नासिक TCS कांड में सनसनीखेज खुलासा, आरोपी निदा खान ने पीड़िता को मलेशिया भेजने का किया था प्लान
Nashik TCS case: नासिक में सामने आए टीसीएस से जुड़े मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं. जांच में अब कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है. जांच के अनुसार, आरोपियों ने एक पीड़िता का नाम और धर्म बदलने की कोशिश की. उसे मलेशिया में नौकरी का लालच दिया गया और वहां इमरान नाम के व्यक्ति के लिए काम करने को कहा गया. पीड़िता पर ‘हानिया’ नाम रखने का दबाव भी बनाया गया और उसके दस्तावेज अपने पास रख लिए गए.
निदा खान पर आरोप
आरोप है कि निदा खान ने पीड़िता को धर्म बदलने के लिए मजबूर किया. उसे बुर्का और इस्लामी किताबें दी गईं. पुलिस ने ये सभी चीजें जब्त कर ली हैं. साथ ही पीड़िता के मोबाइल में धार्मिक ऐप्स इंस्टॉल किए गए थे और उसे यूट्यूब व इंस्टाग्राम के जरिए धार्मिक सामग्री भेजी जाती थी.
यौन शोषण के भी आरोप
इस मामले में दानिश शेख पहले ही गिरफ्तार हो चुका है. उस पर शादी का झूठा वादा कर पीड़िता का यौन शोषण करने का आरोप है, जबकि वह पहले से शादीशुदा था. एक अन्य आरोपी तौसीफ बिलाल अत्तार पर भी धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है.
कोर्ट में सुनवाई और जमानत पर फैसला
आपको बता दें कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस की कर्मचारी निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत 2 मई को फैसला सुनाएगी. फिलहाल उसे गिरफ्तारी से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने अभियोजन और बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.
#WATCH | Nashik, Maharashtra | On Nashik TCS row, Advocate Ajay Mishra says, "Today's hearing was limited to Nida only. The court has personally examined the role of Danish and Nida... The investigation has only revealed that there is a team in Malegaon that prepared documents… pic.twitter.com/9bEh98YHn1
— ANI (@ANI) April 27, 2026
पुलिस की जांच और कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस मामले में कुल 9 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 8 आरोपियों में से 7 को गिरफ्तार किया जा चुका है. पीड़िता अनुसूचित जाति से है, इसलिए मामले में एससी-एसटी एक्ट भी लगाया गया है. पुलिस का कहना है कि निदा खान की तलाश जारी है और उसे पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं.
कंपनी का बयान
टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस ने कहा है कि कंपनी किसी भी तरह के उत्पीड़न के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाती है. मामले में शामिल कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है. यह मामला अब लगातार गंभीर होता जा रहा है और पुलिस जांच में नए तथ्य सामने आ रहे हैं.
यह भी पढ़ें- TCS Scandal: पुलिस का दावा- जबरन धर्म परिवर्तन में शामिल थी निदा खान, अदालत ने अग्रिम जमानत देने से मना किया
Boxing पर बेस्ड 'ग्लोरी' सीरीज ओटीटी पर इस दिन होगी रिलीज, देखने के लिए मिलेगा स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री
Glory Release on Netflix: हरियाणा की बॉक्सिंग पर बेस्ड वेब सीरीज ग्लोरी का कुछ दिन पहले ट्रेलर रिलीज हुआ था. जिसे फैंस की ओर से भरपूर प्यार मिला था. जानकारी के अनुसार, इस वेब सीरीज में हरियाणी के रहने वाले बॉक्सर्स की स्टोरी को देखने को मिलेगी. इसमें बॉक्सिंग के साथ-साथ संघर्ष और मर्डर मिस्ट्री का तड़का भी है यानी इसमें एक बॉक्सर के संघर्ष को बारीक से दिखाया जाएगा. इस सीरीज को देखने के लिए दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. इसी बीच इसकी ओटीटी रिलीज डेट भी सामने आ गई है. आइए जानते हैं कि यह ओटीटी के किस प्लेटफॉर्म पर कब रिलीज होगी--
Boxing पर बेस्ड 'ग्लोरी' इस दिन होगी रिलीज
इस सीरीज के जरिए हरियाणा की धरती पर पले-ब़ढ़े बॉक्सर्स के स्ट्रगल, उनके जुनून और उनका बॉक्सिंग के प्रति लगाव को दिखाने के लिए विशेष मंच मिलने जा रहा है. यह वेब सीरीज नेटफ्लिक पर 1 मई को रिलीज हो रही है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोरी वेब सीरीज के डायरेक्टर और राइटर करण अंशुमान ने बताया कि भारतीय बॉक्सिंग को लेकर उनके एक्सपीरियंस, सुझाव और जमीनी समझ इस प्रोजेक्ट के लिए बेहद फायदेमंद साबित हुए. यह वेब सीरीज बड़े स्तर पर बनी है और एक हाई-स्केल हिंदी स्पोर्ट्स-क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है.
पुलकित सम्राट और दिव्येंदु शर्मा का है अहम किरदार
उन्होंने बताया था कि यह सीरीज हरियाणा के एक काल्पनिक शहर पर बेस्ड है. जहां बॉक्सिंग, फैमिली स्ट्रगल और क्रप्ट सिस्ट और एक मर्डर मिस्ट्री को दिखाया गया है. बता दें कि इस सीरीज में पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), दिव्येंदु शर्मा (Divyendu Sharma), सुविंदर विक्की और आशुतोष राणा अहम किरदार में नजर आएंगे.
Always remember, Manzil sirf GLORY ????????#Glory Album Out Nowhttps://t.co/EgCAoaaqgZ
— T-Series (@TSeries) April 27, 2026
Watch Glory, out 1 May, only on @NetflixIndia#GloryOnNetflix @krnx #MohitShah #KarmanyaAhuja @kanishk_v @ofnosurnamefame #NishantPandey #ArifMir #AtomicFilms#tseries @TSeries #BhushanKumar… pic.twitter.com/aZ9fR3qBdx
कैसा था ग्लोरी का ट्रेलर
ग्लोरी का ट्रेलर 18 मई को नेटफ्लिक पर रिलीज था. 2 मिनट 27 सेकंड के इस ट्रेलर की स्टोरी की शुरुआत हरियाणा बॉक्सिंग क्लब से शुरू होती है. जो सीरीज में चैंपियंस बनाने की एक फैक्ट्री बताया गया है. दरअसल, इस सीरीज के स्टोरी एक बिकरे हुई फैमिली की है. जिसने अपने परिवार के दो लोगों को खो दिया है.
बदले की आग देखने के लिए मिलेगी सीरीज में
सीरीज में ओलंपिक में जीत की इच्छा रखने वाले रघुबीर सिंह (सुविंदर विक्की), एक शानदार मुक्केबाजी कोच होते हैं जो अपनी विरासत को बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं. हालांकि कहानी मोड़ तब आ जाता है जब बहन गुड़िया एक हमला हो जाता है. इसके बाद निहाल सिंह की रहस्यमय मर्डर कर दिया जाता है इसकी सच्चाई बाहर लाने के लिए उनके बेटे देव (दिव्येंदु) और रवि (पुलकित सम्राट) शक्तिगढ़ आते हैं.उसके बाद इस सीरीज में स्पोर्ट्स क्राइम ड्रामा देखने के लिए मिलता है.
ये भी पढ़ें: गोविंदा ने खुद अपने घुटने में मार ली थी गोली? पत्नी सुनीता अहूजा ने इशारों-इशारों में दिया हिंट
अपने किरदार को लेकर क्या बोले पुलकित
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलकित सम्राट ने ग्लोरी में अपने किरदार को लेकर रिएक्शन दिया था. उन्होंने कहा कि उन्हें ग्लोरी के दुनिया की सच्चाई ने अपने ओर आकर्षित किया जो बहुत मुश्किल और बेहरम है. लेकिन यही चीज इसे खूबसूरत बनाती है. यहां पर हर जीत मायने रखती है और कदम जरूरी होता है. इस सीरीज का किरदार रवि (पुलकित सम्राट) रिएक्ट नहीं करता वो सब कुछ अपने अंदर ही समेटता है. वो बाहर से शांत है, लेकिन अंदर आग है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















