Ranveer Deepika Photos: बेबी बंप छुपाते दिखीं दीपिका पादुकोण, ऑल-डेनिम लुक में छाया लुक; रणवीर सिंह का दिखा प्रोटेक्टिव अंदाज
Ranveer Deepika Photos: बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खबर से फैंस को सरप्राइज देने के बाद, अब दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए निकल पड़ी हैं।
Engine Comparison: कार खरीदने से पहले जान लें, कौन सा इंजन है किफायती और मेंटेनेंस में सस्ता?
Engine Comparison: कार खरीदते समय अक्सर लोग डिज़ाइन, फीचर्स और कीमत पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन सही इंजन का चुनाव उतना ही जरूरी होता है। इंजन ही तय करता है कि आपकी कार रोजमर्रा के इस्तेमाल में कितनी आरामदायक, पावरफुल और किफायती होगी। ऐसे में नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) और टर्बो इंजन के बीच का फर्क समझना बेहद जरूरी है।
शहर के लिए बेहतर: नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन
अगर आपकी ड्राइविंग ज्यादातर शहर के ट्रैफिक में होती है, तो नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन एक बेहतरीन विकल्प है। यह इंजन वातावरण से सीधे हवा खींचकर काम करता है, जिससे इसका रिस्पॉन्स स्मूद और तुरंत मिलता है। यही कारण है कि Maruti Suzuki Swift और Hyundai Grand i10 जैसी कारों में यह तकनीक काफी भरोसेमंद मानी जाती है। ट्रैफिक में बार-बार ब्रेक और एक्सीलरेशन के दौरान यह इंजन ज्यादा सहज महसूस होता है।
हाईवे पर परफॉर्मेंस: टर्बो इंजन
वहीं, अगर आप अक्सर हाईवे पर लंबी दूरी तय करते हैं या तेज ओवरटेकिंग की जरूरत होती है, तो टर्बो इंजन आपके लिए बेहतर रहेगा। टर्बो इंजन अतिरिक्त पावर और टॉर्क प्रदान करता है, जिससे कार की परफॉर्मेंस बेहतर हो जाती है। Tata Nexon और Kia Sonet जैसे मॉडल इस सेगमेंट में शानदार विकल्प हैं।
बजट और मेंटेनेंस का फर्क
बजट के लिहाज से नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन ज्यादा किफायती साबित होता है। इसकी बनावट सरल होने के कारण सर्विसिंग और रिपेयर का खर्च कम आता है। वहीं, टर्बो इंजन में टर्बोचार्जर और इंटरकूलर जैसे एडवांस पार्ट्स शामिल होते हैं, जिससे इसका मेंटेनेंस थोड़ा महंगा हो सकता है। साथ ही, टर्बो लैग की समस्या के कारण कम स्पीड पर पावर मिलने में हल्की देरी भी महसूस हो सकती है।
किसे चुनना सही रहेगा?
अगर आपकी सालाना रनिंग कम है और आप कम खर्च वाला, भरोसेमंद विकल्प चाहते हैं, तो NA इंजन बेहतर रहेगा। लेकिन अगर आप ज्यादा पावर, बेहतर परफॉर्मेंस और लोड के साथ ड्राइविंग करते हैं, तो टर्बो इंजन एक समझदारी भरा निवेश साबित होगा।
(मंजू कुमारी)
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Republic Bharat
Haribhoomi











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





