ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' करने पर रियान पराग को क्या सजा मिलेगी? जानिए कितना सख्त है BCCI का नियम
Riyan Parag Vaping Dressing Room: आईपीएल 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पंजाब किंग्स को हराकर 6 विकेट से जीत दर्ज की. मगर, इस जीत के बाद रियान पराग का एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके चलते अब RR के कप्तान को सजा भुगतनी पड़ सकती है. रियान को PBKS VS RR मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' करते देखा गया, जिसका वीडियो देखते ही देखते आग की तरह फैल गया है और सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. आइए आपको बताते हैं कि ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' को लेकर BCCI के क्या नियम हैं और रियान पराग को अब क्या सजा मिल सकती है?
रियान पराग का ड्रेसिंग रूम में 'VAPE' करते वीडियो वायरल
IPL 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला गया. इस मैच के दौरान जब राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, उस दौरान टीम के कप्तान रियान पराग ड्रेसिंग रूम में मौजूद थे और वह 'VAPE' कर रहे थे. रियान पराग के वेपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही आग की तरह फैल गया और सोशल मीडिया पर यूजर्स रियान को सजा देने की बात कर रहे हैं.
Riyan Parag smoking Vape in dressing room ????. pic.twitter.com/sOZp5MHynE
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 28, 2026
'VAPE' है भारत में बैन
आईपीएल में वेपिंग करना वाकई एक बड़ा अपराध है, जिसके लिए रियान पराग को सजा मिलना तो लगभग तय ही है. दरअसल, भारत में ई-सिगरेट पूरी तरह से गैरकानूनी है. भारत सरकार के 2019 के कानून (PECA) के तहत ई-सिगरेट और वेपिंग पर सख्त रोक है. चूंकि इनका इस्तेमाल करना कानूनी अपराध है, इसलिए स्टेडियम के अंदर ऐसा करना एक गंभीर मामला माना जा सकता है.
Riyan Parag smoking Vape in dressing room ????. pic.twitter.com/sOZp5MHynE
— Harshit (@I_am_Harshit_17) April 28, 2026
क्या है BCCI का नियम
अब सवाल उठता है कि रियान पराग को ड्रेसिंग रूम में वेपिंग के लिए क्या सजा मिल सकती है? IPL के कोड ऑफ कंडक्ट में 'vaping' शब्द का सीधा जिक्र तो नहीं है, मगर प्रतिबंधिंत पदार्थ के इस्तेमाल को आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.2 के तहत इन नियमों को तोड़ना खेल की छवि खराब करने जैसा माना जाता है.
इस अपराध के लिए मैच रेफरी खिलाड़ी को फटकार लगा सकते हैं, उनकी मैच फीस काट सकते हैं या उन पर बैन भी लगा सकते हैं. इतना ही नहीं स्टेडियम के सुरक्षा नियमों के अनुसार आईपीएल के सभी वेन्यू 'नो-स्मोकिंग' जोन होते हैं.
मैदान में आने से पहले प्लेयर्स और अधिकारियों की गेट पर चेकिंग की जाती है और उन्हें लाइटर, माचिस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक स्मोकिंग डिवाइस अंदर ले जाने की इजाजत नहीं होती. ऐसे में वेप को स्टेडियम में लाना और ड्रेसिंग रूम में उसका इस्तेमाल करना कानूनन अपराध भी है. अब देखने वाली बात होगी कि रियान पराग पर कब और क्या एक्शन लिया जाता है.
ये भी पढ़ें: न वैभव न यशस्वी, 27 साल का ये बल्लेबाज रहा राजस्थान रॉयल्स की जीत का असली हीरो, खेली आतिशी पारी
'ज्यादा Zoom मत करना', करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट, इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से वीडियो आया सामने
Karisma Kapoor Warns Paparazzi: बॉलीवुड की 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह कोई उनकी फिल्म या कोई गाना नहीं है बल्कि हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो है. जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में करिश्मा पैपराजी से बात करती हुईं नजर रही हैं. लेकिन उन्होंने इस दौरान ऐसी बात कह दी जो अब चर्चा का मुद्दा बन गई है. आइए जानते हैं कि वीडियो में उन्होंने क्या कहा और यह वीडियो कहां का है-
'ज्यादा Zoom मत करना'
दरअसल, सोशल मीडिया पर करिश्मा जो हाल ही में वीडियो सामने आया है. वह डांसिंग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के सेट का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस शूटिंग खत्म होने बाद जैसे ही बाहर आईं तो वहां पर पैपराजी की भीड़ लग गईं. इस दौरान वह कैमरे के सामने पोज देने लगी. इसी बीच उन्होंने हल्के अंदाज में पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा जूम मत करना. जैसाकि आप वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने यह बात अपनी बैक पोज के लिए कही थी क्योंकि सोशल मीडिया पर आज कल इस तरह के कई सेलेब्स के वीडियो सामने आते हैं.
Karisma Kapoor asking Paparazzi not to Zoom too much
by u/Red99it in BollyBlindsNGossip
सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. साथ ही नेटिजन्स के बीच बहस भी शुरू हो गई. कई लोगों ने करिश्मा कपूर की बात को सही ठहराया है तो कुछ ने कहा कि प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए.
एक यूजर ने रेडिट पर पैपराजी की आलोचना करते हुए कहा, 'मैंने एक वीडियो देखा जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी किसी इवेंट के लिए साथ में पोज दे रहे थे, लेकिन पैपराजी ने सिद्धार्थ को वीडियो से हटाकर कियारा के ऊपरी बॉडी पर जूम कर दिया. यह बेहद घटिया और अपमानजनक था. इन घटिया लोगों को जया बच्चन की तरह ट्रीट किया जाना चाहिए. वहीं दूसरे कहा, 'ये वाकई बहुत दुखी करने वाला है'.
पैपराजी कल्चर पर चर्चा शुरू
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है. जब किसी स्टार ने पैपराजी को लेकर इस तरह कहा है. इससे पहले भी कई कलाकार इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स के फोटो लेने की होड़ में पैपराजी लिमिट पार कर देते हैं. जिसके बाद उन्हें खुद बोलना पड़ता है. ऐसे में करिश्मा कपूर के बयान ने बार फिर पैपराजी कल्चर को लेकर चर्चा का जन्म दे दिया है कि सेलेब्स के फोटो बिना उनकी मर्जी के लेना किस हद ठीक है.
इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर दिखेंगीं करिश्मा
एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही सोनी टीवी के इंडियाज बेस्ट डांसर के नए सीजन में जज के तौर पर नजर आएंगीं. एक्ट्रेस इससे पहले भी सीजन 4 में नजर आ चुकी हैं. ऐसे में उनके सीजन 5 में वापसी करने को लेकर चर्चा हो रही हैं. शो में उनके साथ जज की भूमिका में गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी दिखाई दे सकते हैं. यह शो अगले महीने 9 मई को ऑन एयर हो सकता है.
वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'ब्राउन' (Brown) वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं. इसके अलावा टीवी पर उनकी वापसी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि आने वाले समय में वह अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती हैं.
ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'भूत बंगला' की कमाई में फिर आया उछाल, 'माइकल' और 'धुरंधर 2' ने भी छापे करोड़ों
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















