Responsive Scrollable Menu

Gudh ka Sharbat: सस्ती, स्वादिष्ट और सुपरहेल्दी, गुड़ का शरबत बना गर्मियों का स्टार ड्रिंक, नोट करें रेसिपी

गर्मी के मौसम में जहां चीनी वाला शरबत सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, वहीं गुड़ और राब का शरबत एक सस्ता, स्वादिष्ट और बेहद फायदेमंद देसी पेय है. यह शरीर को ठंडक देने, डिहाइड्रेशन से बचाने और जरूरी मिनरल्स की पूर्ति करने में मदद करता है, जिससे यह ग्रामीण इलाकों में आज भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

Continue reading on the app

डिनर में लगाएं देसी स्वाद का तड़का: घर पर बनाएं लाजवाब साग पनीर, चटकारे लेकर सब खाएंगे

Saag Paneer Sabji: अगर आप डिनर में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वाद में रिच हो और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो साग पनीर एक परफेक्ट ऑप्शन है। हरी पत्तेदार सब्जियों और सॉफ्ट पनीर का यह कॉम्बिनेशन न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है।

रेस्टोरेंट में मिलने वाला साग पनीर अक्सर लोगों का फेवरेट होता है, लेकिन इसे घर पर भी उतना ही टेस्टी बनाया जा सकता है। सही मसालों और आसान विधि से आप अपने किचन में ही होटल जैसा स्वाद पा सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

साग पनीर बनाने के लिए सामग्री

  • 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • 2 कप पालक (धोकर कटा हुआ)
  • 1/2 कप सरसों का साग (वैकल्पिक)
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 टमाटर (प्यूरी)
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 2 चम्मच क्रीम (वैकल्पिक)
  • नमक स्वादानुसार
  • 2 चम्मच तेल या घी

साग पनीर बनाने का तरीका

साग पनीर बनाना बहुत सरल है। इसके लिए सबसे पहले पालक और सरसों के साग को अच्छी तरह धो लें। इन्हें हल्का उबालकर ठंडा करें और फिर मिक्सी में पीसकर स्मूद पेस्ट बना लें।

कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर पनीर के टुकड़ों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करें। इससे पनीर का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है। 

अब उसी कड़ाही में जीरा डालकर तड़काएं। इसके बाद प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च डालें। टमाटर प्यूरी डालकर मसाले को अच्छे से पकाएं जब तक तेल अलग न हो जाए। 

अब तैयार साग का पेस्ट मसाले में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसमें नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें। 5-7 मिनट तक पकाएं, फिर फ्राई किया हुआ पनीर डालें और धीमी आंच पर कुछ मिनट तक पकाएं।

आखिर में क्रीम डालकर मिलाएं (यदि इस्तेमाल कर रहे हैं) और गैस बंद कर दें। गरमा-गरम साग पनीर तैयार है, जिसे आप रोटी, पराठा या चावल के साथ परोस सकते हैं।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Mango Eating Rule: आम खाने के बाद पानी पी लिया तो क्या होगा? एक्सपर्ट्स ने बताया सही समय

Gulkand Thandai Recipe: 10 मिनट में बनाएं ठंडी-ठंडी गुलकंद ठंडाई, गर्मी में तुरंत मिलेगी राहत

Vitamin D and Calcium: विटामिन डी और कैल्शियम के बीच क्या है कनेक्शन? जानकर हो जाएंगे हैरान

Continue reading on the app

  Sports

पंजाब के शेरों पर भारी पड़े राजस्थान के रॉयल्स, सीजन का पहला मैच हारी प्रीति जिंटा की टीम

rajasthan royals beat Punjab kings: राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की पहली टीम बनी है, जिसे पंजाब किंग्स को इस सीजन में हराया है. अपने घरेलू मैदान पर खेलने उतरी श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से हराया. पंजाब को इस हार अंकतालिका में नुकसान नहीं हुआ है. टीम पहले स्थान पर कायम है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स को अपनी छठी जीत का फायदा मिला है, जिससे टीम तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. Tue, 28 Apr 2026 23:07:05 +0530

  Videos
See all

Suvendu Adhikari on TMC: TMC के जहांगीर खान पर ये क्या बोले सुवेंदु अधिकारी | #shorts #tmc #bjp #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:27:05+00:00

Raghav Chadha Joins BJP: AAP छोड़ BJP में शामिल हुए राघव चड्ढा को मिला सबक | Nitin Nabin | N18V #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:45:00+00:00

सोनाली सहगल का बांद्रा में जलवा #sonnalliseygall #ytshorts #viralvideo #viralshorts #news #ytviral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:31:14+00:00

Delhi में Swati Maliwal का बयान: संसद में महिलाओं की 14.4% भागीदारी पर चिंता | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T18:28:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers