Responsive Scrollable Menu

Ameesha Patel: 'शादी कब करोगी?' 51 की उम्र में कुंवारी अमीषा पटेल ने फैन को दिया गजब का जवाब; बताया अब तक क्यों हैं सिंगल

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह 51 की उम्र में भी कुंवारी हैं। जब हाल ही में एक फैन ने उनसे पूछा कि वह 'शादी कब करेंगी?' तब एक्ट्रेस ने ऐसा जवाब दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया।

'सिंगल हूं और बेहद खुश हूं'
हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आयोजित एक इंटरैक्टिव सेशन के दौरान एक फैन ने अमीषा से पूछा कि वह शादी कब करेंगी। इस पर अभिनेत्री ने बिना किसी झिझक के जवाब दिया- "कभी नहीं, मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं। मेरे परिवार और दोस्तों में 100 ऐसे करीबी लोग हैं जो मुझसे प्यार करते हैं। मैं किसी एक आदमी को आकर यह सब बदलने का हक नहीं दे सकती।"

अमीषा के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी चर्चा होने लगी। कई यूजर्स ने उनकी स्पष्ट सोच और आत्मविश्वास की तारीफ की। लोगों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है।

पहले भी रिश्तों को लेकर कर चुकी हैं खुलासा
इससे पहले भी अमीषा पटेल रणवीर अलाहबादिया के पॉडकास्ट में बता चुकी हैं कि वह कभी एक गंभीर रिश्ते में थीं। हालांकि, उनके पार्टनर को उनका फिल्म इंडस्ट्री में काम करना पसंद नहीं था और यही बात दोनों के बीच दूरी की वजह बनी।

अभिनेत्री ने यह भी कहा था कि वह शादी के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन उनके लिए सही जीवनसाथी मिलना सबसे ज्यादा जरूरी है। उनका मानना है कि ऐसा साथी होना चाहिए जो उनके करियर, सपनों और फैसलों का सम्मान करे। उन्होंने यह भी बताया था कि आज भी उन्हें कई शादी के प्रस्ताव मिलते हैं और वह किसी ऐसे व्यक्ति से रिश्ता बनाने के लिए तैयार हैं, जो मानसिक रूप से परिपक्व हो।

'गदर 2' के बाद फिर सुर्खियों में आईं अमीषा
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' में नजर आई थीं। इससे पहले उन्होंने 'गदर 2' में सकीना का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। सनी देओल के साथ उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दुनियाभर में शानदार कमाई की थी।

Continue reading on the app

Preeti Simoes: 'कपिल शर्मा की Ex गर्लफ्रेंड का मिला टैग', भड़कीं प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस, बोलीं- 'ये बहुत फ्रस्ट्रेटिंग है'

Kapil Sharma Ex Girlfriend: कॉमेडियन कपिल शर्मा एक समय टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी प्रोड्यूसर प्रीति सिमोस को डेट कर रहे थे। हालांकि उनका रिश्ता नहीं टिका और दोनों के रास्ते अलग हो गए। अब हाल ही में प्रीति सिमोस ने कपिल शर्मा की 'एक्स गर्लफ्रेंड' का टैग मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि आज भी उनकी प्रोफेशनल उपलब्धियों से ज्यादा कॉमेडियन कपिल शर्मा की कथित एक्स-गर्लफ्रेंड के तौर पर पहचाना जाता है।

'मेरे काम से ज्यादा रिश्ते की चर्चा हुई'
प्रीति सिमोस कॉमेडी नाइट्स विथ कपिल और द कपिल शर्मा शो की प्रोड्यूसर रह चुकी हैं। उन्होंने 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में कहा, "काफी समय तक मैं किसी की गर्लफ्रेंड थी। फिर, जब हमारा ब्रेकअप हो गया और हम अपनी-अपनी ज़िंदगी में आगे बढ़ गए, तो हर हेडलाइन में मैं किसी की 'एक्स-गर्लफ्रेंड' बन गई। इसका मेरे काम से कोई लेना-देना नहीं था। हमेशा यही कहा जाता था कि 'फलां की एक्स-गर्लफ्रेंड' या 'फलां की गर्लफ्रेंड'। मुझे नहीं लगता कि दर्शकों को इसमें सच में कोई दिलचस्पी है। मुझे लगता है कि मीडिया का एक हिस्सा ऐसा मानता है कि लोग तभी क्लिक करेंगे जब आप किसी मशहूर नाम से जुड़े होंगे।"

Kapil sharma

'रिश्तों की सच्चाई कोई नहीं जानता'
प्रीति ने कहा कि दो लोगों के बीच क्या रिश्ता है, यह बाहर के लोग नहीं जानते। कई बार अलग होने के बाद भी लोग दोस्त बने रहते हैं या पेशेवर तौर पर सम्मानजनक संबंध रखते हैं, लेकिन समाज और मीडिया उन्हें हमेशा पुराने रिश्ते के नजरिए से ही देखते हैं।

उन्होंने आगे कहा, "यह बहुत निराशाजनक है क्योंकि असल में कोई नहीं जानता कि दो लोगों के बीच क्या चल रहा है। हो सकता है कि वे दोस्त बनकर बहुत खुश हों, या फिर प्रोफेशनल जगह पर बस एक-दूसरे के साथ अच्छे संबंध रखते हों। लेकिन 'गर्लफ्रेंड' और 'एक्स-गर्लफ्रेंड' जैसे लेबल हमेशा के लिए लग जाते हैं। और अगर वह महिला है, तो हमेशा यही मान लिया जाता है कि 'उसने ही कुछ किया होगा।'"

टीवी इंडस्ट्री की सफल प्रोड्यूसर हैं प्रीति सिमोस
प्रीति सिमोस लंबे समय से टेलीविजन इंडस्ट्री का अहम हिस्सा रही हैं। उन्होंने 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल', 'द कपिल शर्मा शो', 'आखिरी सच', 'दिल दियां गल्लां', 'कानपुर वाले खुरानाज', 'गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान' और सुनीता आहूजा के यूट्यूब शो जैसे कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया है।

कपिल शर्मा अब अपनी फैमिली लाइफ में हैं व्यस्त
गौरतलब है कि कपिल शर्मा ने साल 2018 में गिन्नी चतरथ से शादी की थी। दोनों अब दो बच्चों- बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के माता-पिता हैं। वहीं, प्रीति सिमोस भी अपने प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स पर लगातार काम कर रही हैं।

Continue reading on the app

  Sports

देवदत्त पडिक्कल तीसरे नंबर पर, कुलदीप और सरफराज बाहर? श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI

India Predicted XI vs Sri Lanka 1st Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 15 से 19 अगस्त तक गॉल में खेला जाएगा.शुभमन गिल की कप्तानी में उतर रही भारतीय टीम में साई सुदर्शन के चोटिल होने के बाद नंबर 3 पर देवदत्त पडिक्कल का खेलना लगभग तय है, जिन्होंने अभ्यास मैच में नाबाद 142 रन बनाए. वहीं, दूसरे तेज गेंदबाज और स्पिन-ऑलराउंडर के चयन को लेकर प्लेइंग-11 में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. Wed, 12 Aug 2026 17:08:34 +0530

  Videos
See all

CJP में तानाशाही के खिलाफ भूख हड़ताल #jharkhand #students #exam #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:45:05+00:00

प्रयागराज में ‘रंग दे बसंती’ का आगाज़... Slam Poetry में युवाओं ने उठाई बदलाव की आवाज | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-12T11:46:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers