Bharat Kapoor death: 80 साल की उम्र में दिग्गज एक्टर का निधन, विलेन बनकर हुए थे मशहूर
Bharat Kapoor death: मुंबई से एक दुखद खबर सामने आई है। हिंदी सिनेमा और थिएटर जगत के जाने-माने कलाकार भरत कपूर का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। सोमवार (27 अप्रैल) को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उनका निधन हो गया।
करीबी दोस्त ने बताई मौत की वजह
भरत कपूर के करीबी मित्र और अभिनेता अवतार गिल ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने PTI से बातचीत में कहा- "मुझे भरत के बेटे राहुल का फोन आया, जिन्होंने बताया कि उनके पिता का निधन दोपहर करीब 3 बजे कार्डियेक अरेस्ट से उनके घर पर हो गया। वे तीन दिनों से बीमार थे।"
उन्होंने कहा, "मैं उन्हें 50 साल से अधिक समय से जानता हूं। हमने कई नाटक किए और फिल्मों में साथ काम किया। हम लगातार संपर्क में थे, लेकिन एक हफ्ते तक हमारी बात नहीं हुई। मेरे लिए यह एक बड़े भाई, एक मार्गदर्शक और एक दोस्त को खोने जैसा है।"
अशोक पंडित ने दी श्रद्धांजलि
फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने भारत कपूर को एक बेहतरीन इंसान और कलाकार बताते हुए उनके साथ बिताए पुराने दिनों को याद किया।
भरत कपूर की यादगार फिल्में
भारत कपूर ने अपने करियर में कई फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। ‘हिंदुस्तान की कसम’, ‘सोने पे सुहागा’ और ‘बलिदान’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। वहीं ‘बरसात’, ‘आखिरी रास्ता’, ‘नूरी’, ‘राम बलराम’ और ‘इंकार’ जैसी फिल्मों में उनके नकारात्मक किरदारों ने उन्हें खास पहचान दिलाई।
भारत कपूर अपने पीछे पत्नी लोपा, बेटे राहुल और सागर को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी कविता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनके निधन से फिल्म और रंगमंच जगत में शोक की लहर है।
Bihar 2 Year BEd Admissions Online Form 2026
Bihar 2 Year B.Ed Admission Test CET BEd Admissions 2026 Apply Online Form Post Update Date: 28-04-2026 Short Description : Babasaheb Bhimrao Ambedkar University (BBAU) has released the Information Brochure for Combined B.Ed Entrance Exam Can Apply Online from 27/04/2026 to 18/05/2026.candidates should read the Bihar CET BEd 2026 information brochure for all the information related to ...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Sarkarinaukrijobalert.com
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)




