Responsive Scrollable Menu

Alliance Success Party: गौहर खान-जैद दरबार से कुशाल टंडन तक, Mini Mathur की पार्टी में सितारों ने बिखेरा ग्लैमर

Alliance Success Party: प्राइम वीडियो के रियलिटी शो 'Alliance' की जीत के बाद मिनी माथुर ने 6 अगस्त 2026 को सक्सेस पार्टी का आयोजन किया। इस खास मौके पर शो के कई कंटेस्टेंट्स और टीवी इंडस्ट्री के सितारे शानदार अंदाज में पहुंचे। पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कुशाल टंडन ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की कई झलकियां शेयर की, जिसमें सितारों से भरी इस शाम को देखा जा सकता है।

मिनी माथुर का स्टाइलिश अंदाज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

सक्सेस पार्टी की होस्ट मिनी माथुर अपने लुक को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनी थी, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

गौहर खान-जैद दरबार ने खींचा ध्यान

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मिनी माथुर की पार्टी में जैद दरबार अपनी पत्नी गौहर खान के साथ पहुंचे। जैद ने नेवी ब्लू सूट के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी, जबकि गौहर खान डार्क ग्रीन ड्रेस में बेहद स्टाइलिश लग रही थीं। पार्टी से सामने आए एक वीडियो में सभी कंटेस्टेंट्स पैपराजी के सामने पोज देते नजर आए। इस दौरान गौहर खान और कुशाल टंडन भी एक ही फ्रेम में दिखाई दिए। हालांकि, दोनों एक-दूसरे से बातचीत करते नजर नहीं आए।

कुशाल टंडन ने फैंस को कहा धन्यवाद

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

पार्टी में पहुंचे कुशाल टंडन ने पैपराजी के लिए पोज दिए। जब उनसे फैंस के लिए मैसेज देने को कहा गया, तो उन्होंने कहा, आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद। कुशाल ने सोशल मीडिया पर पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।

निति टेलर का स्टाइलिश अंदाज

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

निति टेलर ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से सभी का ध्यान खींचा। उन्होंने ब्लैक बेल-बॉटम पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना था। बड़े गोल्ड हूप ईयररिंग्स और मैचिंग बैंगल्स ने उनके लुक को और खास बना दिया।

कशिश कपूर पहुंचीं फूलों के साथ

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कशिश कपूर भी मिनी माथुर की सक्सेस पार्टी में नजर आईं। वह अपने साथ फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट चुना था।

कई और सितारे हुए शामिल

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

इस शानदार पार्टी में रूही दोसानी, पायल, सीमा सजदेह, वंशज सिंह और डेजी शाह समेत कई अन्य चेहरे भी नजर आए। हालांकि, सोहेल खान पार्टी में दिखाई नहीं दिए, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

यह भी पढ़े- मिनी माथुर ने रचा इतिहास, अली गोनी को हराकर जीती ट्रॉफी; 50 लाख रुपये का इनाम किया अपने नाम

Continue reading on the app

Huma Qureshi: 'शादी जब होनी होगी...' रचित सिंह संग वेडिंग रूमर्स पर हुमा कुरैशी ने किया रिएक्ट; बताया क्या है प्लान

Huma Qureshi: एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम अभिनेता रचित सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है, जिसके बाद उनकी शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया। अब इन अफवाहों पर खुद हुमा कुरैशी ने पहली बार रिएक्ट किया है।

शादी पर क्या बोलीं हुमा?
एक इंटरव्यू में हुमा कुरैशी ने शादी को लेकर खुलकर बात की। जब उनसे शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल उनके पास इस सवाल का कोई जवाब नहीं है। हुमा ने कहा, "आप और मेरी मम्मी दोनों एक ही सवाल पूछते हैं। शादी जब होनी होगी, तब हो जाएगी। अभी मेरे पास बहुत काम है। यह साल मेरे लिए काफी व्यस्त है और फिलहाल मेरा पूरा ध्यान काम पर है।"

शादी की अफवाहें क्यों उड़ीं?
हुमा कुरैशी और रचित सिंह के रिलेशनशिप की खबरें पिछले करीब दो साल से सामने आ रही हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है। दोनों को कई पार्टियों और फिल्मी इवेंट्स में साथ देखा गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में भी दोनों एक साथ पहुंचे थे, जहां उनका ट्विनिंग लुक काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा रचित सिंह की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' की स्क्रीनिंग पर भी हुमा उनके साथ नजर आई।

रचित के लिए लिखा था खास नोट
'बेबी डू डाई डू' की रिलीज से पहले हुमा ने सोशल मीडिया पर रचित सिंह के लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया था। उन्होंने रचित की मेहनत, धैर्य और हिम्मत की तारीफ की थी। इस पोस्ट पर रचित ने भी कमेंट कर उनका शुक्रिया अदा किया था।

इन प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी हाल ही में फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में नजर आई थीं, जिसमें उनके अभिनय की काफी तारीफ हुई। अब वह जल्द ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसके अलावा हुमा इन दिनों 'महारानी' के पांचवें सीजन की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

यह भी पढ़े- जिया शंकर ने की सगाई, पहली बार दिखाया मंगेतर का चेहरा; फ्लॉन्ट की बड़ी डायमंड रिंग

Continue reading on the app

  Sports

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला शुरू होने से पहले भारतीय टीम की चोट से जुड़ी परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन के बाद अब वॉशिंगटन सुंदर को लेकर भी अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सुंदर दूसरे टेस्ट मैच के लिए भी भारतीय टीम से नहीं जुड़ पाएंगे। उनकी वापसी की संभावना फिलहाल बेहद कम बताई जा रही है।

वॉशिंगटन सुंदर पहले ही 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। वह पिछले महीने इंग्लैंड दौरे के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। फिलहाल वह भारत में बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में उपचार और फिटनेस से जुड़ी प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, क्रिकेट बोर्ड का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और टीम प्रबंधन सुंदर को लेकर किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता है। चोट से पूरी तरह ठीक हुए बिना उन्हें श्रीलंका भेजने की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। अगले सप्ताह उनकी फिटनेस का विस्तृत आकलन किया जाना है, जिसके बाद उनकी स्थिति को लेकर अंतिम तस्वीर और साफ हो सकती है।

दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला 23 से 27 अगस्त के बीच कोलंबो के एसएससी मैदान पर होगा। ऐसे में सुंदर के पास दूसरे टेस्ट से पहले वापसी का सीमित समय ही बचा है।

गौरतलब है कि सुंदर भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी का विकल्प भी देते हैं। खासकर श्रीलंका की परिस्थितियों में एक ऐसे खिलाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है जो स्पिन गेंदबाजी के साथ निचले क्रम में उपयोगी रन भी बना सके। उनकी गैरमौजूदगी से टीम संयोजन पर असर पड़ सकता है।

इससे पहले साई सुदर्शन भी दाएं पैर की चोट के कारण पूरी टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अनुसार वह बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ठीक हो रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में हैं। उनके स्थान पर सरफराज खान को टीम में शामिल किया गया है।

वॉशिंगटन सुंदर की स्थिति पर अगले सप्ताह होने वाले आकलन के बाद ही यह तय होगा कि वह कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध हो पाएंगे या नहीं। फिलहाल भारतीय टीम प्रबंधन का पूरा जोर खिलाड़ियों को पूरी तरह फिट रखने और चोट को दोबारा गंभीर होने से बचाने पर है।
Wed, 12 Aug 2026 21:38:27 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala: JPSC पर बहुत बड़ा और सनसनीखेज खुलासा! | #jharkhandprotest #ranchinews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:13:09+00:00

Punjab के ADG Law and Order Praveen Sinha ने 15 अगस्त पर आतंकी हमले के खतरे पर क्या कहा? #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T16:13:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers