Responsive Scrollable Menu

मुंबई इंडियंस या सनराइजर्स हैदराबाद, कौन जीतेगा आज का मैच? हेड टू हेड रिकॉर्ड में इस टीम का पलड़ा है भारी

MI VS SRH Head to Head Record: आईपीएल 2026 का 41वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में एक ओर होगी पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम, तो वहीं उनके सामने होगी हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई. MI इस मैच को हर हाल में जीतना चाहेगी, क्योंकि यदि वह मैच हारती है, तो उसके लिए प्लेऑफ के रास्ते लगभग बंद हो जाएंगे. जबकि SRH जीत दर्ज करके प्लेऑफ की ओर एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, क्योंकि वह पहले से ही अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

MI VS SRH Head to Head Record

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 15 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में हैदराबाद ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों में हाईएस्ट स्कोर 277 रहा है और लोएस्ट स्कोर 87 रनों का रहा है.

  • कुल मैच - 25
  • मुंबई इंडियंस ने कितने जीते- 15
  • सराइजर्स हैदराबाद ने कितने जीते- 10

वानखेड़े स्टेडियम में कैसा है मुंबई और पंजाब का रिकॉर्ड?

मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक कुल 96 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 57 मैच मुंबई ने जीते हैं, जबकि 38 मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस का वानखेड़े स्टेडियम में विनिंग प्रतिशत 60.41 रहा है. वहीं, पंजाब किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में 20 मैच खेले हैं, जिसमें 10 मैच जीते हैं और 10 मैचों में हार का सामना किया है. इस मैदान पर पंजाब किंग्स का विनिंग प्रतिशत 50% है.

टीम मैच जीत हार विनिंग %
Mumbai Indians 96 57 38 60.41%
Punjab Kings 20 10 10 50.00%

ऐसी हैं दोनों टीमें

मुंबई इंडियंस टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, हर्ष दुबे, दिलशान मदुशंका, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंदु मेंडिस, जीशान अंसारी, शिवम मावी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम

Continue reading on the app

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दी पटखनी, 6 विकेट से खत्म किया दबदबा

आईपीएल के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके घर में 6 विकेटों से हराया है। वहीं अब तक अजेय रही पंजाब की टीम का घमंड भी रॉयल्स ने मिट्टी में मिला दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब ने 223 रनों का लक्ष्य दिया जिसे रॉयल्स की टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। 

मुल्लापुर में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने के मौके को पंजाब किंग्स ने खूब भुनाया। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या 11 गेंदों में 29 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर आउट हुए। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए 44 गेंदों में 59 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 14 गेंदों में 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जिससे रन रेट मेंटेन रहा। आज के मैच में कप्तान श्रेयस अय्यर रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे और 27 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हो गए। 

Continue reading on the app

  Sports

वैभव सूर्यवंशी फेल, बाबर आजम ने शतक ठोक रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी

एक तरफ जहां वैभव सूर्यवंशी इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेलने उतरे और तूफानी पारी खेलने के बाद फिफ्टी से चूक गए. वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान सुपर लीग में बाबर आजम ने धमाकेदार सेंचुरी बना दी. इसी के साथ टी20 क्रिकेट में कप्तान के तौर पर नौ शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए. Wed, 29 Apr 2026 08:26:54 +0530

  Videos
See all

Bengal Voting Live: बंगाल में दूसरे चरण का मतदान | West Bengal Election | TMC | BJP | Second Phase #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:38:39+00:00

PM Modi : 'CONG, TMC-DMK जैसी पार्टियों ने धोखा दिया है' | #shorts | #pmmodi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00

PM Modi Road Show In Varanasi: PM मोदी के रोड शो से पहले सड़कों पर कार्यकर्ताओं का दिखा उत्साह | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:07+00:00

India में Nuclear Bomb के इस्तेमाल के लिए कौन फैसला ले सकता है? | #shorts #shortvideo #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T03:45:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers