Responsive Scrollable Menu

पाकिस्तान सुपर लीग के प्ले-ऑफ में फैंस को एंट्री:प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दी मंजूरी; कम ईंधन खर्च और पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करने की सलाह

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के अंतिम चरणों के लिए स्टेडियम में दर्शकों को आने की अनुमति दे दी है। सोमवार के फैसले के तहत अब फैंस PSL के तीन प्ले-ऑफ मैचों और फाइनल का लुत्फ उठा सकेंगे। पहले सरकार ने केवल 3 मई को लाहौर में होने वाले फाइनल के लिए अनुमति दी थी, लेकिन फ्रेंचाइजी मालिकों की मांग पर अब पूरे प्ले-ऑफ राउंड के लिए मंजूरी दी गई है। ईरान युद्ध के चलते मैच बंद दरवाजों के पीछे हो रहे थे इस साल पाकिस्तान का यह सबसे बड़ा स्पोर्ट्स टूर्नामेंट पिछले महीने 'बंद दरवाजों' के पीछे शुरू हुआ था। ईरान युद्ध के कारण ईंधन (Fuel) की कीमतें बढ़ रही थीं, इसलिए सरकार ने जनता से घरों में रहने और कम यात्रा की अपील की थी। इसी अभियान में PCB ने दर्शकों के स्टेडियम आने पर पाबंदी लगाई थी ताकि गाड़ियों का इस्तेमाल कम हो। गृह मंत्री और PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने घोषणा की पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने 'X' पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी, जो आंतरिक मामलों के मंत्री भी हैं, ने इस्लामाबाद में प्रधानमंत्री शरीफ से मुलाकात के बाद यह जानकारी दी। नकवी ने 'X' पर कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि फैंस मैच देखने आएं, लेकिन राष्ट्रीय बचत अभियान के तहत सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें या ईंधन की खपत कम रखें। खर्च कम करने के लिए 6 के बजाय 2 वेन्यू पर लीग हो रही है आर्थिक चुनौतियों के कारण PCB ने इस बार PSL के वेन्यू घटाए थे। पहले टूर्नामेंट 6 शहरों में होना था, जिसे घटाकर लाहौर और कराची तक सीमित किया गया। सरकार का तर्क था कि जब जनता से घर से काम करने और बिजली-ईंधन बचाने को कहा जा रहा है, तो रोज 30 हजार लोगों का स्टेडियम पहुंचना सही नहीं होगा। अब हालात की समीक्षा के बाद पाबंदियां हटा दी गई हैं। ------------------------------ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कोहली IPL में 9 हजार रन बनाने वाले पहले बैटर:दिल्ली का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर; बेंगलुरु ने 81 बॉल रहते मैच जीता; मोमेंट्स-रिकॉर्डस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से हरा दिया। सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली की बल्लेबाजी फ्लॉप रही। टीम ने पावरप्ले का सबसे कम स्कोर बनाया। दिल्ली की पारी 75 रन पर ढेर हो गई। जवाब ने बेंगलुरु ने 81 गेंद रहते टारगेट हासिल कर लिया। 23 रन बनाकर नाबाद रहने वाले विराट कोहली IPL इतिहास में 9 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। पूरी खबर

Continue reading on the app

सिक्किम से प्रभावित पीएम मोदी बोले, अगर यहां के ऑर्किड नहीं देखे तो आपने असली सुंदरता नहीं देखी

गंगटोक, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिक्किम के राज्यत्व के 50वें वर्ष के समापन समारोह में हिस्सा लेते हुए नॉर्थ ईस्ट और सिक्किम को लेकर कई अहम बातें कहीं। उन्होंने कहा कि सिक्किम और पूरा पूर्वोत्तर केवल देश का हिस्सा नहीं, बल्कि 'भारत की अष्टलक्ष्मी' है, जो देश की समृद्धि और शक्ति का प्रतीक है।

Continue reading on the app

  Sports

रेड बॉल ने सिखाया व्हाइट गेंद पर कंट्रोल, भुवी ने बताया कैसे करते है पावरप्ले में बॉलिंग का प्लान, बल्लेबाजों ने गेम बदल दिया

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मानना है कि बल्लेबाज अब पावरप्ले में भी गेंद स्विंग होने पर रुकते नहीं हैं. पहले हालात का ज्यादा सम्मान होता था, लेकिन अब लगातार आक्रामकता है. इसी वजह से गेंदबाजों की सोच बदलनी जरूरी है, डिफेंसिव होना गलत नहीं है, यह प्लान के मुताबिक गेंदबाजी करने और कमजोरियों को निशाना बनाने की बात है. Tue, 28 Apr 2026 18:34:39 +0530

  Videos
See all

Bengal Election 2nd Phase Voting: बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग से पहले बड़ी खबर | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:36:00+00:00

Breaking News: Bengal में सुरक्षा पर मुख्य चुनाव अधिकारी का बयान- पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात | AajTak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:37:12+00:00

Viral Video | अधिकारी ने मांगा सबूत तो ड्रिप लगाकर पहुंचीं सेविका | #viralvideo #bihar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:34:37+00:00

Shorts | Akhilesh Yadav का पुतला फूंकने में जली खुद मिलने पहुंचे सपा प्रमुख | Anupma Jayaswal #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-28T13:35:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers