Aamir Khan GF: आमिर खान की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट बनकर आईं गर्लफ्रेंड गौरी! बोले- 'खुशनसीब हूं, अब जाकर मुकम्मल हुआ'
Aamir Khan GF: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। अपने 60वें बर्थडे पर आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरा स्प्रैट का खुलासा कर सभी को हैरान कर दिया था। दोनों को अक्सर ही खास समय बिताते हुए भी स्पॉट किया जाता है। हाल ही में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की और बताया कि अब उन्हें जिंदगी में एक सुकून का एहसास हो रहा है।
आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी के लिए कही खास बात
एक इंटरव्यू में आमिर ने अपनी गर्लफ्रेंड संग रिश्ते पर खुलकर बात की। आमिर ने कहा, “मैं बहुत खुशनसीब हूं कि मेरी मुलाकात गौरी से हुई और हमारा रिश्ता शुरू हुआ। वो बहुत अच्छी हैं, उनके साथ मुझे सुकून मिलता है। हालांकि किरण राव और रीना दत्ता (मेरी पूर्व पत्नियों) के साथ भी मेरे रिश्ते बहुत गहरे थे, लेकिन बात नहीं बनी। जब आपने पूछा, तो मुझे लगा कि गौरी का मेरे जीवन में आना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है। हम साथ में बहुत खुश हैं। मुझे लगता है अब जाकर मैं पूरा हुआ हूं।"
'परिवार को समय नहीं देने का पछतावा'
आमिर ने इस बातचीत में यह भी स्वीकार किया कि वह परफेक्शन में विश्वास नहीं रखते। उनके मुताबिक, हर इंसान से गलतियां होती हैं और उन गलतियों को स्वीकार करना ही असली सीख है। उन्होंने माना कि उनकी सबसे बड़ी कमी यह रही कि उन्होंने अपने परिवार और करीबियों को पर्याप्त समय नहीं दिया।
अभिनेता ने आगे कहा, "एक गलती जिसे मैंने सुधारना शुरू कर दिया है, वह है अपने करीबियों और रिश्तों को पर्याप्त समय न देना। मैं 30-35 साल तक सिर्फ काम, फिल्म मेकिंग और एक्टिंग का आदी रहा। कोविड महामारी के दौरान मुझे अपने जीवन का आंकलन करने का मौका मिला। उस समय मैं काम नहीं कर पा रहा था, तब मुझे एहसास हुआ कि मैंने बहुत कुछ खो दिया है और ऐसा समय दोबारा नहीं आएगा।"
आमिर की शादियां और रिश्ते
अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो आमिर और रीना दत्ता की कहानी उनके स्टार बनने से पहले शुरू हुई थी। दोनों पड़ोसी थे और धीरे-धीरे करीब आए। 1986 में उन्होंने शादी की, लेकिन 2002 में अलग हो गए। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं- जुनैद और इरा। इसके बाद उन्होंने 2005 में किरण राव से शादी की, जिनसे 2021 में उनका अलगाव हो गया। हालांकि, दोनों अपने बेटे आजाद की परवरिश साथ मिलकर कर रहे हैं।
पिछले साल अपने 60वें जन्मदिन पर आमिर ने पहली बार गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। तब से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं।
आमिर खान की हालिया फिल्म
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर 2025 में 'सितारे जमीन पर' से बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं। इसके अलावा, वह अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म एक दिन का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें उनके बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।
Chhattisgarh Board Result 2026 OUT: छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ये हैं टॉपर्स, cgbse.nic.in लिंक पर देखें परिणाम
Chhattisgarh Board Result 2026 OUT, CGBSE Toppers List 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड क्लास 10th और 12th के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 2:30 बजे ही रिजल्ट की घोषणा हो चुकी है. छत्तीसगढ़ बोर्ड में लगभग 5 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी थी. रिजल्ट घोषित होने के बाद स्टूडेंट cgbse.nic.in पर अपने नतीजे देख सकते हैं.
कक्षा 10वीं के टॉपर
12वीं में किसने किया टॉप?
इन वेबसाइटों पर देखें रिजल्ट
- gbse.nic.in
- umang.gov.in
- cg.results.nic.in
- results.cg.nic.in
- results.digilocker.gov.in
ये भी पढ़ें- Assam HS Result 2026 Class 12th Out: असम 12वीं बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, कहां देखें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल लिंक
कैसे चेक करें CGBSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट?
छत्तीसगढ़ बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन आसानी से चेक कर सकते हैं. इसके लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स फॉलो करें:-
- सबसे पहले CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं.
- ऑफिशियल वेबसाइट खुलने के बाद अपनी कक्षा के अनुसार 'CGBSE High School Result 2026' (10वीं) या 'CGBSE Higher Secondary Result 2026' (12वीं) लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपना रोल नंबर और स्क्रीन पर आएं कैप्चा कोड को सब्मिट करें.
- इसके बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें.
- अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर फ्लैश हो जाएगा.
- भविष्य के उपयोग के लिए अपनी मार्कशीट/स्कोरकार्ड का PDF डाउनलोड करके उसे सुरक्षित रख लें.
- आप चाहे तो इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं.
कितने होने चाहिए पासिंग मार्क्स?
छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को परीक्षा में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य है. इससे कम नंबर वाले छात्रों को कंपार्टमेंट एग्जाम देना होगा. इसके साथ ही जो छात्र दो विषयों से ज्यादा विषय में पास नहीं होंगे, वे फेल स्टूडेंट माने जाएंगे. उन्हें अगले साल फिर से परीक्षा देनी होगी.
छत्तीसगढ़ बोर्ड 2025 में 10वीं-12वीं का रिजल्ट कब आया था?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा साल 2025 में कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 7 मई को जारी किया गया था. 12वीं की परीक्षा में 2025 के कांकेर के अखिल सेन थे. उन्हें 98.20% और 491/500 अंक प्राप्त हुए थे.
CGBSE बोर्ड कक्षा 12वीं के टॉपर्स
| रैंक | नाम | प्रतिशत (%) |
| 1 | अखिल सेन | 98.20% |
| 2 | श्रुति मंगतानी | 97.4% |
| 3 | वैशाली साहू | 97.2% |
2025 का दसवीं रिजल्ट
CGBSE द्वारा कक्षा दसवीं का रिजल्ट भी 7 मई को घोषित हुआ था. दसवीं की टॉपर कांकेर की इशिका बाला थी. उनके साथ नमन कुमार भी पहले स्थान पर थे. दोनों को 99.17% अंक मिले थे. दूसरे स्थान पर लिव्यांश देवांगन को 99% आए थे. रिया, हेमलता और टिपेश प्रसाद तीसरे स्थान पर थे, इन्हें 98.83% मिले थे.
ये भी पढ़ें- UP Board 10th Topper 2026: कौन हैं कशिश वर्मा यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की टॉपर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
News Nation

















