Responsive Scrollable Menu

धीरेंद्र शास्त्री बोले- जिसे खुजली, कल दरबार आ जाए:अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने 10 नाम बताने की चुनौती दी; कहा- बदले में 80 लाख देंगे

बागेश्वर बाबा की श्री राम कथा 26 से 30 अप्रैल तक नागपुर के रेशम बाग में हो रही है। इस दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के श्याम मानव के बीच आस्था, अध्यात्म और विज्ञान को लेकर विवाद बढ़ गया है। श्याम मानव ने 80 लाख रुपए की चुनौती दी, जिसे बाबा ने स्वीकार किया। श्याम मानव ने बाबा को 10 लोगों के नाम, उनके पिता का नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सटीक बताने की चुनौती दी है। साथ ही, ‘अतींद्रिय शक्ति’ की परीक्षा के लिए बंद कमरे में रखी 10 वस्तुओं की पहचान करनी होगी। दोनों परीक्षाओं में कम से कम 90 प्रतिशत सटीकता जरूरी रखी गई है। यह प्रक्रिया नागपुर में पत्रकारों की मौजूदगी में होगी। समिति ने कहा कि सफलता पर 80 लाख रुपए दिए जाएंगे, नहीं तो इसे लोगों की भावनाओं का लाभ उठाना माना जाएगा। यह विवाद नया नहीं है। जनवरी 2023 में भी नागपुर में श्याम मानव ने 30 लाख रुपए की चुनौती दी थी। तब आरोप लगा था कि बाबा दो दिन पहले कथा छोड़कर चले गए थे, जिसे बाबा ने खारिज किया था। धीरेंद्र शास्त्री बोले- कल दरबार लगना है, आ जाइए मंगलवार को कथा के दौरान बाबा ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा, “कोई भी ‘खुजली’ हो, कल दरबार लगना है, आ जाइए। हमारे पास जो विद्या होगी और जो शक्ति होगी, हम उसका प्रस्तुतिकरण करेंगे। हम जादूगर नहीं हैं। हमें जो ईश्वर प्रेरणा देगा, हम उसी के अनुसार लोगों का मार्गदर्शन करेंगे। श्याम मानव बोले- सब सही रहा तो हम हार मान लेंगे श्याम मानव ने कहा कि अगर बाबा 10 लोगों के नाम, उम्र और मोबाइल नंबर सही बताते हैं, तो वे हार मान लेंगे। विवाद के कारण नागपुर का माहौल गरम है। एक ओर श्रद्धालु बाबा के समर्थन में उमड़ रहे हैं, वहीं कुछ संगठन उनके पुराने बयानों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 3 साल पहले श्याम मानव ने पुलिस में शिकायत की थी बागेश्वर सरकार के खिलाफ महाराष्ट्र अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने तीन साल पहले भी शिकायत की थी। उन्होंने पुलिस से कहा था कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं और उनके खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। इस पर नागपुर पुलिस ने कहा कि वीडियो में आपत्तिजनक कुछ नहीं है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा था, जिससे अंधविश्वास फैले या कानून के तहत अपराध हो। पुलिस के इस बयान के बाद महाराज ने कहा था कि सनातन का प्रचार अंधविश्वास नहीं है। ये खबरें भी पढ़ें… 1. बागेश्वरधाम ने चैलेंज पर कहा-हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वरधाम सरकार) ने चमत्कार को चुनौती देने वालों को जवाब देते हुए कहा- हाथी चले बाजार, कुत्ते भौंके हजार। नागपुर में कथा कर बागेश्वरधाम लौटे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा- हम सालों से बोल रहे हैं कि न हम कोई चमत्कारी हैं, न हम कोई गुरू हैं। पढ़ें पूरी खबर… 2. धीरेंद्र शास्त्री बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- 'आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो, ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए।' उन्होंने ये बात नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शुक्रवार को कही। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

Bhooth Bangla Collection Day 12: मंगलवार को 'भूत बंगला' का हो गया मंगल, बॉक्स ऑफिस पर छाप डाले इतने करोड़

Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ अब एक हिट फिल्म बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अपनी लागत पूरी निकाल कर अब मुनाफे की ओर बढ़ चुकी है।

Continue reading on the app

  Sports

FIFA को नए नियम से हंगामा! विरोधी खिलाड़ियों से बात करते समय अपना मुंह ढंका तो मिलेगा रेड कार्ड

फीफा की तरफ से दिए गए नए नयमों की मंजूरी ने फुटबॉल जगत में हंगामा मचा दिया है. वर्ल्ड कप में खिलाड़ी अगर मैच के दौरान विरोधी खिलाड़ियों से बात करते समय अपना मुंह ढंकते हैं, तो उन्हें रेड कार्ड दिखाया जा सकता है. मंगलवार को वैंकूवर, कनाडा में हुई एक विशेष बैठक में लिया गया, जहां फीफा द्वारा प्रस्तावित दो नियमों में बदलाव को मंजूरी दी गई. Wed, 29 Apr 2026 09:35:26 +0530

  Videos
See all

Bengal Voting Live: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान | West Bengal Election | TMC | BJP | Second Phase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:38:39+00:00

India में Nuclear Bomb के इस्तेमाल के लिए कौन फैसला ले सकता है? | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

PM Modi : 'CONG, TMC-DMK जैसी पार्टियों ने धोखा दिया है' | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

PM Modi Road Show In Varanasi: PM मोदी के रोड शो से पहले सड़कों पर कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers