यह वाकया बेंसन एंड हेजेस विश्व कप सीरीज का है, जहाँ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा था. वेस्टइंडीज को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 3 रनों की जरूरत थी. क्रीज पर कॉलिन क्राफ्ट थे और इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की कमान दिग्गज ऑलराउंडर इयान बॉथम के हाथों में थी. मैच के उस नाजुक मोड़ पर, इंग्लैंड के चतुर कप्तान माइक ब्रेयरली ने कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. Fri, 1 May 2026 17:49:17 +0530