मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, डिफेंस और ऑटो में तेजी
मुंबई, 29 अप्रैल (आईएएनएस)। मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सकारात्मक हुई। सुबह 9:18 पर सेंसेक्स 306 अंक या 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,193 और निफ्टी 88 अंक या 0.33 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,085 पर था।
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व ऑटो और डिफेंस शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी इंडिया डिफेंस और निफ्टी ऑटो टॉप गेनर था। इसके अलावा, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी ऑयल एंड गैस, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी फार्मा भी हरे निशान में थे। वहीं, निफ्टी मेटल, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज और निफ्टी पीएसई लूजर्स थे।
लार्जकैप के साथ स्मॉलकैप और मिडकैप में भी तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 149 अंक या 0.83 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,125 और निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 208 अंक या 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,628 पर था।
सेंसेक्स पैक में मारुति सुजुकी, आईटीसी, टेक महिंद्रा, इटरनल, भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एचयूएल, टीसीएस, ट्रेंट और एसबीआई गेनर्स थे। टाटा स्टील, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स, एचसीएल टेक लूजर्स थे।
बाजार के जानकारों ने कहा कि यूएई के ओपेक से बाहर होने से कच्चे तेल की कीमत पर हल्का दबाव देखने को मिला है, लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव के चलते यह अभी भी 110 डॉलर प्रति बैरल के आसपास बना हुआ है। अब बाजार की निगाहें फेड की बैठक पर रहेंगी, जिसके फैसला आज रात को आएगा।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। शंघाई, हांगकांग, सोल , जकार्ता और बैंकॉक हरे निशान में थे, जबकि जापानी बाजार राष्ट्रीय छुट्टी के कारण बंद हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स 0.05 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स 0.90 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
--आईएएनएस
एबीएस/
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
'पतन के कगार पर ईरान, होर्मुज खोलने के लिए गिड़गिड़ा रहा तेहरान', शांति वार्ता की संभावना के बीच ट्रंप का दावा
US-Iran Peace Talk: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की संभावनाओं के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान पतन का कगार पर है. उनका कहना है कि तेहरान होर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द खोलने के लिए गिड़गिड़ा रहा है. जिससे वे अपने नेतृत्व की स्थिति का समाधान निकाल सकें. इस बीच पाकिस्तान में एक बार फिर से शांति वार्ता की कोशिशें शुरू हो गई हैं. पाकिस्तान ने कहा कि ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शुक्रवार रात इस्लामाबाद पहुंचेंगे.
राष्ट्रपति ट्रंप का दावा- पतन के कगार पर ईरान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "ईरान ने अभी-अभी हमें सूचित किया है कि वे 'पतन के कगार पर' हैं. वे चाहते हैं कि हम जल्द से जल्द 'होर्मुज जलडमरूमध्य खोल दें', ताकि वे अपने नेतृत्व की स्थिति का समाधान निकाल सकें." इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि ईरान ऐसा करने में कामयाब भी होगा. हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की इस पोस्ट से ये स्पष्ट नहीं हुआ कि ईरान ने यह संदेश कैसे दिया और ईरान की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी की गई.
"Iran has just informed us that they are in a “State of Collapse.” They want us to “Open the Hormuz Strait,” as soon as possible, as they try to figure out their leadership situation (Which I believe they will be able to do!)." - President Donald J. Trump ???????? pic.twitter.com/XKSQRRRDRh
— The White House (@WhiteHouse) April 28, 2026
दुश्मन को कभी हासिल नहीं करने देंगे परमाणु हथियार- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान में कहा, "हम इस समय मध्य पूर्व में काम कर रहे हैं. हमने उस विशेष शत्रु को सैन्य रूप से परास्त कर दिया है, और हम उसे कभी भी ऐसा करने नहीं देंगे. चार्ल्स (यूनाइटेड किंगडम के राजा चार्ल्स तृतीय) मुझसे भी अधिक सहमत हैं. हम उस शत्रु को कभी भी परमाणु हथियार रखने नहीं देंगे."
#WATCH | US President Donald Trump says, "...We're doing Middle East work right now... we have militarily defeated that particular opponent, and we're never gonna let that opponent ever. Charles (King Charles III of the United Kingdom) agrees with me even more than I do. We're… pic.twitter.com/nruJBVWli7
— ANI (@ANI) April 29, 2026
खबर अभी अपडेट हो रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















