Responsive Scrollable Menu

International Dance Day पर देखिए Janhvi Kapoor के 5 सबसे बेहतरीन डांस Video, एक्ट्रेस के मूव्स से इंटरनेट पर मचा तहलका

Janhvi Kapoor Best Dance Videos: आज इंटरनेशनल डांस डे (International Dance Day) है. हर साल की तरह 29 अप्रैल को इंटरनेशनल डांस डे दुनियाभर में सिलेब्रेट किया जा रहा है. डांस एक ऐसी कला है, जिसमें बिना शब्दों के अपनी बात को एक्सप्रेस किया जा सकता है.

वैसे तो डांस करने के कई फायदे हैं लेकिन इसके दो बड़े सबसे ज्यादा फायदे हैं. एक तो इससे मन को शांति मिलती है, दूसरा बॉडी भी एक्टिव रहती है. बहरहाल, कई लोगों को डांस करना पसंद होता तो किसी को डांस देखना पसंद होता है. अगर आप आपको डांस देखना पसंद है तो हम यहां पर इंटरनेशल डांस डे बॉलीवुड एक्ट्रेस जाहन्वी कूपर (Janhvi Kapoor ) के 5 बेहतरीन डांस वीडियो लेकर आए हैं. आप उनके बेहतरीन डांस मूव्स देखकर इंजॉय कर सकते हैं. आइए शुरू करते हैं-

जान्हवी कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने टैलेंट की बदौलत इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं. वो सिर्फ एक्टिंग में ही माहिर नहीं बल्कि डांस भी उतना ही बेहतरीन करती हैं. इंटरनेशल डांस डे पर उनके वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. उनके फैंस और डांस लवर्स जमकर उनके डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं. 

डांस करते वक्त खुद समर्पित कर देती हैं जान्हवी

आपको बता दें कि जान्हवी के डांस को खास बनाता है, उनका रॉ और ईमानदार एप्रोच. उनके सोशल मीडिया पर शेयर किए गए रील्स में किसी तरह का दिखावा नहीं होता, बल्कि वह अपने हर मूव में खुद को पूरी तरह झोंक देती हैं. कभी स्टूडियो में प्रैक्टिस करते हुए, तो कभी बिना किसी फिल्टर के कैजुअल डांस करते हुए, उनकी ऊर्जा साफ महसूस होती है. यही वजह है कि उनके ये वीडियोज सिर्फ वायरल नहीं होते, बल्कि ऑडियंस से जुड़ भी जाते हैं.

1. 'परदेसिया' गाने पर किए शानदार मूव्स

स्टूडियो प्रैक्टिस के दौरान जान्हवी का फोकस और एनर्जी साफ दिखती है. इस डांस वीडियो में जान्हवी अपने गाने 'परदेसिया' पर कथक डांस करती नजर आ रही है. उन्होंने जिस बारीकी से कथक डांस के मूव्स किए हैं वो लोगों बहुत पसंद आ रहे हैं. 

2. जिया जले गाने पर देखिए जान्हवी का क्लासिकल डांस

इस डांस वीडियो में जान्हवी दिल से फिल्म के जिया जले गाने पर क्लासिकल डांस करती हुई नजर आ रही हैं. उन्होंने जिस तरीके एनर्जी के साथ इस गाने पर डांस किया है उसने गाने में चार चांद लगा दिए. 

3. देखा तेनु गाने पर हाई एनर्जी बीट्स पर पावरफुल परफॉर्मेंस

इस वीडियो में एक्ट्रेस देखा तेनु गाने पर डांस करती दिख रही है. उनके फैसियल एक्सप्रेशंस और मूव्स भी देखने लायक है. इस गाने पर उनका हाई एनर्जी बीट्स पर पावरफुल परफॉर्मेंस फैंस को खूब पसंद आ रहा है. 

4. जान्हवी का इन आंखों की मस्ती गाने पर देखिए ग्रेसफुल डांस

इस वीडियो में जाहन्वी ने उमराव जान फिल्म के इन आंखों की मस्ती गाने पर जबरदस्त फेशियल एक्सप्रेशन दिए हैं. उन्होंने इस डांस के दौरान जिस तरीके के एक्सप्रेशंस दिए हैं वो बिल्कुल उनकी बॉडी लैंग्वेज का शानदार तालमेल दिखाता है

5. सन-सनन गाने पर जान्हवी ने किया शानदार डांस

ये बात कम ही लोग जानते हैं कि जान्हवी कपूर बेली डांस करने में बहुत माहिर हैं. उन्होंने सन-सनन गाने पर जिस तरीके बैली मूव्स किए हैं वो देखने लायक हैं. 

ये भी पढ़ें: 'आपा खो बैठा था हीरो, कट कहने पर भी नहीं रूका...', अनु कपूर ने इंटीमेट सीन्स की शूटिंग का खोला राज

Continue reading on the app

भारत तेजी से एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा, वैश्विक स्तर पर शांति कायम करने में निभा सकता है बड़ी भूमिका: ग्लोबल एक्सपर्ट्स

नई दिल्ली, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत तेजी से एक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और वैश्विक स्तर पर छवि विश्व शांति व्यवस्था को आकार देने वाले, आर्थिक स्थिरता और टेक्नोलॉजी को बढ़ाने वाले देश की बन रही है। यह बयान बुधवार को ग्लोबल एक्सपर्ट्स की ओर से दिया गया।

राष्ट्रीय राजधानी में इकोनॉमिस्ट एंटरप्राइज के रेजिलिएंट फ्यूचर्स समिट 2026 के साइडलाइन के दौरान आईएएनएस से ​​बातचीत में उन्होंने भू-राजनीतिक अनिश्चितता से निपटने, बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और एआई और उभरती टेक्नोलॉजी में इनोवेशन को बढ़ावा देने में भारत के बढ़ते प्रभाव का जिक्र किया।

सिंगापुर की नेशनल यूनिवर्सिटी के ली कुआन यू स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में अर्थशास्त्र के ली का शिंग प्रोफेसर डैनी क्वाह ने कहा कि वैश्विक आतंकवाद की बदलती प्रकृति और व्यापारिक गतिशीलता में आए बदलावों ने विश्व अर्थव्यवस्था में काफी अनिश्चितता पैदा कर दी है।

क्वाह ने कहा कि व्यापारिक व्यवधानों से परे, एक गहरी चिंता वैश्विक विश्वास में कमी और बहुपक्षीय प्रणालियों का कमजोर होना है, जो पारंपरिक रूप से अंतरराष्ट्रीय सहयोग का आधार रही हैं।

उन्होंने आईएएनएस को बताया,“भारत इसमें बड़ी भूमिका निभा सकता है और अगर भारत कोशिश करे तो शांति कायम होगी। लोग शांति लाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। मुझे लगता है कि लोग उचित नेतृत्व के लिए भारत की ओर देख रहे हैं। उचित नेतृत्व क्या होगा, यह तय करना अभी भारत पर निर्भर है।”

वहीं, लंदन के विज्ञान संग्रहालय के निदेशक इयान ब्लैचफोर्ड ने एआई के प्रति भारत के विशिष्ट और आशावादी दृष्टिकोण का जिक्र किया।

ब्लैचफोर्ड ने कहा, “अगर आप अमेरिका और यूरोप के सार्वजनिक सर्वेक्षणों को देखें, तो अधिकांश आबादी एआई को लेकर चिंतित है। भारत में स्थिति इसके विपरीत है। भारत एआई केंद्रों के लिए क्षमता निर्माण कर रहा है और साथ ही इसके प्रभावों पर गहराई से विचार भी कर रहा है।”

ब्लैचफोर्ड ने वैश्विक दक्षिण की व्यापक उपलब्धियों, विशेष रूप से भारत की विकास यात्रा की सराहना की।

ब्लैचफोर्ड ने आईएएनएस को बताया, “देश आर्थिक विकास और जीवन स्तर में सुधार की आवश्यकता के बीच संतुलन बनाने का प्रयास कर रहा है, जबकि वह ऊर्जा की बढ़ती मांग जैसी चुनौतियों से भी जूझ रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं के विपरीत है, जिन्हें दशकों से समृद्धि का लाभ मिल रहा है।”

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

ट्रॉफी नहीं तो कुछ नहीं! केएल राहुल का IPL मिशन क्लियर, अब धोनी जैसा बनना है बॉस

KL Rahul ने साफ कर दिया है कि उनका अगला बड़ा लक्ष्य एमएस धोनी की तरह पांच आईपीएल खिताब जीतना है. धोनी की कप्तानी और शांत स्वभाव के मुरीद राहुल बड़े मैच के प्लेयर माने जाते हैं. लखनऊ की कप्तानी कर चुके केएल दिल्ली कैपिटल्स में लीडरशिप रोल में नहीं बल्कि पारी के शिल्पकार हैं. Fri, 1 May 2026 18:09:37 +0530

  Videos
See all

Bridge Collapse in Bantalab : जम्मू के बनतालाब में बड़ा हादसा!, मजदूरों पर गिरा पुल | J&K #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:08:29+00:00

Bargi Dam Boat Tragedy: मां के शव के पीछे दौड़ी बेटी, लोग रो पड़े | #Jabalpur #boataccident #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:08:25+00:00

Viral Video | द्वारका में अवैध धार्मिक निर्माणों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई तेज #bulldozeraction #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:09:38+00:00

Aar Paar with Amish Devgan: Election Results 2026 | West Bengal | Assam | Kerala | Tamil Nadu | LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T13:12:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers