Responsive Scrollable Menu

उतार-चढ़ाव के बावजूद अप्रैल में भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी ने दिए 5 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न; मजबूत रिकवरी से निवेशकों को राहत

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। अप्रैल 2026 भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा जरूर रहा, लेकिन पूरे महीने के प्रदर्शन को देखें तो बाजार ने मजबूत वापसी कर निवेशकों को राहत दी। महीने की शुरुआत जहां तेजी के साथ हुई, वहीं आखिरी दिनों में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली।

महीने के आखिरी कारोबारी दिन गुरुवार यानी 30 अप्रैल 2026 को बीएसई सेंसेक्स 582.86 अंकों यानी 0.75 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76,913.50 पर बंद हुआ, तो वहीं एनएसई निफ्टी50 180.10 (0.74 प्रतिशत) अंक गिरकर 23,997.55 पर आ गया। हालांकि, इस गिरावट के बावजूद पूरे अप्रैल में बाजार ने अच्छा रिटर्न दिया, जो निवेशकों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

अप्रैल में बेंचमार्क सूचकांकों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई, जिसमें 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स ने 5.17 प्रतिशत और 50 शेयरों वाले निफ्टी ने 5.81 प्रतिशत का रिटर्न दिया, जो दिसंबर 2023 के बाद का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

यह तेजी खास इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि मार्च 2026 में बाजार में भारी गिरावट आई थी। उस गिरावट के बाद अप्रैल में बाजार ने जोरदार रिकवरी दिखाई, जिससे निवेशकों का भरोसा फिर मजबूत हुआ।

अप्रैल में बड़ी कंपनियों के साथ-साथ छोटे और मिडकैप शेयरों में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स में करीब 20 प्रतिशत और मिडकैप इंडेक्स में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

इसी तरह निफ्टी मिडकैप 100 में 13.6 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 18.4 प्रतिशत की उछाल आई, जो पिछले कई सालों का बेहतरीन प्रदर्शन है। इससे साफ है कि बाजार में व्यापक स्तर पर तेजी देखने को मिली।

अप्रैल के दौरान भारतीय शेयर बाजार का कुल मार्केट कैप करीब 51 ट्रिलियन रुपए बढ़कर 463.3 ट्रिलियन रुपए पहुंच गया, जो अब तक की सबसे बड़ी मासिक बढ़ोतरी है। यह उछाल मार्च में आई भारी गिरावट के बाद आया है, जिससे निवेशकों की बड़ी भरपाई हुई है।

हालांकि, बाजार अभी भी अपने ऑल-टाइम हाई से थोड़ा नीचे है, लेकिन जिस तेजी से रिकवरी हुई है, वह भविष्य के लिए सकारात्मक संकेत देती है।

एक तरफ जहां घरेलू बाजार में तेजी देखने को मिली, वहीं विदेशी निवेशकों (एफपीआई) ने अप्रैल में भी बिकवाली जारी रखी और करीब 60,847 करोड़ रुपए निकाल लिए। 2026 के पहले चार महीनों में कुल निकासी बढ़कर 1.92 ट्रिलियन रुपए हो गई है, जो पिछले साल से भी ज्यादा है।

इसके बावजूद बाजार का मजबूत बने रहना यह दिखाता है कि घरेलू निवेशकों की भागीदारी बढ़ रही है और बाजार की नींव मजबूत हो रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाजार में आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। हालांकि, मजबूत घरेलू संकेतकों और निवेशकों के बढ़ते भरोसे के चलते भारतीय बाजार लंबी अवधि में सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकता है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

नीतीश कुमार का बदला पता, जानें अब कहां है नया ठिकाना?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास का पता अब बदल गया है. करीब 20 वर्षों 
तक उनका आधिकारिक निवास 1 अणे मार्ग हुआ करता था, जो सुशासन और स्थिर नेतृत्व का प्रतीक माना जाता रहा है. मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज नीतीश कुमार ने यह आवास खाली कर दिया है.

1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड तक का सफर

2005 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने थे उसके बाद से लगातार वह 1 अणे मार्ग स्थित आवास में रहकर बिहार की सत्ता का संचालन करते रहे. पिछले दो दशकों से 1 अणे मार्ग को मुख्यमंत्री आवास के रूप में जाना जाता था. लेकिन आज से नीतीश कुमार का सरकारी निवास 7 सर्कुलर रोड जाना जाएगा. आज से उनका नया पता 7 सर्कुलर रोड हो गया है.

बुद्ध पूर्णिमा पर गृह प्रवेश

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर नीतीश कुमार नए आवास में प्रवेश किया. इस खास मौके पर बौद्ध भिक्षुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद मुख्यमंत्री नए आवास में शिफ्ट हुए. आज सुबह ही बौद्ध भिक्षु उनके नए आवास पर जाकर सुबह से ही पूजा अर्चना कर रहे थे.

सुबह से जारी रहा शिफ्टिंग

सुबह से ही 1 अणे मार्ग से सामान को 7 सर्कुलर रोड स्थित नए आवास में शिफ्ट किया जा रहा था. पूरे दिन शिफ्टिंग की प्रक्रिया जारी रही और दोपहर के बाद नीतीश कुमार अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए.

बने लालू प्रसाद के पड़ोसी

नए आवास में शिफ्ट होने के साथ ही नीतीश कुमार अब राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पड़ोसी बन गए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास में रहती है वहीं के बगल में नीतीश कुमार का नया बंगला 7 सर्कुलर रोड है. 

पहले भी रह चुके हैं नीतीश

सात सर्कुलर रोड से नीतीश कुमार का पुराना नाता रहा है. इस आवास में पहले बिहार के मुख्य सचिव रहा करते थे लेकिन जीतन राम मांझी जब बिहार के मुख्यमंत्री बने तो यह आवास नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री के नाते अपने नाम करवाया था. 1 साल तक नीतीश कुमार इसी आवास में रहे थे. जीतन राम मांझी के मुख्यमंत्री से हटने के बाद नीतीश कुमार फिर 1 अणे मार्ग में शिफ्ट हो गए और यह आवास मुख्यमंत्री कार्यालय के अंतर्गत ही काम करता रहा.

नई राजनीति के संकेत

मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने स्पष्ट किया था कि वह भले ही राज्यसभा के सदस्य बने हैं, लेकिन वह अधिक समय बिहार में ही बिताएंगे. इसके साथ ही नीतीश कुमार ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह बिहार के लोगों के साथ मिलेंगे भी और कामों की समीक्षा भी करते रहेंगे. 1 अणे मार्ग से 7 सर्कुलर रोड तक का यह बदलाव सिर्फ एक पते का परिवर्तन नहीं, बल्कि एक नए राजनीतिक और प्रशासनिक अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

R Ashwin का MS Dhoni पर बड़ा बयान, 'स्पिनर्स के लिए उनसे बेहतर Keeper कोई नहीं'

 रविचंद्रन अश्विन ने महेंद्र सिंह धोनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने स्पिनरों के सामने विकेट के पीछे पूर्व भारतीय कप्तान की तरह विकेटकीपिंग करते हुए ‘‘किसी और’’ को नहीं देखा है। भारतीय टीम और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) में लंबे समय तक साथ रहने वाले अश्विन ने याद किया कि कैसे धोनी की विकेटकीपिंग और स्पष्ट सोच उनकी शानदार कप्तानी से कहीं अधिक विशिष्ट थी।

अश्विन ने जियोस्टार से कहा, ‘‘उनकी विकेटकीपिंग ने मुझे हमेशा हैरान किया है। लोग उनकी कप्तानी की बहुत तारीफ करते हैं और यह सही भी है। उनकी सफलता ही सब कुछ बयां करती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘‘लेकिन मेरे लिए उनकी दो चीजें सबसे अलग हैं। पहला वह मध्य क्रम के बहुत अच्छे बल्लेबाज थे। एक ऐसा खिलाड़ी जो खेल को आखिर तक ले जा सकता था और उसे अनुकूल परिणाम के साथ खत्म कर सकता था।’’

अश्विन ने कहा, ‘‘और दूसरी बात स्पिनरों के सामने उनकी विकेटकीपिंग। मैंने उनके जैसा विकेटकीपर कोई और नहीं देखा है।’’ अश्विन ने इसके साथ ही कहा कि धोनी गेंदबाजों के मामले में किसी तरह से दखल नहीं देते थे। इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘‘उन्होंने कभी मेरे लिए फील्डिंग नहीं सजाई। मैं अपने लिए फील्डिंग खुद सजाता था। वह बस इतना कहते थे, ‘दोहरा अनुमान मत लगाओ। पहले से अनुमान मत लगाओ।

अगर तुम्हारी गेंद पर बड़ा शॉट लग जाए तो कोई बात नहीं। अगर कोई जोखिम लेता है तो लेने दो। बस अपनी फील्डिंग के हिसाब से गेंदबाजी करो।’ उन्हें मुझ पर पूरा भरोसा था।’’ अश्विन ने 2011 के आईपीएल फाइनल में क्रिस गेल को शून्य पर आउट करने की घटना को याद किया और स्टंप के पीछे धोनी के शानदार कैच की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘आप मैच की रणनीति और विकेट गिरने के बारे में बात कर सकते हैं, लेकिन धोनी ने जिस तरह से कैच पकड़ा, वह लाजवाब था।’’

अश्विन आ ईपीएल में पांच फ्रेंचाइजी की तरफ से खेले। उन्होंने अपने आईपीएल करियर (2009-25) में 221 मैच में 187 विकेट लिए। अश्विन ने स्वीकार किया कि 2018-19 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करने के बावजूद वह टीम को पूरी तरह से अपना नहीं बना सके, लेकिन उन्होंने राजस्थान रॉयल्स में बिताए अपने समय को सबसे संतोषजनक बताया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब ने मुझे 2018 में चुना और ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपना सब झोंक दिया था।

लेकिन मुझे ऐसा लगता है कि मैं उस टीम को अपनी टीम नहीं बना पाया। कप्तान के तौर पर मैंने भले ही ज्यादा कुछ हासिल न किया हो, लेकिन मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला।’’ राजस्थान की टीम के साथ बिताए अपने समय के बारे में अश्विन ने कहा, ‘‘मैंने वहां तीन साल बिताए और उससे मुझे भारतीय टीम में वापसी करने में मदद मिली। राजस्थान ने जिस तरह से मेरा उपयोग किया वहशानदार था। मैंने वहां क्रिकेट का भरपूर आनंद लिया। मुझे बस यही अफसोस है कि मैं राजस्थान रॉयल्स के साथ कोई खिताब नहीं जीत सका।

Sun, 03 May 2026 15:38:12 +0530

  Videos
See all

Bettiah Barat Viral Video | बेटिया की बारिश वाली बारात ने जीता दिल | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:10:01+00:00

Pappu Yadav on Election Commission | Election News: पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:17:26+00:00

US-Iran War: ईरान देगा 4 गुना जवाब? कमांडर मोहम्मद जाफ़र की बड़ी चेतावनी | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:10:11+00:00

CM Yogi News: 'जिसकी स्वयं की डिग्री फर्जी' CM योगी गजब गरजे ! #shorts #ytshorts #cmyogi #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-03T10:09:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers