Responsive Scrollable Menu

HBSE Compartment Result 2026: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HBSE Compartment Result 2026: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्र अपने रोल नंबर, अभिभावक के नाम, जन्मतिथि या अन्य आवश्यक लॉगिन जानकारी की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि रिजल्ट देखने के बाद उसकी एक प्रिंट कॉपी या पीडीएफ सुरक्षित रख लें, ताकि आगे प्रवेश, दस्तावेज सत्यापन या अन्य शैक्षणिक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ऐसे डाउनलोड करें HBSE Compartment Result 2026

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें।
  • HBSE Class 10th & 12th Compartment Result 2026 लिंक खोलें।
  • रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

10वीं में इतना रहा रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड की 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 24,380 छात्र शामिल हुए। इनमें से 14,731 छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि 8,425 छात्रों की कंपार्टमेंट रही और 1,226 छात्र अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। इस परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 60.42% दर्ज किया गया।

12वीं का प्रदर्शन
कक्षा 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा में 24,080 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 10,249 छात्र सफल हुए, जबकि 12,281 छात्रों की कंपार्टमेंट रही। बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12वीं का कुल पास प्रतिशत 42.55% रहा।

छात्रों के लिए जरूरी सलाह
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपने स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारी जैसे नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और व्यक्तिगत विवरण का मिलान जरूर करें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संपर्क करें। साथ ही, आगे की शैक्षणिक प्रक्रिया से जुड़े सभी अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

चयनित शिक्षकों को बड़ी राहत: अब आपसी सहमति से बदल सकेंगे जिला; 10-11 अगस्त को करें आवेदन

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति 2026 में चयनित अभ्यर्थियों के लिए पारस्परिक (म्यूचुअल) जिला परिवर्तन की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। यह सुविधा उन शिक्षकों के लिए है, जिन्हें पारिवारिक, सामाजिक, चिकित्सीय या अन्य व्यावहारिक कारणों से आवंटित जिले में कार्यभार ग्रहण करने या नियमित रूप से सेवाएं देने में कठिनाई हो रही है।

10 और 11 अगस्त को कर सकेंगे आवेदन
लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, समान श्रेणी (Category) के दो चयनित अभ्यर्थी यदि आपसी सहमति से अपने-अपने आवंटित जिले और विद्यालय का आदान-प्रदान करना चाहते हैं, तो वे 10 और 11 अगस्त 2026 को TRC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किसी अन्य अभ्यर्थी के अधिकारों पर नहीं पड़ेगा असर
संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया से किसी भी अन्य उम्मीदवार की मेरिट, चयन, आरक्षण व्यवस्था या वैधानिक अधिकार प्रभावित नहीं होंगे। यह सुविधा केवल दोनों पात्र अभ्यर्थियों की आपसी सहमति के आधार पर लागू होगी।

अंतिम फैसला आयुक्त करेंगे
विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि केवल आवेदन करने से जिला परिवर्तन का अधिकार स्वतः नहीं मिल जाएगा। प्रत्येक आवेदन की समीक्षा के बाद आयुक्त, लोक शिक्षण संचालनालय अंतिम निर्णय लेंगे।

वास्तविक जरूरत होने पर ही करें आवेदन
स्कूल शिक्षा विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का उपयोग केवल वास्तविक और आवश्यक परिस्थितियों में ही करें। साथ ही आवेदन करते समय विभाग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा।

Continue reading on the app

  Sports

उपकप्तानी डेब्यू से पहले वैभव सूर्यवंशी का पोस्ट, रेड बॉल क्रिकेट में गर्दा उड़ाने को बेताब, 23 अगस्त को मैदान में उतरेंगे

vaibhav sooryavanshi instagram post: वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान के तौर पर दलीप ट्रॉफी डेब्यू मैच से पहले जमकर पसीना बहा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह रेड बॉल क्रिकेट से अभ्यास कर रहे हैं. वीडियो में वैभव का आक्रामक अंदाज से ज्यादा सॉलिड डिफेंस देखने को मिला. वैभव 23 अगस्त को एक्शन में नजर आएंगे. ईस्ट जोन का मुकाबला नॉर्थ ईस्ट जोन से होगा. Tue, 11 Aug 2026 17:49:51 +0530

  Videos
See all

Rubika Liyaquat | Garjana: Jharkhand में लाठीचार्ज पर JMM प्रवक्ता का बहाना, रुबिका ने क्लास लगा दी! #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T13:16:54+00:00

सीएम योगी ने 201 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास | CM Yogi Sant Kabir Nagar Visit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-11T13:17:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers