Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर मिसाइल अटैक, 7 की मौत:75 घायल; 6 PAK सैनिकों की मौत के बाद किया जवाबी हमला

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत कुनार में सोमवार को हुए हमलों में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में यूनिवर्सिटी के छात्र, बच्चे और आम नागरिक शामिल हैं। ‌‌‌BBC के मुताबिक स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि राजधानी असदाबाद में घरों के साथ-साथ सैयद जमालुद्दीन अफगानी यूनिवर्सिटी को भी निशाना बनाया गया। तालिबान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्लाह फितरत ने आरोप लगाया है कि ये हमले पाकिस्तान की तरफ से किए गए। उनका कहना है कि सोमवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुए इन हमलों में मोर्टार और रॉकेट दागे गए। वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय का कहना है कि यूनिवर्सिटी और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने की खबरें पूरी तरह गलत हैं। पाकिस्तान के 6 सैनिकों की मौत, एक बंधक इससे पहले रविवार को अफगानिस्तान के कंधार इलाके में पाकिस्तान के साथ सीमा पर फिर हिंसक झड़प की घटना हुई थी। खामा प्रेस ने सूत्रों के हवाले से दावा किया कि स्पिन बोल्डक इलाके में रात के दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग हुई। इसमें पाकिस्तान के छह सैनिक मारे गए। यह भी कहा गया कि एक सैनिक को बंधक बनाकल ले गए। आधी रात चलाए गए इस ऑपरेशन में तालिबानी लड़ाके पाकिस्तानी सैनिकों के हथियार भी लेकर चले गए थे। हालांकि, इन दावों की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि झड़प तब शुरू हुई जब देर रात पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार फायरिंग हुई, जिसमें एक स्थानीय बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद तालिबान ने जवाबी हमला किया। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल है… मार्च में दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ यह घटनाएं ऐसे समय पर हुई है जब दोनों देशों के बीच पहले से ही तनाव बना हुआ है। पाकिस्तान ने मार्च में राजधानी काबुल में एक नशा मुक्ति केंद्र पर भी हमला किया था, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत का दावा किया गया था। दोनों देशों के बीच मार्च में एक सीजफायर हुआ था, जिससे कई हफ्तों से चल रही खूनखराबे वाली झड़पें रुकी थीं, लेकिन अब हालात फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। चीन के अलावा तुर्किए, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब भी इस विवाद को खत्म कराने की कोशिश कर चुके हैं। पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग जैसे हालात पाकिस्तान और अफगानिस्तान में इस साल संघर्ष की शुरुआत 22 फरवरी को हुई थी। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की थी। पाकिस्तान के उप गृह मंत्री तलाल चौधरी ने दावा किया था कि सीमावर्ती इलाकों में TTP के ठिकानों पर कार्रवाई में कम से कम 70 लड़ाके मारे गए। बाद में पाकिस्तानी अखबार डॉन ने यह संख्या 80 तक पहुंचने का दावा किया था। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 27 फरवरी को पाकिस्तान पर हमला किया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि पाकिस्तान को 'सही समय पर कड़ा जवाब' दिया जाएगा। मंत्रालय ने इन हमलों को देश की संप्रभुता का उल्लंघन बताया था। पाकिस्तान लंबे समय से अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर दबाव बनाता रहा है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल किसी भी आतंकी संगठन को न करने दे। इस्लामाबाद का आरोप है कि TTP अफगानिस्तान से ऑपरेट हो रहा है, जबकि तालिबान सरकार इन आरोपों से लगातार इनकार करती रही है। पाकिस्तान और TTP में लड़ाई क्यों? 2001 में अमेरिका के अफगानिस्तान पर हमले के बाद पाकिस्तान ने अमेरिका का साथ दिया। इससे TTP नाराज हो गया, वह इसे इस्लाम के खिलाफ मानता था। TTP का मानना है कि पाकिस्तान सरकार सच्चा इस्लाम नहीं मानती है, इसलिए वो उसके खिलाफ हमला करता है। TTP का अफगान तालिबान के साथ गहरा जुड़ाव है। दोनों समूह एक-दूसरे को समर्थन देते हैं। 2021 में अफगान तालिबान के सत्ता में आने के बाद पाकिस्तान ने TTP को निशाना बनाकर अफगानिस्तान में हमले किए। PAK-अफगान संघर्ष से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… अफगान क्रिकेटर्स काबुल एयरस्ट्राइक पर भड़के: नवीन ने कहा- पाकिस्तान और इजरायल में कोई फर्क नहीं; राशिद बोले- हम फिर से उठ खड़े होंगे पाकिस्तान ने सोमवार रात एक बार फिर अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक की है। पाकिस्तानी एयरफोर्स के लड़ाकू विमानों ने राजधानी काबुल के कई इलाकों को निशाना बनाया, जिनमें एक हॉस्पिटल भी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक इसमें 400 लोगों की मौत हो गई, वहीं 250 से ज्यादा घायल हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में 2 विस्फोटक ड्रोन मार गिराए:अफगानिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया; पहले PAK ने काबुल पर एयरस्ट्राइक की पाकिस्तान में पिछले हफ्ते शुक्रवार को राजधानी इस्लामाबाद पर विस्फोटकों से भरे दो ड्रोन से हमला हुआ था, जिन्हें सुरक्षा एजेंसियों ने मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक ड्रोन फैजाबाद इलाके के पास गिरा, जबकि दूसरा I-9 सेक्टर में गिराया गया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Akhilesh Yadav Daughters: प्रिया सरोज संग IPL मैच देखने पहुंचीं अखिलेश यादव की बेटियां, छाया सादगी भरा अंदाज- PHOTOS

Akhilesh Yadav Daughters: समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की बेटियां हाल ही में सांसद प्रिया सरोज संग IPL 2026 का मैच देखने पहुंची। स्टेडियम से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया वायरल हो गई हैं।

Continue reading on the app

  Sports

किसके कहने पर क्रुनाल लगा रहे हैं बल्लेबाजों के सिर पर निशाना, कैसे जोड़ा तरकश में खतरनाक तीर, IPL 2026 की नई खोज

कृणाल ने कहा, 'अब रन-अप शुरू करने से पहले ही सोचना पड़ता है कि गेंद कहां डालूं, क्योंकि लगता है बल्लेबाज हर गेंद को छक्के के लिए मारेंगे.' उन्होंने कहा, 'इसी वजह से मैंने बाउंसर को अपने खेल में शामिल किया. हालांकि, मैं प्रैक्टिस सेशन में बाउंसर का ज्यादा अभ्यास नहीं करता, क्योंकि इसमें मेहनत लगती है Tue, 28 Apr 2026 14:12:02 +0530

  Videos
See all

IPS Ajay Pal Sharma News: Bengal Election में किस IPS की एंट्री से मचा बवाल |UP Singham |TMC Vs BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:33:58+00:00

Pramod Krishnam। “Congress नेताओं की बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है, क्योंकि उन्होंने Rahul Gandhi को...” #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:41:11+00:00

Maharashtra: मीरा भायंदर में जिहादी हमलावर का ISIS कनेक्शन! Terror Attack | Mira Bhayandar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:38:29+00:00

Pramod Krishnam। Mamata Banerjee। “Rahul Gandhi को मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, आभार...”। #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T09:35:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers