Responsive Scrollable Menu

Gold Price Crash Today: सोना ₹1,500 तक टूटा, चांदी में भी भारी गिरावट; क्या अभी खरीदने का सही मौका?

Gold-Silver Price Crash: Gold-Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को अचानक गिरावट देखने को मिली, जिससे निवेशकों और खरीदारों की नजरें बाजार पर टिक गई हैं। Multi Commodity Exchange (MCX) पर सोना करीब 0.77% टूटकर ₹1,50,550 प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

चांदी में भी 1.91% की तेज गिरावट दर्ज हुई और यह ₹2.37 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास पहुंच गई। दिनभर की ट्रेडिंग में दोनों कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रहा। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या यह गिरावट खरीदारी का मौका है या बाजार में और कमजोरी देखने को मिल सकती है।

दिनभर ऐसे रहा उतार-चढ़ाव
आज के कारोबार की शुरुआत भी हल्की कमजोरी के साथ हुई। सोना 1,51,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और दिन के दौरान 1,51,802 रुपये के हाई से गिरकर 1,50,450 रुपये तक आ गया।

वहीं चांदी 2,40,490 रुपये प्रति किलो पर ओपन हुई और ट्रेडिंग के दौरान 2,41,250 रुपये के हाई से फिसलकर 2,36,450 रुपये के लो तक पहुंच गई।

क्यों गिर रहे हैं भाव?
विशेषज्ञों के अनुसार, मिडिल-ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता के चलते सोने-चांदी के दामों में तेजी से उतार-चढ़ाव हो रहा है। निवेशक फिलहाल सतर्क नजर आ रहे हैं, जिससे कीमतों पर दबाव देखने को मिल रहा है।

सर्राफा बाजार में क्या रहा हाल?
दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना और चांदी मजबूती के साथ बंद हुए थे। 99.9% शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की बढ़त के साथ 1,56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं चांदी 3,500 रुपये उछलकर 2,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।

क्या अभी खरीदना सही है?
कीमतों में आई इस गिरावट को कई विशेषज्ञ खरीदारी का मौका मान रहे हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय के निवेश की योजना बना रहे हैं। हालांकि, बाजार में अस्थिरता को देखते हुए सोच-समझकर निवेश करना जरूरी है।

Continue reading on the app

MP Board Re-Exam 2026: एमपी बोर्ड 5वीं- 8वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा की डेट जारी, जानें कब मिलेगा प्रवेश पत्र

MP Board Re-Exam 2026 मध्यप्रदेश के हजारों छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल (RSK) ने सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 5वीं और 8वीं के अनुत्तीर्ण और अनुपस्थित विद्यार्थियों की पुन: परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं।

यह परीक्षाएं 1 जून से 6 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। इस बार खास बात यह है कि भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए छात्रों की सुरक्षा पर विशेष फोकस किया गया है।

गर्मी से बचाव के लिए खास इंतजाम
परीक्षा केंद्रों पर ठंडे पेयजल, ORS और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं अनिवार्य की गई हैं। साथ ही छात्रों को समय-समय पर पानी पिलाने और लू से बचाने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

परीक्षा से पहले अतिरिक्त तैयारी
RSK के निर्देशानुसार, परीक्षा से पहले स्कूल स्तर पर अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाएंगी, ताकि छात्र बेहतर तैयारी कर सकें। जिन विद्यार्थियों के अंक कम हैं या जिन्होंने प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया है, उन्हें पहले यह कार्य पूरा करने का मौका दिया जाएगा।

एडमिट कार्ड और परीक्षा व्यवस्था
पुन: परीक्षा के एडमिट कार्ड राज्य शिक्षा केंद्र पोर्टल से डाउनलोड किए जा सकेंगे। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि 25 मई तक सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उपलब्ध कराए जाएं। परीक्षा केंद्र जनशिक्षा केंद्र स्तर पर बनाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त केंद्र भी बनाए जा सकते हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

ऑन-द-स्पॉट प्रश्नपत्र प्रिंटिंग
इस बार प्रश्नपत्र सीधे परीक्षा केंद्र पर ही प्रिंट किए जाएंगे। इसके लिए हर केंद्र पर कंप्यूटर, प्रिंटर, इंटरनेट और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्कूलों की बढ़ी जिम्मेदारी
छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्कूलों और शिक्षकों को दी गई है। उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न रह जाए।
 

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट के वो 8 मौके, जब दो गेंदबाजों के आगे टीम ने टेके घुटने, भारत के इन दो स्टार्स ने किया कमाल

Unique Cricket Records: वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 8 ही बार ऐसा हुआ है, जब दो गेंदबाजों ने विपक्षी टीम को घुटने पर ला दिया. 1977 में ग्रेग चैपल और गैरी कोसियर ने सबसे पहले ये कारनामा किया था. ऑस्ट्रेलिया के इन दोनों दिग्गजों ने पंजा खोलते हुए इंग्लैंड को पूरे ओवर खेलने से पहले ही ढेर कर दिया था. इसके बाद 7 बार ऐसा हुआ है. भारत के दो गेंदबाज भी इस अनोखे क्लब में शामिल हैं. Tue, 28 Apr 2026 18:34:48 +0530

  Videos
See all

Viral Video | IPS Ajay Pal के खिलाफ बंगाल में ऐक्शन | #ipsajaypalsharma #bengalelection #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:48+00:00

Viral Video | Sonam Raghuvanshi को पकड़कर ले गई पुलिस | #rajaraghuvanshi #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:12:52+00:00

US Iran Talks: America Iran War में Russia की एंट्री डील को पेचीदा बनाएगी या सुलझाएगी? | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:15:05+00:00

AAJTAK 2 LIVE | DELHI RAIN AND THUNDERSTORM | कहां हुई जबरदस्त बारिश? | AT2 LIVE #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:14:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers