Responsive Scrollable Menu

'6-7 साल में भारत को हराना नामुमकिन होगा...', शोएब अख्तर को भा गई IPL की ये बात, PCB को दी भारत से सीखने की सलाह

IPL 2026 में खूब धूम-धड़ाका चल रहा है. गेंदबाज और बल्लेबाजों के बीच कड़ी प्रतिद्वंदिता देखने को मिल रही है. आईपीए में दुनियाभर के खिलाड़ी खेलते हैं और सभी की नजरें इसपर टिकी रहती हैं. मौजूदा समय में आईपीएल 2026 में कुछ युवा खिलाड़ियों ने खासतौर पर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम यकीनन शामिल है. अब पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह आईपीएल में भारत की प्रतिभाओं को देखकर हैरान हैं.

शोएब अख्तर हैं भारतीय प्रतिभाओं को देखकर हैरान

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने एक बयान दिया है कि वह आईपीएल में भारतीय प्रतिभाओं को देखकर हैरान हैं. उनका कहना है कि यदि ऐसा ही चलता रहा, तो अगले 6-7 साल में भारत को कोई टीम हरा नहीं पाएगी.

शोएब अख्तर ने कहा, "आईपीएल में प्रतिभाओं का भंडार देखकर मैं सचमुच दंग रह गया हूं, और मुझे लगता है कि अगले 6-7 सालों में कोई भी टीम भारत को हरा नहीं पाएगी. ओपनिंग पोजीशन के लिए प्रतिस्पर्धा देखिए, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ी पहले से ही मौजूद थे, और अब प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और शुभमन गिल जैसे नाम भी जुड़ गए हैं. सिर्फ एक पोजीशन के लिए ही 6-7 ऐसे बल्लेबाज हैं जो नियमित रूप से भारत के लिए खेल सकते हैं. "

PCB को भारत से चाहिए सीखना

शोएब अख्तर ने भारत की तो तारीफ की, साथ ही साथ उन्होंने ये भी कह डाला है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत से सीखना चाहिए. उन्होंने आगे कहा, "भारत में इस समय प्रतिभा का स्तर अविश्वसनीय है. हम पहले से ही भारत से मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, और अगले 5-6 सालों में यह और भी मुश्किल हो सकता है. भारत को देखते हुए, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इससे जरूर कुछ सीखना चाहिए."

ये भी पढ़ें: भुवनेश्वर कुमार ने 25 साल के गेंदबाज से छीनी पर्पल कैप, IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले 5 गेंदबाजों के नाम

Continue reading on the app

'मुझे भी नहीं पता क्या हुआ', DC की शर्मनाक हार पर Captain Axar Patel का हैरान करने वाला बयान

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 में अपनी टीम की नौ विकेट से करारी शिकस्त के बाद कहा कि उन्हें भी नहीं पता चला कि टीम ने इतनी जल्दी विकेट कैसे गंवा दिए, लेकिन बल्लेबाजों को इसके लिए व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेनी होगी। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर सोमवार को यहां कैपिटल्स के बल्लेबाज भुवनेश्वर कुमार (पांच रन पर तीन विकेट) और जोश हेजलवुड (12 रन पर चार विकेट) के सामने बेबस नजर आए।

टीम ने चार ओवर के अंदर ही आठ रन पर छह विकेट गंवा दिए। टीम की पारी 16.3 ओवर में 75 रन पर सिमट गई। अक्षर ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में बल्लेबाजों की विफलता के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्हें भी नहीं पता कि टीम ने चार ओवर के अंदर छह विकेट कैसे गंवा दिए। अक्षर ने कहा, ‘‘हमारी किस्मत थोड़ी खराब रही। हमने शुरुआती 15-16 गेंदों पर ही छह विकेट गंवा दिए। मुझे भी पता नहीं चला कि यह कैसे हुआ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी खिलाड़ी के लिए व्यक्तिगत तैयारी जरूरी है। आप यह कह सकते हैं कि टीम के तौर पर ट्रेनिंग करनी चाहिए, लेकिन हर खिलाड़ी को हर तरह की पिच और शीर्ष स्तर की गेंदबाजी के खिलाफ खेलने के लिए खुद जिम्मेदारी लेनी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जब भी खेलता हूं, चाहे अंतरराष्ट्रीय मैच हो, आईपीएल हो या घरेलू क्रिकेट, पर्याप्त व्यक्तिगत तैयारी के बिना मैदान पर नहीं उतरता हूं।’’ उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के दिमाग में शायद पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने रिकॉर्ड स्कोर का बचाव नहीं कर पाने की बात हावी थी। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि पिछले मैच की बातें खिलाड़ियों के दिमाग में थीं। इतना बड़ा स्कोर डिफेंड नहीं कर पाने की बात कहीं न कहीं असर डाल रही थी।’’

उन्होंने कहा कि शुरुआत में तेज गेंदबाजों को फायदा मिल रहा था, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ इसका असर कम होता गया। इस हरफनमौला खिलाड़ी ने कहा, ‘‘शुरुआत में गेंद थोड़ी स्विंग कर रही थी। जब आप पहली पारी में 60–70 रन बनाते हैं, तो गेंदबाजों के मन में यह रहता है कि यह कम स्कोर है। जिस तरह हमने बल्लेबाजी की, उसके बाद हमारे गेंदबाजों को दोष नहीं दिया जा सकता।’’ आईपीएल में मैच जीतने के दबाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘आईपीएल में हर मैच दबाव भरा होता है। ऐसा नहीं है कि अब सिर्फ आगे के मैचों में ही दबाव होगा। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपनी प्रक्रिया पर ध्यान दें और हर दिन तैयारी करें। यह नहीं सोच सकते कि आसान जीत मिलेगी।’’

लगातार तीसरी हार के बाद कैपिटल्स की टीम तालिका में सातवें स्थान पर है और उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ थोड़ी मुश्किल हो गई है। अक्षर को हालांकि टीम से वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास अभी मैच बचे हैं। हमें एक टीम के रूप में लड़ना है। नतीजे हमारे नियंत्रण में नहीं हैं, लेकिन प्रयास जरूर हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर आपको बहुत कुछ सीखना होता है। सिर्फ खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि सपोर्ट स्टाफ और टीम से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करना होता है। आपके पास दो विकल्प होते हैं—या तो आप किसी पर उंगली उठाएं और बहाने बनाएं, या टीम के रूप में साथ रहकर तैयारी करें। हम एकजुट होकर लड़ेंगे।’’ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की उपलब्धता पर अक्षर ने कहा, ‘‘वह टीम से जुड़ चुके हैं और एक मई के बाद खेल सकते हैं। उनके ‘वर्कलोड’ पर नजर रखी जा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

PSL 2026: स्टीव स्मिथ ने ड्रेसिंग रूम में किया तोड़फोड़, पीएसएल मैच में आउट हुए तो कर दिया बवाल, वीडियो वायरल

PSL 2026 Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ इस समय में पाकिस्तान पीएसएल 2026 में हिस्सा ले रहे हैं. इस लीग में स्मिथ मुल्तान सुल्तान की टीम में है. हैदराबाद किंग्समेन के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ आउट होे के बाद इतना बौखला गए कि ड्रेसिंग रूम में उन्होंने बैट को जोर से पटक दिया. इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है. Thu, 30 Apr 2026 12:33:19 +0530

  Videos
See all

Share Market Crash India: जंग से शेयर बाजार पड़ा ठप, दर्ज हुई भारी गिरावट! |Breaking News | WAR #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:08:05+00:00

UP Assembly Special Session: विशेष सत्र से पहले महिलाएं CM योगी की ये बात सुन लें | CM Yogi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:10:39+00:00

Paracetamol Syrup Warning : Parents Alert! बच्चों की दवा पर बड़ा खतरा Kids Medicine Alert #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:10:04+00:00

जम्मू–श्रीनगर Vande Bharat ट्रेन शुरू...अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी | Jammu Srinagar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T08:16:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers