Responsive Scrollable Menu

RR की जीत से SRH को भारी नुकसान, पहली हार के बाद भी PBKS की बादशाहत बरकरार, यहां देखिए अंक तालिका का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table Update: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया. मुल्लांपुर स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में राजस्थान की टीम ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ पंजाब किंग्स को इस सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, RR की जीत से सनराइजर्स हैदराबाद को अंक तालिका में नुकसान झेलना पड़ा. तो आइए जानते हैं कि अंक तालिका में 40वें मैच के बाद क्या-क्या बदलाव हुए हैं और कौन सी टीम किस स्थान पर पहुंच गई है.

RR की जीत से SRH को हुआ भारी नुकसान

मुल्लांपुर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम को हराकर राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम ने अंक तालिका में अपनी स्थिति में सुधार किया. 12 अंक के साथ जहां RR अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई. वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान हुआ और वह खिसककर चौथे स्थान पर जा पहुंची.

राजस्थान ने IPL 2026 में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच हारे हैं और 6 मैच जीते हैं, उसके पास 12 अंक हैं. वहीं हैदराबाद ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते और 3 मैच हारे हैं. अंक तालिका में दूसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काबिज है, जिसके पास अंक तो RR की तरह 12 हैं, लेकिन नेट रन रेट +1.919 बेहतर होने की वजह से वह नंबर-2 पर काबिज है.

IPL 2026 की पहली हार के बावजूद पंजाब किंग्स की बादशाहत बरकरार

IPL 2026 में पंजाब किंग्स का विजयरथ रुक गया है. मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स के हाथों श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम को सीजन की पहली हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, इस हार के बावजूद पंजाब किंग्स की टीम अंक तालिका में पहले नंबर पर काबिज है. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 6 मैच जीते, 1 मैच हारा है और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा है. इस तरह 13 अंक के साथ पंजाब की टीम टॉप पर है और उसकी बादशाहत बरकरार है.

बाकी टीमों का हाल है ऐसा

IPL 2026 के प्वॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है, जिसके खाते में 8 अंक हैं. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के पास 6-6 अंक हैं और क्रमश: ये टीमें 6वें और 7वें स्थान पर है. कोलकाता नाइट राइडर्स 5 अंक के साथ 8वें स्थान पर है. तो वहीं मुंबई इंडियंस 4 अंक के साथ 9वें और लखनऊ सुपर जायंट्स इतने ही अंकों के साथ सबसे आखिर 10वें पायदान पर है.

यहां देखिए प्वॉइंट्स टेबल का पूरा हाल

रैंक टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
1 Punjab Kings 7 6 0 13 +1.333
2 Royal Challengers Bengaluru 8 6 2 12 +1.919
3 Sunrisers Hyderabad 8 5 3 10 +0.815
4 Rajasthan Royals 8 3 5 10 +0.602
5 Gujarat Titans 8 4 4 8 -0.475
6 Chennai Super Kings 8 3 5 6 -0.121
7 Delhi Capitals 8 3 5 6 -1.060
8 Kolkata Knight Riders 8 2 5 4 -0.751
9 Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
10 Lucknow Super Giants 8 2 6 4 -1.106

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी पर यशस्वी जायसवाल का बड़ा बयान, कहा- 'वो कमाल का है, उसके साथ मजा आता है'

Continue reading on the app

45 की उम्र में शुरुआत, रिद्धिमा कपूर ने बदल दी कपूर परिवार की पुरानी परंपरा?

कभी हिंदी सिनेमा का सबसे अनुशासित और परंपराओं से बंधा परिवार माने जाने वाला कपूर खानदान आज एक नए दौर से गुजर रहा है। यह वही परिवार है जहां बेटों को फिल्मों में जाने की खुली छूट थी, लेकिन बेटियों के लिए दरवाजे लगभग बंद थे।

अब समय बदल रहा है और इसी बदलाव की सबसे बड़ी मिसाल बनकर सामने आई हैं रिद्धिमा कपूर। 45 की उम्र में फिल्मों में कदम रखने जा रही रिद्धिमा की कहानी सिर्फ एक डेब्यू नहीं, बल्कि एक सोच के बदलने की कहानी भी है।

बेटियां फिल्मों से दूर क्यों रहीं

कपूर खानदान की पहचान सिर्फ फिल्मों से नहीं, बल्कि अपनी सख्त परंपराओं से भी रही है। पृथ्वीराज कपूर के समय से एक नियम चला आ रहा था कि परिवार की महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करेंगी।

यह नियम सालों तक बिना किसी सवाल के निभाया गया। बेटियों को हमेशा घर-परिवार और शादी पर ध्यान देने की सलाह दी जाती थी। यही वजह थी कि इस परिवार को अनुशासन और परंपरा का प्रतीक माना जाता था।

हालांकि समय के साथ कुछ बदलाव जरूर आए, लेकिन लंबे समय तक यह सोच कायम रही। यह एक ऐसा दौर था, जब परिवार की प्रतिष्ठा को सबसे ऊपर रखा जाता था।

आधुनिक लेकिन परंपरा के पक्के

कपूर खानदान में बदलाव की बात करें तो सबसे दिलचस्प पहलू ऋषि कपूर की सोच रही है। वे एक आधुनिक अभिनेता माने जाते थे, लेकिन परिवार की परंपराओं को लेकर बेहद सख्त थे।

उन्होंने कई बार खुलकर कहा था कि वे अपनी बेटी को फिल्मों में काम करते नहीं देखना चाहते। उनका मानना था कि फिल्मी दुनिया महिलाओं के लिए आसान नहीं है।

जब रिद्धिमा कपूर ने अभिनय में आने की इच्छा जताई, तो उन्हें तुरंत मना कर दिया गया। यह फैसला सिर्फ एक पिता का नहीं, बल्कि पूरे परिवार की परंपरा का हिस्सा था।

ऋषि कपूर के बाद बदली सोच

साल 2020 में ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर खानदान में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला। यह बदलाव सिर्फ भावनात्मक नहीं, बल्कि सोच और नजरिए में भी साफ नजर आया। अब परिवार का माहौल पहले से ज्यादा खुला हो गया है। नई पीढ़ी अपने फैसले खुद लेने लगी है और अपनी पसंद को महत्व दे रही है।

रणबीर कपूर भी कई बार कह चुके हैं कि हर व्यक्ति को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार होना चाहिए। यही सोच धीरे-धीरे पूरे परिवार में नजर आने लगी है।

45 की उम्र में रिद्धिमा कपूर का डेब्यू

रिद्धिमा कपूर का 45 की उम्र में फिल्मों में आना सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक बड़ा संकेत है। यह दिखाता है कि अब उम्र या पुरानी सोच किसी के सपनों के बीच नहीं आ सकती।

रिद्धिमा जल्द ही ‘दादी की शादी’ नाम की फिल्म से अपने अभिनय की शुरुआत करने जा रही हैं। इस फिल्म में उनके साथ उनकी मां नीतू कपूर और हास्य कलाकार कपिल शर्मा भी नजर आएंगे। यह फिल्म रिश्तों और जिंदगी के दूसरे मौके की कहानी पर आधारित है, जो दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश करती है।

हमेशा लाइमलाइट से दूर रहने वाली शख्सियत

कपूर परिवार के लगभग हर सदस्य का फिल्मों से गहरा रिश्ता रहा है, लेकिन रिद्धिमा ने हमेशा अलग रास्ता चुना। जहां राज कपूर, ऋषि कपूर, नीतू कपूर और रणबीर कपूर बड़े सितारे बने, वहीं रिद्धिमा ने खुद को इस दुनिया से दूर रखा। उन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई और ग्लैमर की दुनिया से दूरी बनाए रखी। हालांकि, उनकी तस्वीरें और स्टाइल हमेशा चर्चा में रहे, लेकिन उन्होंने कभी फिल्मों की ओर कदम नहीं बढ़ाया।

 

Continue reading on the app

  Sports

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: केएल राहुल के सिर पर सजी ऑरेंज कैप, ये खिलाड़ी है सबसे बड़ा विकेट’वीर’

Orange Cap, Purple Cap Holder in IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा कर लिया. वहीं गेंदबाजी में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टॉप पर हैं. Fri, 01 May 2026 23:34:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | नीलगिरी में हाथी का आतंक, टूरिस्ट कार पर हमला | #Nilgiris #ElephantAttack #Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T18:45:02+00:00

Bengal Elections 2026: हावड़ा में स्ट्रॉन्ग रूम किले में तब्दील! 24 घंटे निगरानी | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T19:00:01+00:00

AMU Campus Video Viral: नाइजीरिया का 'चतुर रामलिंगम' विदेशी छात्र की हिंदी स्पीच ने मचाया गदर | Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T19:00:20+00:00

Rahul Kohli explains 'foul mood' during Saros release trailer. #Saros #Gaming #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-05-01T18:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers