Responsive Scrollable Menu

जकार्ता : 'शी चिनफिंग: चीन का शासन' के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण की प्रचार बैठक आयोजित

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। शी चिनफिंग: चीन का शासन के खंड 5 के अंग्रेजी संस्करण के प्रचार के लिए एक कार्यक्रम मंगलवार को इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित किया गया।

उपस्थित अतिथि इस बात पर सहमत हुए कि शी चिनफिंग: चीन का शासन का खंड 5, नए युग के लिए चीनी विशेषताओं वाले समाजवाद पर शी चिनफिंग के विचारों में नवीनतम विकास को व्यापक और व्यवस्थित रूप से प्रतिबिंबित करता है, और समकालीन चीन को समझने के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के लिए एक प्रामाणिक कृति है।

वर्तमान में, चीन ने 15वीं पंचवर्षीय योजना की नई यात्रा शुरू कर दी है, और इंडोनेशिया भी स्वर्णिम इंडोनेशिया 2045 के दृष्टिकोण की ओर निरंतर प्रगति कर रहा है। रणनीतिक तालमेल को बढ़ावा देने और विकास सहयोग को गहरा करने के लिए दोनों देशों का संयुक्त रूप से काम करना न केवल दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ पहुंचाएगा, बल्कि ग्लोबल साउथ को मजबूत करने और वैश्विक शासन प्रणाली में सुधार लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस कार्यक्रम का आयोजन चीनी राज्य परिषद के प्रेस कार्यालय, इंडोनेशिया के जनसंख्या एवं गतिशीलता मंत्रालय, चीन के विदेशी भाषा प्रकाशन और इंडोनेशिया स्थित चीनी दूतावास द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में चीन और इंडोनेशिया से आए अतिथियों के साथ-साथ प्रकाशन, थिंक टैंक, मीडिया और अन्य क्षेत्रों के लगभग 200 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

IPL 2026 में Playoffs की जंग तेज, Punjab-RCB मजबूत, 4 टीमों के लिए हर Match अब Knockout

आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है और हर मुकाबले के साथ प्लेऑफ की तस्वीर तेजी से बदल रही है। इस समय कुछ टीमें मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं, जबकि कई दिग्गज टीमों के सामने अब बाहर होने का खतरा साफ दिखने लगा है। मौजूदा हालात को देखते हुए 16 अंक को प्लेऑफ में पहुंचने का सुरक्षित आंकड़ा माना जा रहा है, जबकि 14 अंक पर नेट रन रेट का बड़ा रोल रहने वाला है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, पंजाब किंग्स इस समय सबसे मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है और टीम का प्रदर्शन लगातार संतुलित रहा है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद भी अच्छी स्थिति में हैं। दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी बड़ी टीमों के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बन गया है।

गौरतलब है कि दिल्ली कैपिटल्स के पास भी मौका था, लेकिन हाल ही में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली करारी हार ने टीम की स्थिति कमजोर कर दी है। बता दें कि उस मुकाबले में दिल्ली की टीम बेहद खराब प्रदर्शन करते हुए पावरप्ले में ही बड़ा नुकसान झेल गई और पूरी टीम कम स्कोर पर सिमट गई। इसके बाद टीम का नेट रन रेट भी काफी गिर गया है, जो आगे चलकर मुश्किलें बढ़ा सकता है। अब दिल्ली को बचे हुए मैचों में लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे, जो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए चुनौतीपूर्ण नजर आ रहा है।

कोलकाता नाइट राइडर्स की बात करें तो टीम अंकतालिका में निचले हिस्से में बनी हुई है। हालांकि लखनऊ के खिलाफ सुपर ओवर में मिली जीत ने उम्मीदें जरूर जिंदा रखी हैं, लेकिन अब टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं बची है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कोलकाता को अपने ज्यादातर मुकाबले जीतने होंगे, वरना सफर यहीं खत्म हो सकता है।

मुंबई इंडियंस की स्थिति भी कुछ अलग नहीं है। पांच बार की चैंपियन टीम इस समय अंकतालिका में पीछे चल रही है और हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली बड़ी हार ने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। टीम का नेट रन रेट भी गिरा है, जिससे अब हर मैच में न सिर्फ जीत बल्कि बड़े अंतर से जीत जरूरी हो गई है। बता दें कि मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बचे हुए मैचों में लगभग सभी मुकाबले जीतने होंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स की हालत सबसे ज्यादा चिंताजनक मानी जा रही है। टीम अंकतालिका में सबसे नीचे है और उसका नेट रन रेट भी बेहद खराब है। ऐसे में अगर एक भी हार मिलती है, तो प्लेऑफ की उम्मीद लगभग खत्म हो सकती है। लखनऊ के लिए अब हर मुकाबला नॉकआउट की तरह है और टीम को बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके।

आईपीएल के प्लेऑफ फॉर्मेट की बात करें तो शीर्ष दो टीमों को बड़ा फायदा मिलता है। बता दें कि पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर मुकाबला होता है, जिसमें जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है। वहीं तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के बीच एलिमिनेटर खेला जाता है, जिसमें हारने वाली टीम बाहर हो जाती है। इसके बाद क्वालिफायर मुकाबले में हारने वाली टीम और एलिमिनेटर जीतने वाली टीम के बीच दूसरा क्वालिफायर खेला जाता है, जिसका विजेता फाइनल में जगह बनाता है।

अब लीग का हर मुकाबला बेहद अहम हो गया है। जहां कुछ टीमें आराम की स्थिति में हैं, वहीं कई टीमों के लिए अब हर मैच आखिरी मौका साबित हो सकता है। आने वाले दिनों में अंकतालिका में बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं और यही आईपीएल के इस सीजन को और भी दिलचस्प बना रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की IPL 2026 में पहली हार, राजस्थान रॉयल्स ने 223 रनों का लक्ष्य किया हासिल

IPL 2026 के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने अंक तालिका की टॉप टीम पंजाब किंग्स को उसके घर में घुसकर हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रन बनाए लेकिन राजस्थान को ये लक्ष्य हासिल करने में दिक्कत नहीं हुई. Tue, 28 Apr 2026 22:54:54 +0530

  Videos
See all

King Charles highlighted defence cooperation between US and UK, recalling aftermath of 9/11.#BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:42:17+00:00

Viral Video: Reel की सनक...पानी की टंकी में बनाया स्विमिंग पूल, वीडियो देखकर रह जाएंगे दंग! Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T21:00:16+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Russia गए ईरान के विदेश मंत्री और Putin के बीच क्या बातचीत हुई ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:32:50+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha : Bengal में मुस्लिम वोटर्स बीजेपी के लिए बड़ी चुनौती ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T20:55:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers