Vastu Tips: गर्मी में लगवाने जा रहे हैं एसी, तो यहां जानिए सही दिशा और वास्तु के ये नियम
गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच लोग घर में एसी लगवा रहे हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार एसी की सही दिशा बेहद महत्वपूर्ण होती है. दक्षिण-पूर्व दिशा में एसी लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और सुख-शांति का माहौल बना रहता है.
PM Modi Speech: रेल, रोपवे और टूरिज्म… सिक्किम के 50 साल पर क्या बोले PM मोदी?
PM Modi Sikkim Visit: सिक्किम की खूबसूरत वादियों में इस बार सिर्फ नज़ारे ही नहीं, बल्कि विकास की नई तस्वीर भी नजर आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के दौरान उन्होंने साफ कहा अब सिक्किम को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने का काम तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में इसका फायदा सीधे यहां के लोगों को मिलेगा. प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य में नेशनल हाईवे, रिंग रोड और रेलवे जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर तेजी से काम चल रहा है. उन्होंने सेवक-रंगपो रेल लाइन का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट को सालों पहले मंजूरी मिल गई थी, लेकिन काम आगे नहीं बढ़ पाया. अब बीजेपी सरकार के आने के बाद इसमें तेजी आई है और पहली बार सिक्किम तक रेल पहुंचने जा रही है. टूरिज्म को लेकर भी प्रधानमंत्री ने बड़ा विजन सामने रखा. उन्होंने कहा कि सिक्किम में रोपवे, स्काई वॉक और बॉर्डर टूरिज्म जैसे नए आइडियाज पर काम हो रहा है, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी और स्थानीय लोगों की कमाई भी बढ़ेगी. उन्होंने देशभर के लोगों से अपील की कि जब भी घूमने जाएं तो लोकल प्रोडक्ट जरूर खरीदें ताकि छोटे-छोटे गांवों में रहने वाले लोगों को सीधा फायदा मिल सके. स्पोर्ट्स सेक्टर की बात करें तो प्रधानमंत्री ने कहा कि सिक्किम के युवाओं ने फुटबॉल, बॉक्सिंग और आर्चरी जैसे खेलों में देश का नाम रोशन किया है. अब 'खेलो इंडिया' और 'फिट इंडिया' जैसे अभियानों के जरिए यहां की प्रतिभाओं को और आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है. साथ ही, स्टेट स्पोर्ट्स एकेडमी और नए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट्स पर भी काम जारी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18



















