Responsive Scrollable Menu

139वें कैंटोन मेले में खरीदारों की संख्या में वृद्धि, तीसरे चरण की तैयारी पूरी

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी विदेश व्यापार केंद्र द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, 27 अप्रैल को शाम 5 बजे तक 139वें कैंटोन मेले, जिसे चीन आयात-निर्यात मेला भी कहा जाता है, के पहले दो चरणों में 219 देशों और क्षेत्रों से लगभग 2 लाख 45 हजार खरीदारों और व्यापारियों ने भाग लिया। यह संख्या पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 2.2 प्रतिशत अधिक दर्ज की गई है।

इसके अलावा, विभिन्न देशों और क्षेत्रों की 140 उद्योग एवं वाणिज्य संस्थाओं ने प्रतिनिधिमंडल बनाकर इस मेले में हिस्सा लिया। अमेरिका, मैक्सिको, ब्रिटेन, जर्मनी और जापान सहित कई प्रमुख देशों के कुल 344 अग्रणी उद्यमों ने भी इसमें भागीदारी की, जो पिछले मेले की समान अवधि की तुलना में 4.9 प्रतिशत अधिक है।

139वें कैंटोन मेले के दूसरे चरण की प्रदर्शनी मुख्य रूप से उच्च गुणवत्ता वाली गृह सजावट पर केंद्रित रही। इस चरण में कुल 5 लाख 15 हजार वर्गमीटर का प्रदर्शनी क्षेत्र शामिल था, जिसमें 25 हजार स्टॉल लगाए गए।

अब मेले का तीसरा चरण 1 से 5 मई तक आयोजित किया जाएगा। इस चरण में मुख्य रूप से खिलौनों, गर्भवती महिलाओं और शिशुओं से संबंधित उत्पादों, टेक्सटाइल, स्टेशनरी तथा स्वास्थ्य और मनोरंजन से जुड़े उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

चीन ने आर्थिक स्थिति और कार्य का विश्लेषण और अध्ययन किया

बीजिंग, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो ने मंगलवार को वर्तमान आर्थिक स्थिति और आर्थिक कार्य का विश्लेषण और अध्ययन करने के लिए सम्मेलन का आयोजन किया। महासचिव शी चिनफिंग ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।

सम्मेलन में कहा गया है कि इस साल से शी चिनफिंग से केंद्रित सीपीसी की केंद्रीय समिति ने आर्थिक कार्य पर व्यापक नेतृत्व मजबूत किया। विभिन्न क्षेत्रों के विभागों ने चतुर्मुखी तौर पर नीतियों का कार्यान्वयन किया। चीन में आर्थिक स्थिति मजबूत रही और मुख्य सूचकांक अनुमान से बेहतर हैं। इससे चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन और जीवन शक्ति दिखाई गई।

वहीं, कुछ समस्याएं और चुनौतियां भी मौजूद हैं। अर्थव्यवस्था का स्थिरता के साथ विकास करने का आधार मजबूत होना चाहिए। हमें आत्मविश्वास मजबूत कर आर्थिक कार्य में सुधार के लिए अधिक प्रयास और ठोस उपाय करने होंगे।

सम्मेलन में कहा गया है कि हमें स्थिरता के साथ वृद्धि बढ़ाने के सिद्धांत का पालन कर सिलसिलेवार नीतियों का ठोस कार्यान्वयन करना होगा। हमें समग्र नीति का पूरा लाभ उठाने के साथ घरेलू मांग की संभावना का गहन विश्लेषण करना होगा। हमें आधुनिक औद्योगिक प्रणाली के निर्माण में तेजी लाने के साथ विनिर्माण उद्योग के उचित अनुपात को बनाए रखना होगा। हमें प्रमुख क्षेत्रों में जोखिमों को प्रभावी ढंग से रोकने के साथ इसका समाधान करना होगा। हमें रोजगार को प्राथमिकता देने की नीति को मजबूत करने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य व बाल देखभाल आदि लोगों की आजीविका से जुड़े कार्य बेहतर ढंग से करने होंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: महान मुथैया मुरलीधरन ने स्पिन गेंदबाजों के अस्तित्व पर उठाए सवाल, बताया क्यों होती है मैच में पिटाई

Muttiah Muralitharan statement: श्रीलंका के महान क्रिकेटर मुथैया मुलरीधरन ने मौजूदा समय के स्पिन गेंदबाजों के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं. मुरलीधरन का मानना है कि आज के स्पिन गेंदबाज गेंद को टर्न नहीं करा पाते हैं. गेंदबाजों को कम उम्र में गेंद घुमाने की कला को सीखनी चाहिए. आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में कोई गेंदबाज गेंद को टर्न नहीं करा पाएंगे. Thu, 30 Apr 2026 13:21:47 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis Update: ट्रंप की नाकेबंदी से पूरी तरह घुटनों पर ईरान | Iran | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:34:28+00:00

India Heatwave 2026: धूप में टैनिंग से कैसे बचें? | El Nino | Summer | IMD | Temperature | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:30:06+00:00

West Bengal Exit Poll 2026: एग्जिट पोल के रुझान सही, Bengal में खिलने जा रहा है 'कमल'! | Poonawalla #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:28:36+00:00

West Bengal Exit Poll LIVE Updates: बंगाल में हो गया बड़ा उलटफेर! | TMC Vs BJP | Mamata Vs Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:27:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers