Stock Market Today: शेयर बाजार में फिर आई गिरावट, सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी नरमी
Stock Market Today: शेयर बाजार में सोमवार के उछाल के बाद आज एक बार फिर से गिरावट देखने को मिल रही है. शुरुआती कारोबार में बाजार के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज की गई. लेकिन कुछ देर बाद ये 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. इस दौरान निफ्टी50 टूटकर 24,050 अंक से नीचे फिसल गया.
शेयर बाजार में फिर दिखी गिरावट
मंगलवार सुबह सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली. सुबह 10 बजे से पहले सेंसेक्स 208.84 अंक गिरकर 77,094.79 पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी50 42.8 अंक टूटकर 24,049.90 के स्तर पर आ गया. वहीं आज के शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत 24 पैसे गिरकर 94.39 पर आ गई. हालांकि, सुबह करीब पौने दस बजे सेंसेक्स 57.32 यानी 0.07 प्रतिशत के उछाल के साथ 77,360.95 पर कारोबार करता दिखा. जबकि निफ्टी 45.85 अंक यानी 0.19 फीसदी चढ़कर कारोबार करता दिखा.
खबर अभी अपडेट हो रही है....
Swami Ramdev Health Tips: मोटापे और कमर दर्द की समस्या से हैं परेशान, स्वामी रामदेव से जानिए ये रामबाण योगासन, तुरंत मिलेगा आराम
Swami Ramdev Health Tips: आजकल गलत लाइफस्टाइल और लंबे समय तक बैठने की आदत के कारण मोटापा और कमर दर्द आम समस्या बन गई है. ऐसे में योग एक प्राकृतिक और सबसे अच्छा उपाय है. नियमित योगाभ्यास से शरीर फिट रहता है और दर्द से भी राहत मिलती है. हाल ही में स्वामी रामदेव ने अपने फेसबुक लाइव के जरिए कुछ ऐसे 5 योगासन के बारे में बताया है जो वजन कम करने और कमर दर्द को दूर करने में मददगार हैं.
यहां देखें लाइव वीडियो
स्वामी रामदेव से जानें रामबाण योगासन
भुजंगासन
भुजंगासन कमर और रीढ़ की हड्डी के लिए बेहद फायदेमंद है. इस आसन में शरीर सांप की तरह ऊपर उठता है. इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं. हथेलियां कंधों के पास रखें. धीरे-धीरे शरीर को ऊपर उठाएं. इस आसन को करने के फायदे कमर दर्द में राहत, रीढ़ की लचीलापन बढ़ता है, पेट की चर्बी कम करने में मदद करता है.
मर्कटासन
यह आसन खासतौर पर कमर की जकड़न और तनाव को कम करने के लिए किया जाता है. इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटें. घुटनों को मोड़ें. अब पैरों को दाएं-बाएं घुमाएं. इस आसन को करने से कमर का दर्द कम होता है, रीढ़ को आराम मिलता है और शरीर में लचीलापन आता है.
उत्तानपादासन
अगर आप पेट की चर्बी कम करना चाहते हैं, तो यह आसन बेहद असरदार है. स्वामी रामदेव ने वीडियो के जरिए बताया कि इसे करने के लिए पीठ के बल लेटकर दोनों पैरों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं. कुछ सेकंड रोकें. इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है, कमर मजबूत बनती है और पाचन तंत्र बेहतर होता है.
पवनमुक्तासन
यह आसन पेट और कमर दोनों के लिए फायदेमंद है. इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेटकर घुटनों को छाती की ओर लाएं और हाथों से पकड़ें. इस आसन को करने से गैस और कब्ज में राहत मिलती है, कमर दर्द कम होता है और पेट के अंग स्वस्थ रहते हैं.
चक्की आसन
यह आसन पेट और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करता है. इस आसन को करने के लिए जमीन पर बैठकर पैरों को फैलाएं. हाथों को घुमाते हुए चक्की चलाने जैसा मूवमेंट करें. इस आसन को करने से पेट की चर्बी कम होती है. कमर मजबूत बनती है और शरीर में ऊर्जा बढ़ती है.
नियमित अभ्यास क्यों है जरूरी?
योग का पूरा लाभ तभी मिलता है जब आप इसे रोज करें. शुरुआत धीरे-धीरे करें. सही तरीके से अभ्यास करें. अगर दर्द ज्यादा है तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें. मोटापा और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए दवाओं पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है. सही योगासन अपनाकर आप प्राकृतिक तरीके से स्वस्थ रह सकते हैं. ये 5 योगासन आपकी दिनचर्या का हिस्सा बन सकते हैं और आपको फिट और दर्दमुक्त जीवन दे सकते हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















