Responsive Scrollable Menu

जोमैटो का मुनाफा 346% बढ़कर ₹174 करोड़ रहा:चौथी तिमाही में रेवेन्यू भी 196% बढ़ा, कंपनी का शेयर एक साल में 14% चढ़ा

फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी इटरनल यानी जोमैटो ने वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 17,634 करोड़ रुपए की कुल कमाई की। यह पिछले साल के मुकाबले 184% बढ़ी है। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी ने 6,201 करोड़ रुपए की कमाई की थी। कुल कमाई में से सैलरी, टैक्स, कच्चे माल की कीमत जैसे खर्चे निकाल दें तो कंपनी के पास 174 करोड़ रुपए शुद्ध मुनाफे (नेट प्रॉफिट) के रूप में बचे। यह 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही से 346% ज्यादा रहा है। पिछले साल कंपनी को 39 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। रेवेन्यू 196% बढ़कर ₹17,292 करोड़ रहा चौथी तिमाही में कंपनी का राजस्व यानी रेवेन्यू 17,292 करोड़ रुपए रहा। सालाना आधार पर यह 196% बढ़ा है। जनवरी-मार्च 2025 में कंपनी ने 5,833 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिलने वाली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है। जोमैटो का शेयर एक साल में 14% चढ़ा चौथी तिमाही के नतीजों के बाद जोमैटो का शेयर आज 1.09 % चढ़कर 258.28 रुपए पर बंद हुआ। बीते 6 महीने में कंपनी का शेयर 22% गिरा है। वहीं, इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक कंपनी का शेयर 9% गिरा है। वहीं बीते एक साल में कंपनी का शेयर 14% चढ़ा है। जोमैटो का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ रुपए है। कंसॉलिडेटेड ​​​​​​मुनाफा मतलब पूरे ग्रुप का प्रदर्शन कंपनियों के रिजल्ट दो भाग में आते हैं- स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड। स्टैंडअलोन में केवल एक यूनिट का वित्तीय प्रदर्शन दिखाया जाता है, जबकि कॉन्सोलिडेटेड या समेकित फाइनेंशियल रिपोर्ट में पूरी कंपनी की रिपोर्ट दी जाती है। यहां, जोमैटो की ब्लिंकिट समेत 21 सब्सिडियरी और 1 ट्रस्ट है। इन सभी के फाइनेंशियल रिपोर्ट को मिलाकर कॉन्सोलिडेटेड कहा जाएगा। वहीं, ब्लिंकिट के अलग रिजल्ट को स्टैंडअलोन कहा जाएगा। दीपिंदर ने 2008 में बनाई थी फूडीबे, फिर नाम बदल कर जोमैटो किया

Continue reading on the app

Hyundai लाया अपनी इस इलेक्ट्रिक SUV का धांसू फेसलिफ्ट, फुल चार्ज पर चलती है 690 km

हुंडई ने इंडियन मार्केट में Ioniq 5 फेसलिफ्ट को लॉन्च किया है। यह मौजूदा मॉडल से 12.10 लाख रुपये महंगी है। आयोनिक 5 दमदार बैटरी पैक के साथ आती है। इसकी रेंज 690 किलोमीटर की है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026 के बाद भारत की वनडे टीम में संजू सैमसन की हो सकती है वापसी, ऋषभ पंत को बाहर किए जाने की खबर

Rishabh Pant vs Sanju Samson: भारत की वनडे टीम से ऋषभ पंत का पत्ता कटने वाला है. जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें मौका मिला था लेकिन अब ऐसी खबर है कि अगली सीरीज के लिए संजू सैमसन का नाम आगे हैं. Thu, 30 Apr 2026 14:07:45 +0530

  Videos
See all

Middle East Crisis Update: ट्रंप की नाकेबंदी से पूरी तरह घुटनों पर ईरान | Iran | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:34:28+00:00

India Heatwave 2026: धूप में टैनिंग से कैसे बचें? | El Nino | Summer | IMD | Temperature | Weather #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:30:06+00:00

West Bengal Exit Poll LIVE Updates: बंगाल में हो गया बड़ा उलटफेर! | TMC Vs BJP | Mamata Vs Suvendu #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:27:24+00:00

Rajasthan क्रिकेट में ऐतिहासिक पहल..RCA-डेनमार्क साझेदारी से खिलाड़ियों को मिलेगा इंटरनेशनल मौका #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:30:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers