Sawan Somwar Vrat Katha: यहां पढ़ें सावन सोमवार व्रत कथा, पूरी होगी हर मनोकामना
Sawan Somwar Vrat Katha: सावन में सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव का पूजन और व्रत कथा का पाठ करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यहां पढ़ें सावन सोमवार व्रत की कथा।
ICMAI ने बढ़ाई CMA दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, जानें कौन कर सकता है आवेदन
CMA December 2026 Registration: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने CMA दिसंबर 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 थी, लेकिन अब उम्मीदवार 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जो अभ्यर्थी Foundation, Intermediate और Final कोर्स में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। संस्थान ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें, ताकि तकनीकी दिक्कतों से बचा जा सके।
ऐसे करें CMA December 2026 के लिए आवेदन
- ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admission सेक्शन खोलें।
- Foundation, Intermediate या Final में से अपना कोर्स चुनें।
- नया अकाउंट बनाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
- निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें।
- सभी जानकारी जांचने के बाद आवेदन सबमिट करें।
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
आवेदन शुल्क
- Foundation Course: ₹6,000
- Intermediate Course: ₹23,100
- Final Course: ₹25,000
कौन कर सकता है आवेदन?
Foundation Course:
उम्मीदवार ने 12वीं (हायर सेकेंडरी) परीक्षा पास की हो या उसमें शामिल हुआ हो।
Intermediate Course:
उम्मीदवार ने CMA Foundation परीक्षा पास की हो या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री प्राप्त की हो।
Final Course:
उम्मीदवार ने CMA Intermediate के दोनों ग्रुप सफलतापूर्वक पास किए हों।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
आवेदन करने से पहले सभी व्यक्तिगत जानकारी और अपलोड किए गए दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। साथ ही CMA दिसंबर 2026 परीक्षा, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए समय-समय पर ICMAI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
Haribhoomi








