मई में 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा:5 रविवार और 2 शनिवार के अलावा अलग-अलग जगहों पर 5 दिन बैंक बंद रहेंगे
अगले महीने यानी मई में देश के अलग-अलग राज्यों में कुल 12 दिन बैंकों में कामकाज नहीं होगा। RBI की ओर से जारी कैलेंडर के अनुसार, अगले महीने 5 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 5 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत यानी 1 मई को छुट्टी से होगी। महाराष्ट्र दिवस, बुद्ध पूर्णिमा और मजदूर दिवस (लेबर डे) पर देश में लगभग सभी जगह बैंक के कारण बंद रहेंगे। यहां देखें मई 2026 में आपके राज्य या लोकेशन में बैंक कब-कब बंद रहेंगे... ये है मई की बैंक हॉलिडे लिस्ट ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए निपटा सकेंगे काम आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा। मई में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं मई 2026 में शेयर बाजार में 12 दिन कारोबार नहीं होगा। इसमें 10 दिन शनिवार और रविवार को कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा शेयर बाजार 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद पर भी बंद रहेगा।
पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग से ठीक पहले ऐसा क्या हुआ कि रात भर सो नहीं पाईं ममता बनर्जी?
West Bengal Election Voting 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और फाइनल चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के पहले दो घंटों में 32 लाख मतदाताओं में से कुल 18.39 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Moneycontrol






















