Responsive Scrollable Menu

स्क्रीनिंग में कुत्ते ने किया रवीना टंडन पर हमला:बाल-बाल बचीं, कपड़े भी खींचे, बाद में कहा- उसने मुझ पर हमला नहीं किया

मुंबई में हुई फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान एक्ट्रेस रवीना टंडन पर एक कुत्ता झपट पड़ा। एक्ट्रेस ने सही समय पर हाथ हटा लिया, जिससे उनका कपड़ा कुत्ते के मुंह में फंस गया। इस दौरान एक्ट्रेस के रिएक्शन की जमकर सराहना हो रही है। रवीना ने काफी संयम दिखाया और घबराई नहीं। रेड कार्पेट पर कुत्ते के साथ कर रही थीं बातचीत रवीना टंडन फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं। वहां मौजूद कुत्तों के साथ वह काफी गर्मजोशी से बातचीत करती नजर आईं। एक्ट्रेस नीचे बैठकर कुत्ते को दुलार रही थीं और पैपराजी के लिए पोज भी दे रही थीं। कपड़े के धागे को देखकर कुत्ता हुआ उत्साहित जब रवीना पैपराजी के कहने पर सोलो फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ता उनके पीले रंग के आउटफिट की आस्तीन और लटकते धागे की ओर आकर्षित हो गया। कुत्ता अचानक जोर-जोर से भौंकते हुए उनके हाथ पर झपट पड़ा। रवीना ने नहीं खोया आपा कुत्ते के झपटने और आस्तीन के धागे को खींचे जाने के बावजूद रवीना ने न तो घबराहट दिखाई और न ही झटके से खुद को दूर किया। वह शांत बनी रहीं और हैंडलर्स को कुत्ते पर काबू पाने का मौका दिया। स्थिति सामान्य होने के बाद रवीना ने फिर से कुत्ते को प्यार से थपथपाया। रवीना बोलीं- हमला नहीं किया था बाद में पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था। एक्ट्रेस के अनुसार, रेड कार्पेट पर एक और कुत्ते को आते देख वह कुत्ता उत्साहित हो गया था और उसी स्थिति पर प्रतिक्रिया दे रहा था, न कि उन्हें नुकसान पहुंचा रहा था। मलाइका अरोड़ा ने कुत्ते को हटाने पर की थी खेसारी लाल यादव की आलोचना कुछ दिनों पहले ही खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रेड कार्पेट पर पोज देने पहुंचे एक्टर का सामना एक कुत्ते से हुआ। तस्वीरें क्लिक करने के लिए रेड कार्पेट से कुत्ते को खींचकर हटाया गया था। वीडियो सामने आने के बाद मलाइका भड़क गईं। उन्होंने वीडियो शेयर कर लिखा था, ‘ये लोग हैं कौन और ये आदमी कौन है, जो खड़ा होकर पोज दे रहा है। वाहियात।’

Continue reading on the app

सैफ-अमृता की शादी में नहीं पहुंचीं सोहा-सबा:स्कूल प्रिंसिपल ने दी खबर, सबा ने बताया 19 की उम्र में रिश्ता टूटने के बाद क्यों सिंगल रहीं

सोहा अली खान और सबा अली खान ने हाल ही में बताया है कि वह भाई सैफ अली खान की पहली शादी में नहीं पहुंची थीं। दोनों तब स्कूल में थीं और शादी इतनी हड़बड़ी में हुई कि उन्हें खबर तक नहीं दी गई। उनकी स्कूल की प्रिंसिपल ने मीडिया रिपोर्ट्स देखने के बाद उन्हें सैफ की शादी की जानकारी दी थी। इसके अलावा सबा अली खान ने बताया है कि क्यों 19 की उम्र में कोलकाता के शख्स से शादी टूटने के बाद वो आज भी सिंगल हैं। शादी के समय स्कूल में थीं सोहा और सबा नेहा धूपिया और अंगद बेदी के शो 'डबल डेट' के लेटेस्ट एपिसोड में सोहा और सबा पहुंची थीं। बातचीत में सबा अली खान ने बताया कि जब सैफ और अमृता की शादी हुई, तब वह और सोहा दोनों ही स्कूल में थीं। सोहा ने भी बताया कि शादी बहुत जल्दबाजी में हुई थी, इसलिए दोनों बहनें इसका हिस्सा नहीं बन सकीं। प्रिंसिपल ऑफिस से आया था फोन सबा ने आगे बताया कि शादी की अचानक आई मीडिया खबरों के कारण स्कूल प्रशासन को दखल देना पड़ा था। सबा के मुताबिक, प्रिंसिपल के ऑफिस से उन्हें फोन आया था। उनसे कहा गया था कि जब तक पुष्टि न हो जाए, वे इस बारे में किसी से कोई बात न करें। सबा ने याद करते हुए कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया था कि वे किसी को कुछ न बताएं, क्योंकि यह खबर मीडिया में आ चुकी थी और उन्हें इसकी सच्चाई नहीं पता थी। सबा अली खान ने बताया क्यों नहीं की शादी सबा अली खान ने अपनी शादी न होने के कारणों का खुलासा किया है। सबा ने बताया कि 18-19 साल की उम्र से ही उनके पास शादी के कई प्रस्ताव आने लगे थे, लेकिन उन्होंने किसी से शादी नहीं की। बातचीत के दौरान सबा ने कहा कि उनका कभी कोई बॉयफ्रेंड नहीं रहा। 19 साल की उम्र में वह कोलकाता के एक व्यक्ति से लगभग शादी करने ही वाली थीं, जिनसे उन्हें मिलवाया गया था। हालांकि, उस समय वह शादी के लिए तैयार नहीं थीं, इसलिए बात आगे नहीं बढ़ सकी। पिता जैसे शख्स की तलाश में थीं सबा सबा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वह शादी के विचार के लिए तैयार थीं, लेकिन फिर उन्हें कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो उनके साथ पूरी तरह मेल खाता हो। उन्होंने अपने दिवंगत पिता और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान मंसूर अली खान पटौदी का जिक्र करते हुए कहा कि वह एक असाधारण व्यक्ति थे। सबा ने कहा कि वो चाहती थीं कि उनकी शादी पिता जैसे शख्स से हो, लेकिन ऐसा कोई नहीं मिला। सबा ने ये भी कहा है कि कई बार लोग उनसे पूछते हैं कि क्या वो वाकई सोहा और सैफ की बहन हैं। क्यों सैफ और अमृता ने की हड़बड़ी में शादी 1990 में सैफ अली खान, फिल्ममेकर राहुल रवैल की फिल्म बेखुदी से डेब्यू कर रहे थे। सैफ को लॉन्च करने से पहले राहुल रवैल ने कई बड़े एक्टर्स को सैफ के साथ फोटोशूट करने बुलाया। उनमें अमृता सिंह भी शामिल थीं, जो तब स्टार कही जाती थीं। वहीं सब सैफ को मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर के बेटे के रूप में जानते थे। पहली बार तो अमृता ने सैफ को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन फिर जब फोटोशूट के लिए सैफ ने उनके कंधे पर हाथ रखा तो अमृता ने उन्हें गुस्से में देखा। अमृता सैफ से 12 साल बड़ी थीं। पहली मुलाकात के बाद ही एक दिन सैफ ने अमृता के घर कॉल मिलाया। सैफ ने पूछा कि क्या अमृता उनके साथ डिनर पर जाएंगी। अमृता ने ये कहकर इनकार कर दिया कि वो डिनर पर बाहर नहीं जातीं। सैफ ने जब लंच का पूछा तब भी इनकार ही मिला। हालांकि अमृता ने ये जरूर कहा कि वो चाहें तो घर आकर साथ डिनर कर सकते हैं। सैफ उसी दिन अमृता के घर पहुंच गए। दोनों बात करने लगे और बातों-ही-बातों में दोनों के बीच अच्छी ट्विनिंग बैठ गई। दोनों ने एक दूसरे को किस किया और इसी के साथ सैफ ने अमृता से अपने प्यार का इजहार भी कर दिया। अमृता ने भी उनके प्रपोजल को कबूल कर लिया। इसके बाद दो दिनों तक सैफ अमृता के घर पर ही रहे। ये किस्सा खुद सैफ और अमृता ने सिमी गरेवाल के चैट शो में सुनाया था। दो दिनों बाद जब डेब्यू फिल्म बेखुदी के प्रोड्यूसर्स के लगातार कॉल आने लगे तो सैफ को मन मारकर शूटिंग के लिए निकलना पड़ा। सैफ के पास पैसे नहीं थे तो उन्होंने सेट तक पहुंचने के लिए अमृता से 100 रुपए उधार मांगे। अमृता ने उन्हें कहा कि वो उनकी कार इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सैफ ने इनकार कर दिया और 100 रुपए लेकर निकल गए। बार-बार सेट पर देर से पहुंचने पर सैफ को फिल्म बेखुदी से निकाल दिया गया। धर्म बदलकर की थी नवाब खानदान में शादी, अमृता छोड़नी पड़ी इंडस्ट्री 1991 में सैफ अली खान और अमृता ने एक दिन शादी करने का फैसला किया और 2 दिनों बाद ही शादी कर ली। नवाब खानदान में शादी करने के लिए अमृता ने धर्म बदल लिया। शादी के तुरंत बाद अमृता सिंह ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली, जबकि उनके पास कई बड़ी फिल्मों का ऑफर था और वो करियर के टॉप पर थीं। शादी के 4 साल बाद अमृता ने बेटी सारा अली खान को जन्म दिया फिर उन्हें एक बेटा इब्राहिम अली खान हुआ। बच्चे होने के चंद सालों बाद ही सैफ और अमृता के बीच झगड़े शुरू हो गए और दोनों ने 2004 में तलाक ले लिया।

Continue reading on the app

  Sports

आखिरी समय तक पक्का नहीं था नाम, श्रीलंका में लिखी गई वापसी की स्क्रिप्ट, सरफराज खान की टीम इंडिया में कमबैक की इनसाइड स्टोरी

Sarfaraz Khan टीम इंडिया में वापसी कर गए. किसी ने कहा 17 किलो वजन कम करना काम आया. किसी ने उन्हें इंजर्ड साई सुदर्शन का परफेक्ट रिप्लेसमेंट बताया. मगर कोई नहीं जानता कि सरफराज खान की दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की असल कहानी श्रीलंका के खिलाफ वार्म अप मैच से निकली. Tue, 11 Aug 2026 09:01:03 +0530

  Videos
See all

Rajkot में कार का कहर! 2 वाहनों को मारी जोरदार टक्कर | #shorts #shortvideo #viralvideo #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:15:59+00:00

JPSC-JSSC Student Protest: रांची में भड़के छात्र! सड़कों पर बवाल? | Ranchi | Hemant Soren #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T04:15:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers