Responsive Scrollable Menu

Video: अधिकारी ने मांगा बीमारी का 'सबूत', तो हाथ में ड्रिप लेकर दफ्तर पहुंची आंगनवाड़ी सेविका

katihar: बिहार के कटिहार से एक बेहद परेशान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक आंगनवाड़ी सेविका को अपनी बीमारी का सबूत देने के लिए अस्पताल से सीधे IV ड्रिप लगाकर सेंटर पहुंचना पड़ा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला की हालत बेहद खराब है। वह कांप रही है और ठीक से चल भी नहीं पा रही है। उसका पति उसे सहारा देकर किसी तरह ऑफिस तक ले जाता है, जबकि उसके हाथ में लगी सलाइन की बोतल को भी संभाल रहा होता है।

बताया जा रहा है कि सेविका की तबीयत खराब होने के कारण वह काम पर नहीं पहुंच पाई थी। जब उसके पति ने इसकी जानकारी दी, तो संबंधित अधिकारी ने इस पर भरोसा नहीं किया और बीमारी का सबूत मांगा। मजबूरी में महिला को IV ड्रिप के साथ ही सेंटर लाया गया।

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे ही महिला ऑफिस पहुंचती है, वहां मौजूद लोगों और अधिकारी के बीच बहस शुरू हो जाती है। सवाल उठाया जाता है कि आखिर इतनी गंभीर हालत में भी उसे काम पर आने के लिए क्यों मजबूर किया गया।

सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा
इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे अमानवीय व्यवहार बताया है और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के अधिकारों और कार्य परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।

एक यूजर ने लिखा कि गरीब वर्ग के लोगों के साथ अक्सर ऐसा ही व्यवहार किया जाता है, जबकि दूसरे ने इसे संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया। वहीं, कुछ लोगों ने महिला अधिकारियों के व्यवहार पर भी सवाल खड़े किए हैं।

Continue reading on the app

यूएई का OPEC छोड़ना ट्रंप की बड़ी जीत, लेकिन क्‍या हमें खुश होना चाह‍िए?

यूएई ने OPEC और OPEC+ छोड़ने का ऐलान किया है. इसे अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्‍योंक‍ि वे वर्षों से ओपेक में फूट डालने की कोश‍िश कर रहे थे. लेकिन इसका भारत को बड़ा फायदा होने वाला है. भारत को सस्ते तेल और सीधे सौदों से बड़ा फायदा मिल सकता है.

Continue reading on the app

  Sports
  Videos
See all

II-Phase Voting से पहले South 24 Pargana में बख्तरबंद गाड़ियों में सड़कों पर उतरे CAPF की कमांडो! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:40:49+00:00

UP Singham in Bengal: बंगाल के 'गुंडों' पर बरसे विक्रम सिंह| Bengal Election | Ajay Pal Sharma #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:40:33+00:00

UP Singham in Bengal: .बंगाल में 'सिंघम' पर सियासत ! Bengal Election | Ajay Pal Sharma | Mamata #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:41:21+00:00

UP Singham in Bengal: Ajay Sharma ने Jahangir को दी धमकी ? Bengal | Ajay Pal Sharma | Jahangir Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T16:39:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers