पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा
Shubman Gill Captaincy Records: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल का टिकट दांव पर लगा है, लेकिन यह सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. कप्तान गिल के पास इस सीरीज के पास इस सीरीज में नई चुनौती होगी. शुभमन गिल खुद पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.इतना ही नहीं गिल श्रीलंका के खिलाफ भी अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, तो चलिए सीरीज शुरू होने से पहले जानके हैं कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
बतौर कप्तान कैसा हा शुभमन गिल का टेस्ट रिकॉर्ड?
शुभमन गिल ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से भारत को 5 टेस्ट मैचों में जीत मिली है, वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2 महीने पहले घर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. शुभमन गिल को साल 2025 के जून महीने में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी.
बैटिंग रिकॉर्ड भी रहा है शानदार
शुभमन गिल जब से टेस्ट के कप्तान बने हैं, उनका बल्ला भी जमकर चल रहा है. उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही तहलका मचा दिया था. गिल ने अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 71.73 के बेहतरीन औसत से कुल 1076 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और एक अर्धशतक निकला है. यह आंकड़ा बताता है कि बतौर कप्तान गिल किस बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।
वहीं शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 41 टेस्ट मैचों की 74 पारियों में खेलते हुए 43.66 के औसत से कुल 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 11 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिल का हाईस्कोर 269 रन रहा है, जो उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन टेस्ट में बनाया था.
CAPTAIN × COACH - Shubman Gill and Gautam Gambhir in serious conversation during practice session ???????? pic.twitter.com/2Idp9ryiDw
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 10, 2026
वॉर्म-अप मैच से पहले चोटिल हुए थे शुभमन गिल
श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच से पहले शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण गिल इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. हालांकि, गिल टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 54 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच को 6 विकेट से जीता था. अब 15 अगस्त से टीम इंडिया सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में शुभमन गिल पर कप्तानी के साथ अच्छी बल्लेबाजी करने का भी दवाब होगा.
WELL PLAYED, CAPTAIN GILL ????
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 9, 2026
- Quality 44 runs in the 2nd innings after missing in the first innings, he is going to be really important for the Test series, time to create history. pic.twitter.com/CQ7ygdSxOW
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप यादव के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, श्रीलंका टेस्ट में मचा सकते हैं तहलका
यूएन के विशेष दूत ने हूती हमलों को लेकर दी चेतावनी, बोले-बड़े पैमाने पर संघर्ष की ओर बढ़ सकता है यमन
यमन के लिए यूएन के विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने सोमवार को यमन सरकार के कब्जे वाले शहर मोचा पर हूती समूह के हालिया हमलों को लेकर गहरी चिंता जताई. उन्होंने चेतावनी दी कि मिलिट्री की बढ़ोतरी यमन को बड़े पैमाने पर लड़ाई की ओर धकेल सकती है. ग्रंडबर्ग ने एक बयान में कहा कि मोचा पर हुए हमलों में कथित तौर पर आम लोगों और सेना के लोगों की मौत हुई और शहर के पोर्ट पर मौजूद सुविधाओं समेत इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा.
'बड़े पैमाने पर फिर से लड़ाई का खतरा'
न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, विशेष दूत हैंस ग्रंडबर्ग ने कहा कि ये हमले अप्रैल 2022 में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से हुए युद्धविराम समझौते के लागू होने के बाद से सैन्य गतिविधि में सबसे ज्यादा तेजी के बीच हुए. इससे यमन में बड़े पैमाने पर फिर से लड़ाई का खतरा तेजी से बढ़ गया है. यूएन के दूत ने पार्टियों से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने और 2022 के युद्धविराम के बाद बनी शांति बनाए रखने और तनाव कम करने के लिए ठोस उपायों पर उनके ऑफिस के साथ काम करने की अपील की.
मिसाइल और ड्रोन से किया हमला
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि रविवार को हूती समूह ने लाल सागर के बंदरगाह शहर मोचा और देश के पश्चिमी तट पर सरकार के कब्जे वाले दूसरे इलाकों पर मिसाइल और ड्रोन से कई हमले किए. इन हमलों में कम से कम आठ लोग मारे गए. एक स्थानीय मेडिकल सोर्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि दक्षिण-पश्चिमी ताइज प्रांत में सरकार के कब्जे वाले मोचा पोर्ट और आस-पास के इलाकों में हूती हमलों में चार आम नागरिक और चार सरकारी मिलिट्री के लोग मारे गए और करीब 32 लोग घायल हो गए.
आपातकालीन उपायों को मजबूत करने के निर्देश
बंदरगाह के निदेशक अब्दुल मलिक अल-शराबी ने एक प्रेस बयान में कहा कि हूती विद्रोहियों ने इस सुविधा पर दर्जनों ड्रोन दागे, जिनमें से लगभग 25 ने आर्थिक प्रतिष्ठानों, कर्मचारी आवास और एक कस्टम हैंगर को निशाना बनाया. यमन के परिवहन मंत्रालय ने बताया कि बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बंदरगाह के बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुंचा है. मंत्रालय ने सरकारी नियंत्रण वाले क्षेत्रों के बंदरगाहों, हवाई अड्डों और भूमि सीमा पारगमन बिंदुओं पर तैयारियां बढ़ा दी हैं और आपातकालीन उपायों को और मजबूत किया है.
2014 से संघर्ष में फंसा हुआ है यमन
यमन 2014 के अंत से संघर्ष में फंसा हुआ है. तब हूती विद्रोहियों ने उत्तरी यमन के बड़े हिस्से, जिसमें राजधानी सना भी शामिल है, पर कब्जा कर लिया था. इसके बाद 2015 में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमनी सरकार के समर्थन में हस्तक्षेप किया था. संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता से अप्रैल 2022 में युद्धविराम लागू हुआ था, जो उसी साल अक्टूबर में बिना औपचारिक विस्तार के समाप्त हो गया. हालांकि उसके बाद भी नाजुक संघर्षविराम काफी हद तक बना रहा और बड़े पैमाने की शत्रुता में काफी कमी आई थी, जो हाल की ताजा तनाव बढ़ने तक जारी रही.
स्रोत- आईएएनएस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









