डमरू की गूंज और शंखनाद के बीच बाबा की शरण में PM मोदी, 14 किलोमीटर लंबे रोड शो से जीता शिवभक्तों का दिल
PM Modi Kashi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपनी कर्मभूमि काशी में आस्था और जनशक्ति का ऐसा भव्य नजारा पेश किया, जिसे देख हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी ने बनारस की सड़कों पर करीब 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. यह साल 2026 का उनका पहला काशी दौरा है, जहां की जनता ने अपने सांसद का स्वागत पलकें बिछाकर किया. बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से शुरू हुआ यह काफिला जब काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर बढ़ा, तो पूरी काशी 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठी.
भक्तों का हुजूम और फूलों की बारिश
रोड शो के दौरान काशी की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा. बीएलडब्ल्यू से लेकर बाबा के धाम तक के रास्ते में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया. जगह-जगह मंच बनाए गए थे, जहां ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ पीएम मोदी का अभिवादन किया गया. लोग अपने घरों की छतों से गुलाब की पंखुड़ियां बरसा रहे थे. प्रधानमंत्री ने भी हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर जनता का प्यार स्वीकार किया. मंडुआडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर और मैदागिन जैसे प्रमुख चौराहों पर भारी भीड़ मौजूद थी, जो मोदी की एक झलक पाने के लिए घंटों से इंतजार कर रही थी.
#WATCH | Varanasi | PM Modi with a 'Trishul-Damru' after offering prayers at Shri Kashi Vishwanath temple pic.twitter.com/xukMkWc5Pa
— ANI (@ANI) April 29, 2026
बाबा विश्वनाथ के दरबार में विशेष हाजिरी
रोड शो का समापन श्री काशी विश्वनाथ धाम के गेट पर हुआ, जहां 108 बटुकों ने सामूहिक शंखनाद के साथ प्रधानमंत्री की अगवानी की. इसके बाद पीएम मोदी मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे, जहां उन्होंने करीब 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. पांच विद्वान पंडितों ने उन्हें विशेष अनुष्ठान कराया. पूजा के दौरान पीएम के माथे पर त्रिपुंड लगाया गया और उन्हें माला पहनाई गई. मंदिर से बाहर निकलते समय विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री को चांदी का त्रिशूल भेंट किया, जबकि मेयर ने उन्हें डमरू प्रदान किया. इस दौरान प्रधानमंत्री ने जोश के साथ त्रिशूल को हवा में लहराया, जिसे देख वहां मौजूद भीड़ ने जमकर नारेबाजी की.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh | PM Modi offers prayers at Shri Kashi Vishawanath temple
— ANI (@ANI) April 29, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/WICB1Ql0hJ
गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात देने रवाना
काशी में अपनी भक्ति का परिचय देने के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से सीधे एयरपोर्ट पहुंचे. वहां से वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ हरदोई के लिए रवाना हुए. हरदोई में पीएम मोदी देश के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में से एक 'गंगा एक्सप्रेसवे' का उद्घाटन करेंगे. 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देगा. यह मेरठ को सीधे प्रयागराज से जोड़ेगा, जिससे पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी के बीच की दूरी कम हो जाएगी. यह प्रोजेक्ट राज्य के आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होने वाला है.
#WATCH | Varanasi | PM Narendra Modi arrives at Shri Kashi Vishawanath temple to perform darshan and pooja
— ANI (@ANI) April 29, 2026
(Video source: DD) pic.twitter.com/yeMD02g0X7
11 साल में 54वां दौरा और राजनीतिक मायने
प्रधानमंत्री का पिछले 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है. यह आंकड़ा दिखाता है कि पीएम मोदी का अपनी संसदीय सीट से कितना गहरा जुड़ाव है. हालांकि, नवंबर 2025 के बाद वे पहली बार काशी आए हैं. दिलचस्प बात यह है कि जिस समय पीएम मोदी काशी की गलियों में जनता के बीच थे, उसी समय बंगाल में दूसरे चरण का मतदान चल रहा था. ऐसे में काशी की धरती से दिया गया यह संदेश देशभर के मतदाताओं को प्रभावित करने वाला माना जा रहा है. काशी की जनता के लिए यह केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने प्रतिनिधि के साथ आत्मीय जुड़ाव का क्षण था.
यह भी पढ़ें: PM Modi Varanasi Visit: काशी में शक्ति का शंखनाद, PM मोदी ने दी 6,332 करोड़ की सौगात; अमृत भारत ट्रेनें भी लॉन्च
मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, यूपी सरकार की स्कीम का ऐसे लाभ उठाए
यूपी सरकार ने PM किसान योजना के साथ मिलाकर किसानों को डबल फायदा देने के लिए ये स्कीम चलाई है. इससे किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारना है. वहीं कुल 12,000 रुपये/साल सीधे बैंक खाते में 6000 रु केंद्र से: PM किसान सम्मान निधि की 3 किस्त = 2000 x 3 6000 रु राज्य से: मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की 3 किस्त = 2000 x 3 हर 4 महीने में 2000 + 2000 = 4000 रुपये एक साथ आते हैं.
पति, पत्नी और नाबालिग बच्चे. एक परिवार = एक लाभजमीन की सीमा: 2 हेक्टेयर = 5 एकड़ तक खेती योग्य जमीन होखुद के नाम जमीन 1 फरवरी 2019 से पहले होनी चाहिए.
संस्थागत किसान, कंपनी, ट्रस्ट संवैधानिक पद वाले, मंत्री, MP, MLA, मेयरसरकारी कर्मचारी - केंद्र/राज्य/PSU में कार्यरत या रिटायर्ड. लेकिन मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी पात्र हैं.
आवेदन कैसे करें?
ऑनलाइन: pmkisan.gov.in पर “New Farmer Registration” , यूपी चुनें, आधार डालेंऑफलाइन: लेखपाल, कृषि विभाग, कॉमन सर्विस सेंटर/जन सेवा केंद्र पर जाएं. eKYC जरूरी: PM किसान पोर्टल या CSC पर बायोमेट्रिक/OTP से eKYC करा लें. वरना किस्त रुक जाएगी. खतौनी का वेरिफिकेशन लेखपाल से कराना जरूरी है.
स्टेटस कैसे चेक करें?
pmkisan.gov.in, “Beneficiary Status”, आधार/मोबाइल/अकाउंट नंबर डालेंमुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि का अलग पोर्टल भी है: upagripardarshi.gov.in किस्त न आए तो: 1800-180-1551 हेल्पलाइन या कृषि विभाग में शिकायत कर सकते हैं.
भूलेख लिंकिंग अभियान
जिनका नाम PM किसान में है पर राज्य वाली 6000 की किस्त नहीं आ रही, उनका भूलेख सत्यापन हो रहा है2 हेक्टेयर की सीमा: पहले 2 हेक्टेयर से ज्यादा वालों को भी मिलता था, अब सख्ती से कट ऑफ30 लाख किसान को अभी राज्य वाली 6000 मिल रही है. PM किसान में नाम है तो मुख्यमंत्री वाली 6000 ऑटोमैटिक आएगी. अलग से अप्लाई की जरूरत नहीं है. बस eKYC और जमीन वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation





















