बुरहानपुर की बेटी भूमि तारे ने यूट्यूब का सहारा लेकर वेस्ट चीजों से बेस्ट चीज बनाना सीखा है. वह कचरे से इस कई शानदार आइटम को तैयार करती हैं. भूमि की कलाकारी की पूरे जिले में प्रशंसा हो रही है और उसका सामाजिक संगठनों ने स्वागत सम्मान भी किया है. उन्होंने पानी की बोतल, पानी की चेन और मोटरसाइकिल और कार के टायर से अलग-अलग डिजाइनिंग वस्तुएं बनाई हैं
चंदौली के साहूपुरी स्थित महर्षि वेद व्यास मंदिर अपनी अनोखी धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं के लिए प्रसिद्ध है. मान्यता है कि महाभारत के बाद वेद व्यास ने काशी विश्वनाथ को श्राप दिया था, जिसे बाद में शांत किया गया. यहां बिना नंदी के शिवलिंग और व्यास जी के दर्शन के बाद ही काशी यात्रा पूर्ण मानी जाती है.
PBKS vs RR: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स इस समय सबसे खतरनाक टीमों में गिनी जा रही। टीम की बल्लेबाजी शानदार लय में है और हर मैच में बड़े स्कोर बना रही। अब पंजाब का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा, जहां सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या राजस्थान इस तूफानी टीम को रोक पाएगी?
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी इस सीजन कमाल की रही। टीम के लिए प्रियांश आर्य पावरप्ले में तेज शुरुआत देते हैं जबकि प्रभसिमरन सिंह रन गति बनाए रखते हैं। कूपर कोनोली भी मौके पर असर छोड़ रहे। इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर आते हैं, जो इस सीजन शानदार लय में दिखे हैं। आखिरी ओवर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह तेजी से रन जोड़ते।
पंजाब का रनरेट सबसे बेहतर पंजाब ने इस सीजन अब तक 6 बल्लेबाजी पारियों में 11.74 रन प्रति ओवर की रफ्तार से रन बनाए हैं, जो आईपीएल इतिहास में सबसे तेज है। टीम का प्रति विकेट औसत 43.83 है, जो अब तक किसी भी टीम का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। शनिवार को टीम ने 265 रन का लक्ष्य हासिल कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज भी कर दिखाया। पंजाब के 7 मैचों में 13 अंक हैं।
राजस्थान के पास क्या है जवाब? राजस्थान रॉयल्स को अगर यह मैच जीतना है तो गेंदबाजों को कमाल करना होगा। जोफ्रा आर्चर इस सीजन शानदार फॉर्म में हैं। उनके 13 विकेट काफी असरदार रहे हैं। कई बार उन्होंने पहली ही गेंद पर विकेट लेकर विरोधी टीम को झटका दिया है। नांद्रे बर्गर भी अच्छे दिखे हैं। उनके खिलाफ 46 प्रतिशत शॉट्स गलत टाइमिंग वाले रहे हैं, जो इस सीजन किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा है।
बल्लेबाजी चिंता का कारण राजस्थान के लिए सिर्फ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ही रन बना रहे। वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है, जबकि यशस्वी स्थिरता दे रहे हैं। लेकिन नंबर 4 से 8 तक बल्लेबाजी बेहद कमजोर रही है। इस हिस्से से सिर्फ एक अर्धशतक आया है। स्ट्राइक रेट 126 और औसत 20.6 है।
कप्तान रियान पराग भी फॉर्म में नहीं हैं। उन्होंने 8 पारियों में सिर्फ 88 रन बनाए हैं। वहीं शिमरॉन हेटमायर ने 6 पारियों में 72 रन बनाए हैं। ऐसे में टीम लुआन-ड्रे प्रिटोरियस को मौका दे सकती है।
कैसा रहेगा पिच का मिजाज? न्यू चंडीगढ़ की पिच नंबर 4 पर मुकाबला खेला जाएगा। रात में ओस असर डाल सकती है। हालांकि यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने पिछली तीन में से दो मैच जीते हैं। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम के लिए फैसला आसान नहीं होगा।
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें पंजाब के लिए प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन खतरनाक हैं, जबकि राजस्थान को आर्चर और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीद रहेगी।