Responsive Scrollable Menu

Chilli Paneer Recipe: पार्टी हो या डिनर, मिनटों में तैयार करें चटपटा रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर

Chilli Paneer Recipe:  चिली पनीर इंडो-चाइनीज में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसका तीखा-चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट चिली पनीर तैयार हो जाता है।

चिली पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर 
  • 1 कप शिमला मिर्च (चौकोर कटी)
  • 1 कप प्याज (चौकोर कटा)
  • 2 टेबलस्पून हरा प्याज (बारीक कटा)
  • 1 टेबलस्पून लहसुन (बारीक कटा)
  • 2 से 3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
  • 2 टेबलस्पून चिली सॉस
  • 1 टेबलस्पून सोया सॉस
  • 2 टेबलस्पून टमाटर केचप
  • 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • काली मिर्च स्वादानुसार

​​ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर

​​ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर

स्टेप 1: पनीर फ्राई करें
सबसे पहले पनीर के टुकड़ों पर हल्का-सा कॉर्नफ्लोर लगाएं। अब इन्हें हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और अलग रख दें।

स्टेप 2: मसालों की शुरुआत करें
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर करीब 30 सेकंड तक भूनें।

स्टेप 3: सब्जियां डालें
अब प्याज और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि सब्जियां हल्की कुरकुरी बनी रहें।

स्टेप 4: सॉस मिलाएं
अब कड़ाही में चिली सॉस, सोया सॉस और टमाटर केचप डालकर अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 5: ग्रेवी तैयार करें
एक चौथाई कप पानी में कॉर्नफ्लोर घोल लें। इस घोल को कड़ाही में डालें और सॉस को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।

स्टेप 6: पनीर मिलाएं
अब फ्राई किया हुआ पनीर डालें और करीब 2 मिनट तक सॉस में अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं, ताकि सभी टुकड़ों पर सॉस अच्छी तरह चढ़ जाए।

स्टेप 7: गर्मागर्म परोसें
आखिर में ऊपर से हरा प्याज और काली मिर्च छिड़कें। तैयार चिली पनीर को फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स या रोटी के साथ सर्व करें।

चिली पनीर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान

  • पनीर को ज्यादा देर तक फ्राई न करें, वरना वह सख्त हो सकता है।
  • सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे।
  • अगर आपको ग्रेवी वाला चिली पनीर पसंद है, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।
  • तीखापन अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रखें।
  • परोसने से पहले हरा प्याज डालने से डिश का स्वाद और लुक दोनों बेहतर हो जाते हैं।

बिना एक्सट्रा मेहनत के घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। सही तरीके और कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप हर बार टेस्टी और लाजवाब चिली पनीर तैयार कर सकते हैं, जिसे फैमली के साथ-साथ मेहमान भी पसंद करेंगे।

यह भी पढ़ें: व्रत में भी समोसा खाने का है मन? सिंघाड़े के आटे से बनाएं क्रिस्पी स्नैक

Continue reading on the app

Anti-Aging Diet: जवां दिखना है तो डाइट में शामिल करें ये 11 सुपरफूड्स, स्किन रहेगी ग्लोइंग और हेल्दी

Anti-Aging Diet: एंटी-एजिंग डाइट का वह डाइट होती है, जो हमारे शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करती है। फ्री रेडिकल्स ऐसे हानिकारक तत्व होते हैं, जो प्रदूषण, तनाव और गलत खान-पान के कारण शरीर में बनते हैं और कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं, जिसकी वजह से चेहरे पर झुर्रियां, झाइयां और कमजोरी दिखने लगती हैं। एंटी-एजिंग डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिंस और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इन फ्री रेडिकल्स को खत्म कर त्वचा में कसाव और चमक लाते हैं।

 

  1. कलरफुल सब्जियां और फल: गहरे रंग के फल और सब्जियों में सबसे ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
  2. टमाटर: इसमें ‘लाइकोपीन’ नाम का तत्व होता है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है।
  3. गाजर और कद्दू: गाजर और कद्दू में बीटा-कैरोटीन होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है और स्किन को रिपेयर करता है।
  4. हरी पत्तेदार सब्जियां: शिमला मिर्च, पत्तेदार सब्जियां, टमाटर और ब्रोकली जैसी सब्जियों में विटामिन-सी भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन स्रोत होता है। पालक, मेथी और ब्रोकली में विटामिन-सी और ई होते हैं, जो झुर्रियों को आने से रोकते हैं।
  5. खट्टे फल: संतरा, नीबू, आंवला और कीवी जैसे खट्टे फलों में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन-सी शरीर में कोलेजन बनाने में मदद करता है। कोलेजन एक ऐसा प्रोटीन होता है, जो स्किन को ढीला होने से बचाता है और उसमें लचीलापन बनाए रखता है।
  6. ड्राई फ्रुट्स और सीड्स : बादाम, अखरोट, अलसी के बीज और चिया सीड्स, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई के बेहतरीन स्रोत होते हैं। ये त्वचा की नमी को बनाए रखते हैं, जिससे स्किन ड्राई नहीं होती और चेहरे पर नेचुरल चमक बनी रहती है। इसके अतिरिक्त ये त्वचा की इलास्टिसिटी को भी बनाए रखते हैं। इनमें मौजूद जिंक और सेलेनियम त्वचा की रिपेयर प्रक्रिया में मदद करते हैं। इसलिए रोज एक मुट्ठी मिक्स नट्स जरूर खाएं।
  7. ग्रीन टी: ग्रीन टी में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कोशिकाओं को बूढ़ा होने से रोकता है और मेटाबॉलिज्म को भी दुरुस्त रखता है। इसके अलावा इसमें मौजूद पॉलीफेनॉल सूरज और पॉल्यूशन से होने वाले स्किन की बाहरी उम्र बढ़ने की प्रोसेस को कम करने में मदद कर सकते हैं। ये पॉलीफेनॉल स्किन को नुकसान पहुंचाने से पहले ही फ्री रेडिकल्स को खत्म कर देते हैं। इसलिए एंटी एजिंग के लिए दिन में एक या दो कप ग्रीन टी पिएं।
  8. पानी: सबसे बेहतरीन और सस्ती एंटी-एजिंग दवा पानी होता है। जब शरीर में पानी की कमी होती है, तो त्वचा बेजान और सुस्त दिखने लगती है, इसलिए दिन में कम से कम 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। यह शरीर के टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद करता है।
  9. एवोकाडो: एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स, त्वचा को मॉयश्चराइज करते हैं और फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। यह कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, जिससे त्वचा टाइट और ग्लोइंग बनी रहती है।
  10. ब्लूबेरी: ब्लूबेरी में भरपूर मात्रा में एंथोसायनिन और विटामिन-सी पाया जाता है, जो त्वचा को ऑक्सीडेंटिव स्ट्रेस से बचाता है। यह सेल डैमेज को रोकता है और प्रीमैच्योर एजिंग के लक्षणों को कम करता है।
  11. हल्दी: हल्दी में करक्यूमिन नामक एक कंपाउंड पाया जाता है, जो एक स्ट्रॉन्ग एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा की सूजन को कम करता है, दाग-धब्बों को हल्का करता है और नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है।

 

 

 

 

 

(डायटिशियन अंजू बंसल से बातचीत पर आधारित)

 

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल के निशाने पर WTC का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बन जाएंगे पहले भारतीय, गॉल टेस्ट में सुनहरा मौका

shubman gill runs in wtc: शुभमन गिल अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 40 मैच खेलकर 2843 रन बना चुके हैं. श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में अगर गिल 157 रन बनाने में कामयाब हो गए तो उन्होंने WTC में 3000 रन पूरे हो जाएंगे. गिल इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक कोई भी भारतीय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में ये उपलब्धि नाम नहीं कर पाया है. Wed, 12 Aug 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

PoJK में अत्याचार पर भारत सख्त! विदेश मंत्रालय ने पाक को बेनकाब किया, MEA की पाकिस्तान को चेतावनी #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:34:23+00:00

Weather Update: 12 अगस्त तक मानसून का असली धमाल ! Heavy Rain | IMD Alert | Weather Alert | Forecast #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T00:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers