Responsive Scrollable Menu

मटके में कैसे जमाएं दही? थोड़ा सा भी नहीं दिखेगा पानी, एकदम थक्के सी रहेगी मोटी

अगर आपका दही बार-बार पतला जमता है या ऊपर पानी छोड़ देता है, तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. सही तरीके से मटके में दही जमाने पर यह एकदम गाढ़ा, मलाईदार और थक्के जैसा तैयार होता है.

Continue reading on the app

अदाणी यूनिवर्सिटी और NFSU के बीच बड़ी साझेदारी, एजुकेशन और रिसर्च में खुलेंगी नई संभावनाएं

अदाणी यूनिवर्सिटी और NFSU गांधीनगर ने मिलकर पढ़ाई और रिसर्च को बेहतर बनाने के लिए एक समझौता किया है. इस समझौते से इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों को अच्छी शिक्षा और बड़ी रिसर्च के मौके मिलेंगे.

Continue reading on the app

  Sports

रोहित मुंबई के लिए आज वापसी कर सकते हैं:IPL में हैदराबाद से मुकाबला; इंडियंस ने सनराइजर्स के खिलाफ 56% मैच जीते

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई ने 14 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। मुंबई के लिए तिलक-अश्विनी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170.75 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मैचों में बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। अभिषेक सीजन के टॉप स्कोरर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। अभिषेक टीम के साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टीम के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। मलिंगा ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन यहां 5वां मैच खेला जाएगा वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की बाउंड्री अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 127 मैच खेले गए हैं। 59 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 68 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस सीजन यहां 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मुकाबलों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर। Tue, 28 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

News Ki Pathshala | West Bengal में चुनावी बवाल, PM Modi रिलैक्स | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T23:41:57+00:00

Varanasi में आस्था और राजनीति का संगम..Namo Ghat की भव्य गंगा आरती में शामिल हुए Nitin Nabin ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T23:44:43+00:00

8th Pay Commission: 8वां वेतन आयोग इस दिन से होगा लागू? | DA Hike | Breaking | PM Modi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T23:30:26+00:00

Iran-US Ceasefire Talk | ईरानी दूत का बड़ा खुलासा.. Strait of Hormuz बंद करने की बताई असली वजह ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T23:30:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers