Responsive Scrollable Menu

पंजाब 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारा:राजस्थान का IPL में तीसरा सबसे बड़ा रनचेज; फरेरा का 105 मीटर लंबा सिक्स

राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब IPL में 200+ रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा बार हारने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने अपना तीसरा सबसे बड़ा रनचेज किया। डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर लंबा सिक्स लगाया। पंजाब-राजस्थान मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। यह IPL में चेज करते हुए टीम की तीसरी सबसे बड़ी जीत है। राजस्थान ने 2020 में शारजाह में पंजाब के खिलाफ ही 224 रन का सबसे बड़ा टारगेट चेज किया था। दूसरे नंबर पर 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मिली जीत है। 2. 200+ रन डिफेंड करते हुए पंजाब सबसे ज्यादा हारा IPL में 200 या उससे ज्यादा रन डिफेंड करते हुए सबसे ज्यादा हार झेलने का रिकॉर्ड पंजाब किंग्स के नाम है, टीम को ऐसे मैचों में 8 बार हार मिली है। दूसरे स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, जिसने 7 बार 200+ स्कोर डिफेंड करते हुए मैच गंवाया है। 3. प्रभसिमरन पंजाब के लिए तीसरे सबसे ज्यादा अर्धशतक वाले बैटर प्रभसिमरन सिंह पंजाब के लिए सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 12 अर्धशतक हैं। इस सूची में पहले स्थान पर केएल राहुल (25) और दूसरे स्थान पर शॉन मार्श (21) हैं। 4. आर्चर ने रबाडा की बराबरी की IPL 2026 में पावरप्ले के दौरान सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। दोनों के नाम 9-9 विकेट हैं। दूसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार (7 विकेट) हैं, जबकि तीसरे स्थान पर मोहम्मद शमी (6 विकेट) मौजूद हैं। 5. अर्शदीप ने पंजाब के लिए दूसरा सबसे महंगा स्पेल फेंका अर्शदीप सिंह पंजाब के लिए एक मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले दूसरे बॉल बन गए। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 68 रन देकर एक विकेट लिया। पहले नंबर पर जेवियर बार्टलेट हैं, जिन्होंने इसी सीजन दिल्ली के खिलाफ 1/69 का स्पेल स्पेल फेंका था। 6. इस सीजन 9 बार 200+ रनचेज हुए IPL 2026 में 200+ रन के सफल चेज की संख्या 9 पहुंच चुकी है, जो 2025 के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर 2023 सीजन (8 बार) और तीसरे स्थान पर 2024 सीजन (6 बार) है। 7. जायसवाल की 20वीं IPL फिफ्टी यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए 50+ स्कोर की लिस्ट में तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उनके नाम 20 फिफ्टी हो गई हैं। इस सूची में पहले स्थान पर जोस बटलर और संजू सैमसन हैं। दोनों के नाम 25-25 हाफ सेंचुरी हैं, जबकि दूसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे (19) हैं। 8. चेज करते हुए राजस्थान रॉयल्स की सबसे बड़ी जीत राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ 223 रन का टारगेट चेज किया। राजस्थान ने 6वीं बार IPL में 200+ रन चेज किया। पहले नंबर पर पंजाब हैं, टीम ने 10 बार यह कारनामा किया है। यहां से टॉप-8 मोमेंट्स… 1. PBKS ने पहली बार प्लेइंग-12 में बदलाव किया राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स ने अपनी टीम में 2 बदलाव किए। टीम ने शशांक सिंह और जेवियर बार्टलेट की जगह सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को खिलाया। यह इस सीजन पहली बार है, जब पंजाब किंग्स ने प्लेइंग XII में बदलाव किया है। इसके पहले सभी 7 मैचों में टीम एक ही कॉम्बिनेशन के साथ मैदान में उतरी थी। 2. कैच छूटने की अगली बॉल पर आउट हुए प्रियांश पहली पारी के तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने पंजाब किंग्स के बल्लेबाज प्रियांश आर्या को खूब परेशान किया। ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियांश बाल-बाल बचे, जब यशस्वी जायसवाल ने स्लीप में उनका कैच छोड़ दिया। गेंद जायसवाल के हाथों से लगकर थर्ड मैन पर चार रन के लिए चली गई। हालांकि अगली ही बॉल पर आर्चर ने उन्हें नांद्रे बर्गर के हाथों कैच आउट करा दिया। 3. यश ने हाथ जोड़कर विकेट सेलिब्रेट किया 14वें ओवर में राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज यश राज पुंज ने विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर लेग-ब्रेक डालकर पंजाब किंग्स के प्रभसिमरन सिंह को फंसाया। विकेट लेने के बाद उन्होंने अपनी आंखे बंद कर, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया कहा। 4. स्टोयनिस ने बैक टू बैक सिक्स लगा फिफ्टी पूरी की पंजाब किंग्स की पारी के आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस ने लगातार दो सिक्स लगाकर 20 बॉल पर फिफ्टी पूरी की। राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज बृजेश शर्मा ने चौथी गेंद हाई फुल टॉस डाली, जिसे स्टोइनिस ने डीप मिडविकेट की ओर स्टैंड में पहुंचा दिया। स्टोइनिस ने ओवर में तीन चौके और 2 छक्के मारे। 5. वैभव ने पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी ने रन चेज की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उन्होंने अर्शदीप सिंह के पहले ओवर में ही लगातार 3 बाउंड्री लगाई। वैभव ने चौथी गेंद को डीप स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा, पांचवी गेंद को डीप बैक्वर्ड स्क्वायर लेग पर चौके के लिए भेजा, फिर आखिरी गेंद पर कट शॉट खेलकर चार रन बटोरे। 6. 17 गेंद बाद जायसवाल ने चौका लगाया वैभव के आउट होने के बाद राजस्थान रॉयल्स की पारी पर ब्रेक लगा। 7वें ओवर में 6 रन, जबकि 8वें ओवर में सिर्फ 5 रन बने। लगातार 17 गेंद तक कोई बाउंड्री नहीं लगी। आखिरकार 9वें ओवर की आखिरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने हरप्रीत बरार की गेंद पर चौका जड़ा। 7. डोनोवन फरेरा ने 105 मीटर का छक्का लगाया राजस्थान रॉयल्स की पारी के 19वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने लंबा छक्का लगाया। ओवर की दूसरी गेंद लॉकी फर्ग्यूसन ने स्लोअर लेग-कटर डाली। डोनोवन फरेरा ने आगे बढ़कर डीप मिड-विकेट की ओर टॉप टियर में गेंद को पहुंचा दिया। यह 105 मीटर लंबा छक्का था। 8. फरेरा ने सिक्स लगाकर राजस्थान को जीत दिलाई डोनोवन फरेरा ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिक्स लगाकर पंजाब किंग्स को पहली हार थमाई। मार्को यानसन की लो फुल-टॉस गेंद को डोनोवन फरेरा लॉन्ग-ऑन के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। इसके साथ ही डोनोवन फरेरा ने अपनी फिफ्टी भी पूरी की।

Continue reading on the app

रोहित मुंबई के लिए आज वापसी कर सकते हैं:IPL में हैदराबाद से मुकाबला; इंडियंस ने सनराइजर्स के खिलाफ 56% मैच जीते

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई ने 14 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। मुंबई के लिए तिलक-अश्विनी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170.75 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मैचों में बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। अभिषेक सीजन के टॉप स्कोरर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। अभिषेक टीम के साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टीम के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। मलिंगा ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन यहां 5वां मैच खेला जाएगा वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की बाउंड्री अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 127 मैच खेले गए हैं। 59 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 68 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस सीजन यहां 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मुकाबलों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर।

Continue reading on the app

  Sports

रोहित मुंबई के लिए आज वापसी कर सकते हैं:IPL में हैदराबाद से मुकाबला; इंडियंस ने सनराइजर्स के खिलाफ 56% मैच जीते

IPL 2026 के 41वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मैच में रोहित शर्मा की वापसी हो सकती है। इस सीजन मुंबई को 7 में से 5 मैचों में हार मिली है। टीम पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर हैं। दूसरी ओर हैदराबाद बेहतर फॉर्म में है। टीम लगातार पिछले 4 मैच जीतकर टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। मुंबई ने 14 मैच जीते दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 25 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। मुंबई ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि हैदराबाद को 10 मैचों में सफलता मिली है। दोनों के बीच एक मुकाबला टाई भी रहा है, जिसे मुंबई ने सुपर ओवर में जीता था। दोनों टीमों का वानखेड़े में 9 बार सामना हुआ हैं। इस दौरान 7 मैचों में MI और 2 में SRH को जीत मिली। मुंबई के लिए तिलक-अश्विनी का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस की ओर से तिलक वर्मा ने मिडिल ऑर्डर में मजबूती दिखाई है। उन्होंने 7 मैचों में 170.75 के स्ट्राइक रेट से 181 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में अश्विनी कुमार ने कम मैचों में बड़ा प्रभाव छोड़ा है। उन्होंने केवल 2 मैचों में 6 विकेट लिए हैं। अभिषेक सीजन के टॉप स्कोरर सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस सीजन में अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने 8 मैचों में 212.29 के स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। अभिषेक टीम के साथ सीजन के भी टॉप स्कोरर हैं। वहीं, गेंदबाजी में ईशान मलिंगा टीम के मुख्य हथियार साबित हुए हैं। मलिंगा ने 8 मैचों में 14 विकेट झटके हैं। इस सीजन यहां 5वां मैच खेला जाएगा वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। यहां की पिच उन्हें काफी रास आती है। यहां की बाउंड्री अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। यहां हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां अब तक IPL के 127 मैच खेले गए हैं। 59 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 68 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। इस सीजन यहां 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से 3 मुकाबलों में 200+ स्कोर बने हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं 29 अप्रैल को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 28 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोरा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, शाकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा और ट्रैविस हेड। मुंबई इंडियंस: क्विंटन डी कॉक, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, शेरफन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, अश्विनी कुमार और दानिश मलेवर। Tue, 28 Apr 2026 23:40:00

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 29 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । तुला राशि । LIBRA । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T00:30:41+00:00

AAJTAK 2 । 29 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T00:30:36+00:00

AAJTAK 2 । 29 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । सिंह राशि । LEO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T00:30:36+00:00

Kishore Ajwani | अधिकारी को बीमार होने का सबूत दिया | #saubaatkiekbaat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-29T00:30:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers