Responsive Scrollable Menu

दागियों के सामने खड़े न हों अफसर, इस राज्य सरकार ने बदला प्रोटोकॉल; नए नियमों में और क्या?

Maharashtra Govt New Protocol:  हालांकि, नए प्रोटोकॉल में यह बात स्पष्ट तौर पर कही गई है कि जो विधायक या सांसद किसी अपराध में दोषी नहीं हैं या किसी सामान्य काम से आए हैं, उनके लिए पुराना प्रोटोकॉल लागू रहेगा। 

Continue reading on the app

एयरफोर्स अफसर का बेटा, पहले बच्चा फिर की 3 शादियां, गर्भवती प्रेमिका को देख मां बोली- देखो तुम्हारे बेटे ने क्या किया

एयरफोर्स अफसर के घर जन्मा यह लड़का आगे चलकर मनोरंजन जगत का बड़ा नाम बना, लेकिन उसकी निजी जिंदगी हमेशा सुर्खियों में रही. करियर के शुरुआती संघर्ष के दौरान उसे एक लड़की से प्यार हुआ और दोनों शादी से पहले साथ रहने लगे. मामला तब बिगड़ा जब 20 साल की गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हो गई, परिवार को लंबे समय तक इसकी भनक नहीं लगी, लेकिन एक दिन मां ने बहू जैसी दिख रही लड़की को देखकर बेटे से कहा 'देखो, तुम्हारे बेटे ने क्या कर दिया.' इसके बाद घर में हंगामा मच गया. दिलचस्प बात यह है कि बाद में इस स्टार ने एक नहीं, बल्कि तीन बार शादी की. जानते हैं ये कौन हैं?

Continue reading on the app

  Sports

Pakistan के नए Test Coach बने Sarfaraz Ahmed, कहा- तकनीक बाद में, पहले भरोसा जरूरी

पाकिस्तान की टेस्ट टीम के नए मुख्य कोच सरफराज अहमद ने बुधवार को कहा कि एक सफल कोच बनने के लिए खिलाड़ियों के साथ आपसी भरोसा और स्पष्ट संवाद बहुत जरूरी है। चैंपियन्स ट्रॉफी 2017 जीतने वाले कप्तान सरफराज की पहली श्रृंखला आठ मई से बांग्लादेश में होने वाली दो टेस्ट मैच की श्रृंखला होगी। यह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में पाकिस्तान की दूसरी श्रृंखला है।

कोच के तौर पर अपने कम अनुभव के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सरफराज ने कहा, ‘‘तकनीकी बातें बाद में आती हैं। जरूरी यह है कि एक कोच का अपने खिलाड़ियों के साथ ऐसा रिश्ता हो कि वे समझ सकें कि वह क्या चाहता है और साथ ही वे इतने सहज हों और उस पर इतना भरोसा करते हों कि उसके साथ बैठकर किसी भी चीज पर बात कर सकें।’’

बांग्लादेश दौरे के लिए टेस्ट टीम में चुने गए अधिकतर खिलाड़ी अभी पाकिस्तान सुपर लीग के आखिरी चरण में खेलने में व्यस्त हैं। इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने माना कि एक महीने से अधिक समय तक टी20 क्रिकेट खेलने के बाद लाल गेंद के क्रिकेट में ढलना सीनियर खिलाड़ियों के लिए भी एक चुनौती होगी। सरफराज को यह भी लगता है कि टेस्ट टीम के कुछ खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनकी कप्तानी करने का अनुभव उन्हें अपनी नई नौकरी में जमने में मददगार साबित होगा। पिछले साल इस पूर्व कप्तान को पाकिस्तान अंडर-19 और शाहीन (पाकिस्तान ए) टीम का मार्गदर्शक (मेंटर) और मैनेजर बनाया गया था। वह एशिया कप और विश्व युवा कप के लिए उनके साथ गए थे लेकिन स्वदेश लौटने पर उन्हें राष्ट्रीय चयन समिति का सदस्य और बाद में टेस्ट प्रारूप में मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

सरफराज ने कहा, ‘‘मेरा क्रिकेट करियर बहुत अच्छा रहा है और मैं एक कोच के तौर पर भी वैसी ही सफलता दोहराना चाहता हूं। मैंने घरेलू स्तर पर और क्रिकेट अकादमी में कोचिंग का कुछ अनुभव हासिल किया है लेकिन जाहिर है कि टेस्ट क्रिकेट बहुत अलग होता है। मुझे पूरा भरोसा है कि समय के साथ यह अनुभव मेरे बहुत काम आएगा।

Wed, 29 Apr 2026 16:46:36 +0530

  Videos
See all

Sourav Ganguly arrives to cast his vote | वोटिंग बूथ पर सौरभ गांगुली वोट डालने पहुंचे #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:11+00:00

Bengal Election 2026: BJP प्रत्याशी सुवेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, "बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिये.." #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:32:23+00:00

West Bengal Elections Voting 2026 | TMC Vs BJP | North 24 Pargana Ruckus | Polling Booth | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:34:02+00:00

Bengal Election | Mamata Banerjee ने किया Voting #viralvideo #viralnews #shorts #mamatabanerjee #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T11:31:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers