Responsive Scrollable Menu

गुजरात निकाय चुनाव- 10,050 सीटों में 732 निर्विरोध चुने गए:भाजपा 712 पर आगे; कांग्रेस ने गांधीनगर जिला पंचायत सीट जीती

गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के मंगलवार को वोटों की गिनती जारी है। 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। 10,050 सीटों में से 732 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है, जिनमें भाजपा 712 सीटों पर आगे है। वहीं, गांधीनगर जिला पंचायत की भोयान सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मंजुलाबेन ने 1374 वोटों से जीत दर्ज की है। गुजरात में 26 अप्रैल को रविवार को स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 नगर निगमों में 55.1% मतदान हुआ। नगरपालिकाओं में 65.53%, जिला पंचायतों में 66.64% और तालुका पंचायतों में 67.26% वोटिंग दर्ज की गई। पिछले चुनाव में बीजेपी ने 8,470 में से 6,236 सीटें जीती थीं 2021 के स्थानीय चुनाव में BJP ने शानदार जीत हासिल की थी। पार्टी नगरपालिकाओं की 8,470 सीट में से 6,236 सीट जीती थीं। BJP ने तब सभी छह नगर निगमों के अलावा 81 नगरपालिकाओं, 32 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों पर अपना दबदबा बनाए रखा था। वहीं, अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी AIMIM के 7 पार्षद चुने गए थे। आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात की राजनीति में एक मजबूत तीसरी ताकत के रूप में एंट्री की थी। सूरत नगर निगम में आप ने 120 में से 27 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया था। AAP इस बार 5,000 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अन्य उम्मीदवारों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, एआईएमआईएम और निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। 2015 के चुनावों में भाजपा को पंचायतों में सबसे बड़ा झटका लगा था। कुल 31 में से भाजपा केवल 8 जिला पंचायतों में ही जीत हासिल कर सकी थी। वहीं कांग्रेस ने 23 जिला पंचायतों में अपना दबदबा कायम रखते हुए भाजपा के कमल को हरा दिया था। --------- ये खबर भी पढ़ें… गुजरात न‍िकाय चुनाव में 57.8% वोटिंग:मतदान के दौरान हार्ट अटैक से जामनगर नगर निगम में AAP कैंडिडेट समेत 3 की मौत गुजरात में स्थानीय और नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ। इसमें 57.08% मतदान दर्ज किया गया है। 15 नगर निगमों में 49%, 84 नगर निगमों में 58.12%, 34 जिला पंचायतों में 60.21% और 260 तालुका पंचायतों में 61% मतदान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

हाथ-पैर का ठंडा होना सिर्फ शरीर में परिवर्तन नहीं, बल्कि इन बीमारियों का है संकेत

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। कुछ लोगों को हाथ-पैर के ठंडा रहने या फिर सुन्न रहने की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह शरीर के भीतर होने वाला सामान्य परिवर्तन नहीं, बल्कि शरीर की आंतरिक कमजोरी का संकेत है। इसे नजरअंदाज करना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

बल्लेबाज को 'क्लीन बोल्ड' करने वाले पक्षी की पिच पर हुई मौत, गेंदबाज ने किया विकेट क्लेम, बैटर का बवाल, फंस गए अंपायर

1969 में शेफील्ड शील्ड के एक मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने क्रिकेट के नियमों और मानवीय संवेदनाओं के बीच एक अनोखी लकीर खींच दी. यह कहानी है महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्रेग चैपल, बल्लेबाज जॉन इनवेरारिटी और एक अभागे 'स्वैलो'  पक्षी की. Thu, 30 Apr 2026 16:44:15 +0530

  Videos
See all

कच्चे तेल की कीमतों में आई रिकॉर्ड तेजी #crudeoilprice #iran #shorts #shortsviralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:41:47+00:00

Jaipur में 47 मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित | Today News | Rajasthan | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:43:42+00:00

मीलॉर्ड के मदरसा प्रेम POSTMORTEM! | Allahabad High Court | Madrasa | UP | Muslim | Bindas Bol #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:43:12+00:00

Oil Prices: Iran की तरफ से America के जख्मों पर नमक छिड़कने वाला बयान आया | US-Iran War | Ghalibaf #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-30T11:39:55+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers