₹42,500 में घर लाएं सिनेमा हॉल, Vu ने उतारा 4K MiniLED TV, 50W के गदर साउंड और 120Hz स्क्रीन का तड़का
Vu ने भारत में नई Glo MiniLED TV सीरीज लॉन्च की है। 4K MiniLED डिस्प्ले, 600 निट्स ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट, 50W VuFX साउंड और Google TV वाले इन स्मार्ट टीवी की कीमत 42,500 रुपए से शुरू।
Chilli Paneer Recipe: पार्टी हो या डिनर, मिनटों में तैयार करें चटपटा रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर
Chilli Paneer Recipe: चिली पनीर इंडो-चाइनीज में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिश है। इसका तीखा-चटपटा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी आपके बहुत काम आएगी। इसमें ज्यादा मेहनत नहीं लगती और कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट चिली पनीर तैयार हो जाता है।
चिली पनीर बनाने के लिए सामग्री
- 250 ग्राम पनीर
- 1 कप शिमला मिर्च (चौकोर कटी)
- 1 कप प्याज (चौकोर कटा)
- 2 टेबलस्पून हरा प्याज (बारीक कटा)
- 1 टेबलस्पून लहसुन (बारीक कटा)
- 2 से 3 हरी मिर्च (बारीक कटी)
- 2 टेबलस्पून चिली सॉस
- 1 टेबलस्पून सोया सॉस
- 2 टेबलस्पून टमाटर केचप
- 1 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर
- 2 टेबलस्पून तेल
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च स्वादानुसार
ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल चिली पनीर
स्टेप 1: पनीर फ्राई करें
सबसे पहले पनीर के टुकड़ों पर हल्का-सा कॉर्नफ्लोर लगाएं। अब इन्हें हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें और अलग रख दें।
स्टेप 2: मसालों की शुरुआत करें
एक कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन और हरी मिर्च डालकर करीब 30 सेकंड तक भूनें।
स्टेप 3: सब्जियां डालें
अब प्याज और शिमला मिर्च डालें। तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाते हुए पकाएं ताकि सब्जियां हल्की कुरकुरी बनी रहें।
स्टेप 4: सॉस मिलाएं
अब कड़ाही में चिली सॉस, सोया सॉस और टमाटर केचप डालकर अच्छी तरह मिला लें।
स्टेप 5: ग्रेवी तैयार करें
एक चौथाई कप पानी में कॉर्नफ्लोर घोल लें। इस घोल को कड़ाही में डालें और सॉस को हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
स्टेप 6: पनीर मिलाएं
अब फ्राई किया हुआ पनीर डालें और करीब 2 मिनट तक सॉस में अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएं, ताकि सभी टुकड़ों पर सॉस अच्छी तरह चढ़ जाए।
स्टेप 7: गर्मागर्म परोसें
आखिर में ऊपर से हरा प्याज और काली मिर्च छिड़कें। तैयार चिली पनीर को फ्राइड राइस, हक्का नूडल्स या रोटी के साथ सर्व करें।
चिली पनीर बनाते समय रखें इन बातों का ध्यान
- पनीर को ज्यादा देर तक फ्राई न करें, वरना वह सख्त हो सकता है।
- सब्जियों को तेज आंच पर पकाएं, ताकि उनका कुरकुरापन बना रहे।
- अगर आपको ग्रेवी वाला चिली पनीर पसंद है, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।
- तीखापन अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रखें।
- परोसने से पहले हरा प्याज डालने से डिश का स्वाद और लुक दोनों बेहतर हो जाते हैं।
बिना एक्सट्रा मेहनत के घर पर रेस्टोरेंट जैसा चिली पनीर बनाना चाहते हैं, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें। सही तरीके और कुछ छोटे-छोटे टिप्स अपनाकर आप हर बार टेस्टी और लाजवाब चिली पनीर तैयार कर सकते हैं, जिसे फैमली के साथ-साथ मेहमान भी पसंद करेंगे।
यह भी पढ़ें: व्रत में भी समोसा खाने का है मन? सिंघाड़े के आटे से बनाएं क्रिस्पी स्नैक
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi








