यश की Toxic का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बुरी खबर, एक बार फिर टली फिल्म की रिलीज
Toxic Release Postponed: साउथ स्टार यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित फिल्मों में से एक है. जब से फिल्म का टीजर आया है, फैंस बस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन अब एक बार फिर से फिल्म की रिलीज टल गई है.
ये भी पढ़ें- AC रिपेयरिंग की जॉब करते थे इरफान खान, राजेश खन्ना के बंगले में भी किया काम, फिर ऐसे चमकी थी किस्मत
Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा महासंयोग! इन 4 राशियों की रातों-रात बदलेगी किस्मत, करियर में मिलेगा बड़ा फायदा
Buddha Purnima 2026: वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है. इस साल 2026 में यह पावन दिन 01 मई को मनाया जाएगा. यह दिन धार्मिक नजरिए से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है. वहीं बौद्ध धर्म के लोग गौतम बुद्ध को याद करते हैं और उनके उपदेशों का पालन करते हैं. इस बार यह पर्व खास इसलिए भी है क्योंकि ग्रहों की स्थिति काफी प्रभावशाली मानी जा रही है.
इस बार बन रहा है खास ज्योतिषीय योग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार मेष राशि में सूर्य और बुध की युति हो रही है. इससे बुधादित्य राजयोग बन रहा है. यह योग सफलता, बुद्धि और मान-सम्मान से जुड़ा माना जाता है. इसके अलावा मीन राशि में मंगल और शनि एक साथ स्थित हैं. इस युति का असर अलग-अलग राशियों पर अलग तरीके से पड़ सकता है. कुछ लोगों के लिए यह समय नए अवसर लेकर आ सकता है.
किन राशियों के लिए शुभ रहेगा यह समय?
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय काफी सकारात्मक रहने वाला है. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं. नौकरी में तरक्की के संकेत हैं. जो काम लंबे समय से अटके थे वे पूरे हो सकते हैं. परिवार का सहयोग मिलेगा जिससे आपका मन मजबूत रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. पुराने कर्ज से राहत मिलने के योग भी बन रहे हैं.
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय सुख और समृद्धि लेकर आ सकता है. आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है. निवेश से अच्छा लाभ मिल सकता है. जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे है उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. पढ़ाई और करियर दोनों में प्रगति के संकेत हैं. यह समय अपने लक्ष्यों पर ध्यान देने के लिए सही रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह समय आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहेगा. मंगल और शनि की स्थिति से निर्णय लेने में क्षमता मजबूत होगी. इस दौरान लिए गए फैसले भविष्य में लाभ दे सकते हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखने में मदद मिलेगी. बचत बढ़ने की संभावना है. यह समय नई योजनाएं शुरू करने के लिए अच्छा माना जा सकता है.
मीन राशि
मीन राशि के लिए ग्रहों की स्थिति सामान्य से बेहतर है. हालांकि, किसी भी बड़े आर्थिक फैसले में सावधानी जरूरी है. जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें. सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा. इस दिन पूजा-पाठ करने के साथ जरूरतमंद लोगों की मदद करना बहुत शुभ माना जाता है. इससे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
क्या करें इस दिन?
बुद्ध पूर्णिमा के दिन दान, ध्यान और सेवा का विशेष महत्व होता है.
इस दिन शांत मन से पूजा करें.
जरूरतमंदों को भोजन या वस्त्र दान करें.
यह दिन न केवल धार्मिक है, बल्कि आत्मिक शांति पाने का भी अवसर देता है.
यह भी पढ़ें: Buddha Purnima 2026: 30 अप्रैल या 1 मई, कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा? खत्म कन्फ्यूजन, नोट करें सही डेट
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















