Responsive Scrollable Menu

मध्य प्रदेश: 4.88 लाख किसानों से 19 लाख 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं उपार्जित, अब तक 9.60 लाख स्लॉट बुक, 9 मई है लास्ट डेट

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया जारी है। अबतक प्रदेश में 4 लाख 88 हजार 270 किसानों से 19 लाख 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है। किसानों को 2548 करोड़ रुपये से अधिक के भुगतान भी किए जा चुके हैं। इसके अलावा अबतक 9.60 लाख किसानों द्वारा 57.75 लाख मीट्रिक टन गेहूं के विक्रय के लिए स्लॉट बुक किए जा चुके हैं। बड़े एवं मध्यम वर्ग के 1 लाख 60 हजार किसानों ने भी स्लॉट बुक कराया है।

जिन किसानों ने अबतक स्लॉट बुक नहीं किए हैं वे 9 मई 2026 तक कर सकते हैं। अब हर शनिवार को भी स्लॉट बुकिंग एवं उपार्जन का कार्य जारी रहेगा। इस साल किसानों से 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य एवं राज्य सरकार द्वारा 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस राशि सहित 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं का उपार्जन किया जा रहा है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि किसान को तहसील के स्थान पर जिले के किसी भी उपार्जन केन्द्र पर उपज विक्रय करने की सुविधा दी गई। उपार्जन केन्द्रो पर प्रतिदिन, प्रति उपार्जन केन्द्र पर गेहूं विक्रय के लिये स्लॉट बुकिंग की क्षमता 1000 क्विंटल से बढ़ाकर 2250 क्विंटल प्रतिदिन, प्रति उपार्जन केन्द्र किया गया। तौल कांटों की संख्या 4 से बढ़ाकर 6 कर दी गई है। FAQ मापदण्ड को शिथिल करते हुए चमकविहीन गेहूं की सीमा 50% तक, सूकड़े दाने की सीमा 06% से बढ़ाकर 10% तक और क्षतिग्रस्त दानों की सीमा बढ़ाकर 06% तक की गई। उपार्जित गेहूं को रखने के लिये जूट बारदानों के साथ ही PP/HDP बैग एवं जूट के भर्ती बारदाने का उपयोग किया जा रहा है। समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं के सुरक्षित भंडारण की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि प्रदेश में गेहूँ उपार्जन के लिये इस वर्ष रिकार्ड 19 लाख 4 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 लाख 60 हजार अधिक है। विगत वर्ष समर्थन मूल्य पर लगभग 77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया था। इस वर्ष सरकार द्वारा 100 लाख मीट्रिक टन गेहूं के उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है।

Continue reading on the app

Silver Price Today: बुधवार 29 अप्रैल को आज फिर सस्ती हुई चांदी, जानिये दिल्ली-यूपी-बिहार में क्या रहा सिल्वर रेट

Silver Price Today: आज बुधवार 29 अप्रैल को चांदी के भाव में फिर मामूली गिरावट रही। बुलियन मार्केट में चांदी का रेट आज सुबह लाल निशान में रहा। चांदी का भाव पिछले कुछ दिनों से एक सीमित रेन्ज में ही कारोबार कर रहा है

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: मिचेल स्टार्क ने पहले ही मैच में झटके 3 विकेट, कर दिखाया ये खास कारनामा

Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल 2026 में पहली बार नजर आए और इस खिलाड़ी ने पहले ही मैच में कमाल कर दिखाया. स्टार्क ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए. Fri, 01 May 2026 21:22:49 +0530

  Videos
See all

Tragic Accident in Ayodhya अयोध्या में दिल दहला देने वाला हादसा: करंट लगने से बंदर और बच्चे की मौत #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T16:41:24+00:00

Amish Devgan: BJP से बांग्लादेश क्यों डरा #westbengalelection2026 #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T16:35:00+00:00

Bengal Election 2026: हिंदू जाग चुका है- Arnab Goswami । PM Modi | Mamata | TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T16:32:11+00:00

Rashtra Sarvopari: Jabalpur Cruise Incident पर बड़ा खुलासा! | MP News | Bargi Dam | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T16:39:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers