Responsive Scrollable Menu

Jana Nayagan Release Date | क्या थलापति विजय की आखिरी फ़िल्म आखिरकार सिनेमाघरों में आ रही है?

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के 'थलापति' यानी विजय के करोड़ों फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से सेंसर बोर्ड और राजनीतिक विवादों में फंसी फिल्म 'जना नायकन' (Jana Nayagan) की रिलीज़ का रास्ता अब साफ होता दिख रहा है। ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म अब 8 मई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 'जना नायकन' की रिलीज़ डेट को लेकर एक नई अपडेट सामने आई है। इस फ़िल्म को थलापति विजय की आखिरी फ़िल्म माना जा रहा है, और यह हिंदी में 'जन नेता' के नाम से रिलीज़ होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फ़िल्म तमिलनाडु चुनाव के नतीजों के ऐलान के बाद, 8 मई को सिनेमाघरों में आ सकती है।

'जना नायकन' को क्यों टाला गया था?
इसे असल में 9 जनवरी, 2026 को रिलीज़ करने का प्लान था; लेकिन, सेंसर बोर्ड की तरफ़ से उठाए गए कुछ मुद्दों और इसके पॉलिटिकल कंटेंट को लेकर चिंताओं की वजह से इसकी रिलीज़ को टाल दिया गया था। अब माना जा रहा है कि चुनाव का मौसम खत्म होने के साथ ही, फ़िल्ममेकर्स इस फ़िल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं।

रिपोर्ट्स बताती हैं कि सेंसर बोर्ड ने फ़िल्म के कुछ पॉलिटिकल डायलॉग्स और विज़ुअल्स पर आपत्तियाँ उठाई थीं; जिसके बाद, इस मामले को चुनाव आयोग के पास भेज दिया गया था, जिसकी वजह से रिलीज़ डेट को टालना पड़ा था। इसी वजह से यह फ़िल्म अपनी तय तारीख़ पर सिनेमाघरों में नहीं आ पाई थी।

नई रिलीज़ डेट
पिंकविला की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अब इस फ़िल्म को 8 मई के आस-पास रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। 4 मई को चुनाव के नतीजे आने वाले हैं, और उसके बाद फ़िल्म को रिलीज़ करने का मकसद यह पक्का करना है कि चुनाव के नतीजों के बाद पैदा होने वाले किसी भी संभावित विवाद से फ़िल्म की रिलीज़ सुरक्षित रहे। इस अपडेट ने विजय के फ़ैन्स के बीच उत्साह को और बढ़ा दिया है, जो काफ़ी समय से इस फ़िल्म की रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। हालाँकि फ़िल्ममेकर्स की तरफ़ से अभी तक कोई ऑफ़िशियल ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इंडस्ट्री के अंदर इस डेवलपमेंट को लेकर चर्चाएँ तेज़ हो गई हैं।

Continue reading on the app

खुम्बु आइसफॉल पर रुका एवरेस्ट पर्वता​रोहियों का मिशन:गाइड्स को एयरलिफ्ट कराने की तैयारी; ‘एवरेस्ट की सेहत’ सुधारने में जुटे आइसफॉल डॉक्टर

समुद्र तल से 17 हजार फीट की ऊंचाई, एवरेस्ट की कठिन डगर और चारों तरफ पसरा मौत सा सन्नाटा... यहां हवा की एक सरसराहट भी दिल की धड़कनें बढ़ा देती है, क्योंकि एक जरा सी चूक सीधे गहरी खाई या बर्फ की कब्र में ले जा सकती है। इसी बर्फीले नर्क के बीच खड़ा है एक शख्स, जिसे दुनिया ‘आइसफॉल डॉक्टर’ कहती है। दावा जांगबू शेर्पा के लिए माउंट एवरेस्ट सिर्फ पहाड़ नहीं, बल्कि ‘मरीज’ है, जिसकी सांसों की नब्ज वह हर दिन टटोलता है। पर इस हफ्ते, खुम्बु आइसफॉल के उस दो मील के खतरनाक हिस्से ने दावा और उनकी 11 सदस्यीय विशिष्ट टीम को भी खौफ में डाल दिया है। भारी बर्फबारी के कारण बहुत बड़ी नीलीस-सफेद बर्फ की दीवार (सेराक) रास्ते में खड़ी हो गई है। यह दीवार इतनी विशाल है कि इसे पार करना बेहद खतरनाक है। फिलहाल ग्राउंड जीरो पर कोशिशों में जुटे जागंबू बताते हैं,‘रास्ते हर साल बंद होते हैं, पर मैंने अपनी जिंदगी में बर्फ का ऐसा पहाड़ रास्ते के बीच कभी नहीं देखा। हमने ड्रोन उड़ाकर देखा है, इसे पार करना अभी नामुमकिन है।’ यह मामूली रुकावट नहीं है, बल्कि एक ऐसी मौत की दीवार है जिसने सैकड़ों पर्वतारोहियों के सपनों को बेस कैंप में ही कैद कर दिया है।’ जांगबू कहते हैं ‘बेस कैंप अब एक तंबू के शहर में तब्दील हो चुका है, जहां 400 से ज्यादा पर्वतारोही टकटकी लगाए उस दीवार के पिघलने का इंतजार कर रहे हैं। चढ़ाई का समय तेजी से खत्म हो रहा है। नेपाल सरकार के लिए यह बड़ा राजस्व का मामला है, इसलिए विचार किया जा रहा है कि अगर एक-दो दिन में दीवार नहीं पिघली, तो गाइड्स को एयरलिफ्ट कर ऊपर पहुं‍चाया जाए। पहाड़ पर तीन बार फतह हासिल कर चुके दावा जांगबू जानते हैं कि रास्ता खुलने के बाद भी चुनौती कम नहीं होगी। सैकड़ों लोगों का एक साथ उस संकरे रास्ते से गुजरना एक नई मुसीबत को दावत देगा। जांगबू की नजरें अभी भी उस सफेद दीवार पर टिकी हैं- उन्हें इंतजार है कि कब उनका ‘मरीज’ उन्हें आगे बढ़ने का रास्ता देगा। क्योंकि एवरेस्ट पर, आखिरी फैसला हमेशा पहाड़ का ही होता है। खतरा, इसी जगह पर 2014 में 16 गाइड्स की मौत हुई थी आइसफॉल डॉक्टर्स का काम दुनिया के सबसे खतरनाक पेशों में गिना जाता है। ये जांबाज उस वक्त पहाड़ पर चढ़ते हैं जब कोई और वहां जाने की सोच भी नहीं सकता। दरकते ग्लेशियरों के बीच रस्सियां बांधना और रसातल जैसी गहरी दरारों पर एल्युमीनियम की सीढ़ियां टिकाना बड़ी चुनौती रहती है। पर इस साल, खतरा पहले से कहीं ज्यादा है। अप्रैल 2014 की घटना इन शेरपाओं के जेहन में अब भी ताजा है, जब इसी जगह बर्फ की दीवार गिरने से 16 गाइड्स की मौत हो गई थी। वह एवरेस्ट के इतिहास का सबसे भीषण दिन था। स्थिति वैसी ही है और सुरक्षा से समझौता करना खुदकुशी के बराबर है।

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: वेपिंग मामले में रियान पराग पर जुर्माना, BCCI जल्द ले सकता है सख्त फैसला

वेपिंग कांड के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। वह आईपीएल 2026 के 40वें मैच में ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए दिखे थे। जिसके बाद अब बीसीसीआई उनके खिलाफ जल्द कोई बड़ा कदम उठा सकती है। उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएळ की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उनके खाते में डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। 

वहीं रियान पराग के खिलाफ बीसीसीआई जल्द ही सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर रहा है ताकि गलती करने वाली टीम उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए दूसरे विकल्प भी मौजूद रहें जिससे आईपीएल की रेप्यूटेशन बनी रहे। 

बता दें कि, रियान पराग ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, जो ऐसे व्यवहार से जुड़ा है जिससे खेल की बदनामी हो। वहीं राजस्थान के कप्तान ने अपनी गलती मान ली है और मैच रेफरी अमित शर्मा की सुनाई रजा कबूल कर ली है। 

गुरुवार को आईपीएल ने एक बयान में कहा है कि, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ, खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। 
Thu, 30 Apr 2026 14:27:00 +0530

  Videos
See all

Dehradun To Delhi Encounter: खौफ में अपराधी! Dehradun से Delhi तक पुलिस का एक्शन! | CM Yogi | UP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:53:39+00:00

UP Weather Update: UP में बारिश के बीच Jaunpur से आई डराने वाली तस्वीर, Train पर गिरा पेड़ | Storm #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:10:52+00:00

ममदानी ने उछाला कोहिनूर का मुद्दा [Mamdani says he would urge King Charles to return Koh‑i‑Noor] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:59:30+00:00

Iran America War Update: ईरान पर होगा बड़ा हमला, तबाही को तैयार रहे ट्रंप! |Trump | Araghchi | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T09:00:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers