'पतन के कगार पर ईरान, होर्मुज खोलने के लिए गिड़गिड़ा रहा तेहरान', शांति वार्ता की संभावना के बीच ट्रंप का दावा
US-Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पतन का कगार पर है. उनका कहना है कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द खोलने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. जिससे वे अपने नेतृत्व की स्थिति का समाधान निकाल सकें. इस बीच पाकिस्तान में एक बार फिर से शांति वार्ता की कोशिशें शुरू हो गई हैं. पाकिस्तान ने कहा कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- पतन के कगार पर ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ईरान ने अभी-अभी हमें सूचित किया है कि वे 'पतन के कगार पर' हैं. वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द 'होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दें', ताकि वे अपने नेतृत्व की स्थिति का समाधान निकाल सकें." इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईरान ऐसा करने में कामयाब भी होगा. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की इस पोस्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ कि ईरान ने यह संदेश कैसे दिया और ईरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी की गई.
"Iran has just informed us that they are in a “State of Collapse.” They want us to “Open the Hormuz Strait,” as soon as possible, as they try to figure out their leadership situation (Which I believe they will be able to do!)." - President Donald J. Trump ???????? pic.twitter.com/XKSQRRRDRh
— The White House (@WhiteHouse) April 28, 2026
दुश्मन को कभी हासिल नहीं करने देंगे परमाणु हथियार- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा, "हम इस समय मध्य पूर्व में काम कर रहे हैं. हमने उस विशेष शत्रु को सैन्य रूप से परास्त कर दिया है, और हम उसे कभी भी ऐसा करने नहीं देंगे. चार्ल्स (यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय) मुझसे भी अधिक सहमत हैं. हम उस शत्रु को कभी भी परमाणु हथियार रखने नहीं देंगे."
#WATCH | US President Donald Trump says, "...We're doing Middle East work right now... we have militarily defeated that particular opponent, and we're never gonna let that opponent ever. Charles (King Charles III of the United Kingdom) agrees with me even more than I do. We're… pic.twitter.com/nruJBVWli7
— ANI (@ANI) April 29, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
Box Office Collection: 'भूत बंगला' की कमाई में फिर आया उछाल, 'माइकल' और 'धुरंधर 2' ने भी छापे करोड़ों
Box office Collection: सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में धमाल मचा रही है. पहली तो रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) है, जो 19 मार्च से थिएटर्स पर जमी हुई है. वहीं, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) और हॉलीवुड फिल्म ‘माइकल’ (Michael) भी लोगों को बेहद पसंद आ रही है. ये तीनों ही फिल्मों कमाल का कलेक्शन कर रही हैं. इनके अलावा बाकि फिल्मों का क्या हाल है, चलिए जानते हैं.
'भूत बंगला' ने 12वें दिन कितनी की कमाई?
अक्षय कुमार की भूत बंगला को काफी पसंद किया जा रहा है और ये सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. 11वें दिन फिल्म ने 3.65 करोड़ की कमाई की थी. वहीं, अब एक बार फिर इसकी कमाई मे उछाल आया है. सैकनिल्क के अनुसार, भूत बंगला (Bhooth Bangla Box office Collection) ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन 4.35 करोड़ कमाए. इसी के साथ 'भूत बंगला' के 12 दिनों का कुल कलेक्शन अब 121.40 करोड़ रुपये हो गया है. हॉरर कॉमेडी फिल्मों में ये बस स्त्री 2 (627.5 करोड़) से पीछे है.
माइकल ने 5वें दिन फिल्म कितनी की कमाई?
सैकनिल्क के अनुसार, माइकल जैक्सन की बायोपिक ‘माइकल’ ने 5वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई है. फिल्म ने 5वें दिन 2.40 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं 5वें दिन फिल्म के शोज 2,783 रहे. महज 5 दिनों में माइकल जैक्सन की इस बायोपिक ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 21.15 करोड़ (Michael Box office Collection) का धमाकेदार कलेक्शन कर लिया है. ये भारत में लोगों को काफी पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज है.
'धुरंधर 2' का 41वें दिन का कलेक्शन
आदित्य धर के डायरेकशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन हो गए हैं और ये अब भी तगड़ी कमाई कर रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 14वें दिन देश भर में 2925 शो में फिल्म ने 1.35 करोड़ कमाए. इसके साथ ही, फिल्म का कुल ग्रॉस भारतीय कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box office Collection) 1356.07 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 1132.99 करोड़ पहुंच गया.
अन्य फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
वहीं, अविनाश तिवारी और मेधा शंकर की फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को रिलीज हुए 5 दिन हो गए हैं और ये कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही हैं. फिल्म ने पांचवें दिन 10 लाख रुपये कमाए. जिसके बाद इसका अब तक का कुल कलेक्शन (Ginny Weds Sunny 2 Box office Collection) 1.43 करोड़ रुपये ही हो पाया है. फिल्म में अविनाश तिवारी ने सनी तो मेधा शंकर ने गिन्नी का रोल प्ले किया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






















