रखने के ये हैं स्मार्ट तरीके
Coriander Storage: गर्मी का मौसम आते ही सबसे पहले किचन की कुछ चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं, और उनमें सबसे ऊपर आता है हरा धनिया। फ्रिज में रखने के बावजूद दो-तीन दिन में ही यह मुरझा जाता है, जिससे न सिर्फ स्वाद खराब होता है बल्कि बार-बार खरीदना भी पड़ता है।
अगर आप भी चाहते हैं कि हरा धनिया लंबे समय तक ताजा और खुशबूदार बना रहे, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और स्मार्ट स्टोरेज टिप्स अपनाकर आप इसे 10-15 दिन तक बिल्कुल फ्रेश रख सकते हैं।
हरा धनिया स्टोर करने के असरदार तरीके
पानी वाले ग्लास में स्टोर करें
धनिया को जड़ों सहित एक ग्लास या जार में पानी डालकर रखें। ऊपर से हल्का प्लास्टिक बैग कवर कर दें और फ्रिज में रख दें। यह तरीका फूलों की तरह काम करता है और धनिया लंबे समय तक हरा रहता है।
पेपर टॉवल में लपेटकर रखें
धनिया को अच्छी तरह धोकर सुखा लें। फिर इसे पेपर टॉवल में लपेटकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें। इससे नमी संतुलित रहती है और पत्ते खराब नहीं होते।
एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें
धनिया को बिना धोए सीधे एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में रखें। ध्यान रखें कि उसमें पानी की बूंदें न हों, वरना जल्दी सड़ सकता है।
चॉप करके फ्रीजर में रखें
अगर आप लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो धनिया को काटकर आइस ट्रे में डालें और थोड़ा पानी या तेल डालकर फ्रीज कर दें। जरूरत पड़ने पर क्यूब्स इस्तेमाल करें।
अखबार या कपड़े में लपेटें
धनिया को हल्के गीले कपड़े या अखबार में लपेटकर फ्रिज में रखें। यह देसी तरीका भी काफी असरदार है और पत्तियां ताजी बनी रहती हैं।
ध्यान रखने वाली जरूरी बातें
- धनिया को स्टोर करने से पहले पूरी तरह सूखा लें
- ज्यादा नमी से बचाएं
- खराब या पीले पत्ते पहले ही हटा दें
- बार-बार खोलने से बचें, इससे ताजगी कम होती है
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
लेखक: (कीर्ति)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi





















