Responsive Scrollable Menu

'ज्यादा Zoom मत करना', करिश्मा कपूर ने पैपराजी से की रिक्वेस्ट, इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट से वीडियो आया सामने

Karisma Kapoor Warns Paparazzi: बॉलीवुड की 90s की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शामिल करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इसकी वजह कोई उनकी फिल्म या कोई गाना नहीं है बल्कि हाल ही में वायरल हो रहा वीडियो है. जिसने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इस वीडियो में करिश्मा पैपराजी से बात करती हुईं नजर रही हैं. लेकिन उन्होंने इस दौरान ऐसी बात कह दी जो अब चर्चा का मुद्दा बन गई है. आइए जानते हैं कि वीडियो में उन्होंने क्या कहा और यह वीडियो कहां का है-

'ज्यादा Zoom मत करना'

दरअसल, सोशल मीडिया पर करिश्मा जो हाल ही में वीडियो सामने आया है. वह डांसिंग शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' (India's Best Dancer) के सेट का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार, एक्ट्रेस शूटिंग खत्म होने बाद जैसे ही बाहर आईं तो वहां पर पैपराजी की भीड़ लग गईं. इस दौरान वह कैमरे के सामने पोज देने लगी. इसी बीच उन्होंने हल्के अंदाज में पैपराजी को चेतावनी देते हुए कहा कि ज्यादा जूम मत करना. जैसाकि आप वीडियो में देख सकते हैं कि उन्होंने यह बात अपनी बैक पोज के लिए कही थी क्योंकि सोशल मीडिया पर आज कल इस तरह के कई सेलेब्स के वीडियो सामने आते हैं. 

Karisma Kapoor asking Paparazzi not to Zoom too much
by u/Red99it in BollyBlindsNGossip

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए हैं. साथ ही नेटिजन्स के बीच बहस भी शुरू हो गई. कई लोगों ने करिश्मा कपूर की बात को सही ठहराया है तो कुछ ने कहा कि प्राइवेसी का सम्मान किया जाना चाहिए.

एक यूजर ने रेडिट पर पैपराजी की आलोचना करते हुए कहा, 'मैंने एक वीडियो देखा जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी किसी इवेंट के लिए साथ में पोज दे रहे थे, लेकिन पैपराजी ने सिद्धार्थ को वीडियो से हटाकर कियारा के ऊपरी बॉडी पर जूम कर दिया. यह बेहद घटिया और अपमानजनक था. इन घटिया लोगों को जया बच्चन की तरह ट्रीट किया जाना चाहिए. वहीं दूसरे कहा, 'ये वाकई बहुत दुखी करने वाला है'. 

Comments ScreenShot Photograph: (BollyBlindsNGossip/reddit)

पैपराजी कल्चर पर चर्चा शुरू

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है. जब किसी स्टार ने पैपराजी को लेकर इस तरह कहा है.  इससे पहले भी कई कलाकार इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं. अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स के फोटो लेने की होड़ में पैपराजी लिमिट पार कर देते हैं. जिसके बाद उन्हें खुद बोलना पड़ता है. ऐसे में करिश्मा कपूर के बयान ने बार फिर पैपराजी कल्चर को लेकर चर्चा का जन्म दे दिया है कि सेलेब्स के फोटो बिना उनकी मर्जी के लेना किस हद ठीक है.

इंडियाज बेस्ट डांसर में जज के तौर पर दिखेंगीं करिश्मा

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर जल्द ही सोनी टीवी के इंडियाज बेस्ट डांसर के नए सीजन में जज के तौर पर नजर आएंगीं. एक्ट्रेस इससे पहले भी सीजन 4 में नजर आ चुकी हैं. ऐसे में उनके सीजन 5 में वापसी करने को लेकर चर्चा हो रही हैं. शो में उनके साथ जज की भूमिका में गीता कपूर, टेरेंस लुईस और जावेद जाफरी भी दिखाई दे सकते हैं. यह शो अगले महीने 9 मई को ऑन एयर हो सकता है. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'ब्राउन' (Brown) वेब सीरीज में नजर आ सकती हैं. इसके अलावा टीवी पर उनकी वापसी को लेकर भी फैंस काफी एक्साइटेड हैं. अब देखना होगा कि आने वाले समय में वह अपने नए प्रोजेक्ट्स से दर्शकों को कितना एंटरटेन कर पाती हैं. 

ये भी पढ़ें: Box Office Collection: 'भूत बंगला' की कमाई में फिर आया उछाल, 'माइकल' और 'धुरंधर 2' ने भी छापे करोड़ों

Continue reading on the app

अमेरिकी फेड के फैसले से पहले सोना और चांदी में मामूली तेजी

मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिकी फेड के फैसले से पहले बुधवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में एक सीमित दायरे में कारोबार देखा गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,50,027 रुपए के मुकाबले 693 रुपए या 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,50,720 रुपए पर खुला।

हालांकि, 9:55 पर यह 19 रुपए या 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,50,008 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,49,720 का न्यूनतम स्तर और 1,51,527 रुपए का उच्चतम स्तर छुआ।

चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,42,763 रुपए के मुकाबले 826 रुपए या 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 2,43,589 रुपए पर था।

खबर लिखे जाने तक यह 712 रुपए या 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,43,475 रुपए पर था।

अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,42,972 रुपए का न्यूनतम स्तर और 2,43,835 रुपए का उच्चतम स्तर बनाया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। सोना 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,616 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.81 प्रतिशत की मजबूती के साथ 73.81 डॉलर प्रति औंस पर थी।

जानकारों के मुताबिक, ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड का फैसला देर रात आएगा। यह फैसला ऐसे समय पर आ रहा है, जब कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने के कारण महंगाई का खतरा बना हुआ है। अगर ब्याज दरों को बढ़ाने को लेकर फेड को टिप्पणी करता है तो यह सोने के लिए नकारात्मक हो सकता है और इससे आने वाले समय में कीमतों में दबाव देखने को मिल सकता है।

वैश्विक अस्थिरता के चलते सोने और चांदी ने बीते एक साल में निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस दौरान डॉलर में सोने ने करीब 40 प्रतिशत और चांदी ने 120 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

--आईएएनएस

एबीएस/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

कौन हैं मोंटी देसाई, जो बनाए गए कनाडा के क्रिकेट कोच, IPL से खोज निकाले थे कई स्टार

Monty Desai Canada Cricket Team Head Coach: कनाडा के हेड कोच बनाए गए मोंटी देसाई आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात लायंक के साथ काम कर चुके हैं, इसके अलावा उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोचिंग का 20 से ज्यादा साल का अनुभव है, जिसमें वेस्टइंडीज, नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीम आती हैं. Fri, 1 May 2026 19:07:00 +0530

  Videos
See all

Mahabharat: West Bengal Exit Poll आते ही EVM चोरी! | Mamata Vs Suvendu | BJP | TMC | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:10:57+00:00

Aar Paar : सुधांशु त्रिवेदी एग्जिट पोल और रिजल्ट पर क्या बोले? | West Bengal Polls 2026 | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:11:21+00:00

"Mamata Banerjee खुद हिंदू होकर हिंदू धर्म को गंदा कैसे बोल सकती हैं" | Bengal Elections 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:09:04+00:00

Bengal Elections 2026: बंगाल में मिठाई से राजनीति! TMC vs BJP के रंग में रंगे रसगुल्ले | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T14:10:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers