Responsive Scrollable Menu

पूर्वी चीन में डॉल्फिन की वजह से हुई तबाही, तूफान के कमजोर होने के बाद भी खतरे की चेतावनी

China Typhoon Dolphin: पूर्वी चीन में डॉल्फिन तूफान की वजह से भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचाई है. इसकी वजह से लाखों लोगों को इलाके से रेस्क्यू कर सुरक्षित जगह पर भेजा गया. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तूफान के जमीन पर पहुंचकर कमजोर होने के बाद भी खतरा बना हुआ है. 

न्यूज एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोमवार सुबह 7 बजे तक, फुजियान प्रांत में जमीन और समुद्र पर कमजोर इलाकों से करीब 167,900 लोगों को निकाला जा चुका था. रविवार देर रात तक, शंघाई ने खतरे वाले इलाकों से करीब 215,600 लोगों को निकाला था.

सिन्हुआ के अनुसार, फुजियान के कुछ हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है, जिसमें निंगडे और नानपिंग शहर भी शामिल हैं और कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश की भी संभावना है.

तूफान की वजह से परिवहन और पर्यटन में बहुत ज्यादा रुकावट आई. फुजियान में, अधिकारियों ने 686 सड़क यात्री रूट और 658 ट्रेन सर्विस रोक दीं. कुल 234 बड़ी टूरिस्ट जगहें भी बंद कर दी गईं और दर्जनों सांस्कृतिक और पर्यटन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.

शंघाई में डॉल्फिन तूफान के कारण हुई मूसलाधार बारिश के बाद लेगोलैंड शंघाई रिजॉर्ट को सोमवार दोपहर कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा. जिस जिले में यह रिजॉर्ट स्थित है, वहां प्रशासन ने सबसे गंभीर स्तर का बारिश अलर्ट जारी करते हुए शहर में जलभराव का अलर्ट भी जारी किया.

नेशनल मौसम विज्ञान केंद्र (एनएमसी) के अनुसार, साल का 13वां तूफान डॉल्फिन रविवार को झेजियांग प्रांत में दो बार जमीन से टकराया. चीन के नेशनल मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को डॉल्फिन पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तट पर दो बार लैंडफॉल करने के बाद अंदर की ओर बढ़ रहा है और इससे 10 से ज्यादा प्रांतीय स्तर के इलाकों में भारी बारिश होने की उम्मीद है.

चीन की राजधानी बीजिंग की मौसम विज्ञान ऑब्जर्वेटरी ने सोमवार सुबह ऑरेंज रेनस्टॉर्म अलर्ट जारी किया, जिसमें मंगलवार शाम से गुरुवार तक भारी से बहुत ज्यादा बारिश का अनुमान है. यह डॉल्फिन के आस-पास गर्म हवा के बहाव और ठंडी हवा के प्रभाव से होगा.

उत्तरी चीन के इस शहर ने मंगलवार सुबह लेवल II बाढ़ नियंत्रण आपातकालीन प्रतिक्रिया लागू करने की योजना बनाई है. निवासियों को नदियों से दूर रहने और पहाड़ी इलाकों की यात्रा न करने की सलाह दी गई है.

स्रोत- आईएएनएस

Continue reading on the app

पिछले 1 साल में शुभमन गिल की कप्तानी में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड? अब श्रीलंका में होगी असली परीक्षा

Shubman Gill Captaincy Records: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया इस सीरीज को हर हाल में अपने नाम करना चाहेगी, क्योंकि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल का टिकट दांव पर लगा है, लेकिन यह सीरीज भारतीय टीम के लिए आसान नहीं होगा. कप्तान गिल के पास इस सीरीज के पास इस सीरीज में नई चुनौती होगी. शुभमन गिल खुद पहली बार श्रीलंका में कोई टेस्ट मैच खेलने उतरेंगे.इतना ही नहीं गिल श्रीलंका के खिलाफ भी अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेले हैं, तो चलिए सीरीज शुरू होने से पहले जानके हैं कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का रिकॉर्ड कैसा रहा है.

बतौर कप्तान कैसा हा शुभमन गिल का टेस्ट रिकॉर्ड?

शुभमन गिल ने अब तक कुल 9 टेस्ट मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है, जिसमें से भारत को 5 टेस्ट मैचों में जीत मिली है, वहीं 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. भारतीय टीम ने अपना पिछला टेस्ट मैच 2 महीने पहले घर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था. अफगानिस्तान के खिलाफ इस एकमात्र टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने पारी और 300 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. शुभमन गिल को साल 2025 के जून महीने में टीम इंडिया का टेस्ट कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बतौर कप्तान अपनी पहली सीरीज इंग्लैंड दौरे पर खेली थी. 

बैटिंग रिकॉर्ड भी रहा है शानदार

शुभमन गिल जब से टेस्ट के कप्तान बने हैं, उनका बल्ला भी जमकर चल रहा है. उन्होंने बतौर कप्तान इंग्लैंड दौरे पर अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में ही तहलका मचा दिया था. गिल ने अब तक 9 टेस्ट की 16 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 71.73 के बेहतरीन औसत से कुल 1076 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और एक अर्धशतक निकला है. यह आंकड़ा बताता है कि बतौर कप्तान गिल किस बेहतरीन अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं।

वहीं शुभमन गिल के टेस्ट करियर की बात करें, तो उन्होंने अब तक 41 टेस्ट मैचों की 74 पारियों में खेलते हुए 43.66 के औसत से कुल 2969 रन बनाए हैं. इस दौरान गिल ने 11 शतक और 8 अर्धशतक जड़े हैं. टेस्ट क्रिकेट में गिल का हाईस्कोर 269 रन रहा है, जो उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन टेस्ट में बनाया था.

वॉर्म-अप मैच से पहले चोटिल हुए थे शुभमन गिल

श्रीलंका दौरे पर टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ एक तीन दिवसीय वॉर्म-अप मैच खेला. इस प्रैक्टिस मैच से पहले शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण गिल इस मैच की पहली पारी में बल्लेबाजी करने नहीं आए थे. हालांकि, गिल टीम इंडिया की दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे और उन्होंने 54 गेंदों में 44 रनों की पारी खेली, जिसमें 7 चौके शामिल थे. टीम इंडिया ने श्रीलंका इलेवन के खिलाफ इस वॉर्म-अप मैच को 6 विकेट से जीता था. अब 15 अगस्त से टीम इंडिया सीरीज खेलने उतरेगी. ऐसे में शुभमन गिल पर कप्तानी के साथ अच्छी बल्लेबाजी करने का भी दवाब होगा. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SL: कुलदीप यादव के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, श्रीलंका टेस्ट में मचा सकते हैं तहलका

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SL: ‘गॉल के ग्लैडिएटर’…श्रीलंका के ये 2 खिलाड़ी, जिनसे निपट गई टीम इंडिया तो जीत पक्की

टीम इंडिया 9 साल के बाद श्रीलंका में टेस्ट मैच खेलने जा रही है और उसकी शुरुआत ही गॉल ग्राउंड से होगी, जो अपने आप में एक चुनौती है. मगर इस चुनौती को ये 2 खिलाड़ी और भी ज्यादा मुश्किल बनाते हैं. Tue, 11 Aug 2026 01:38:37 +0530

  Videos
See all

Crime News: जब वर्दी वाले ही बन गए बदमाश! Crime Files | Real Incident | 7 Hours of Horror | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:30:09+00:00

Powerful earthquake hits western Colombia. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-10T21:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers